IND vs AUS: गाबा के बाद पर्थ में टूटा ऑस्ट्रेलिया का घमंड, भारत ने पहला टेस्ट 295 रन से जीतकर 1-0 की बढ़त बनाई
{"_id":"6743ddb23a7d1c224f0d91ec","slug":"ind-vs-aus-live-score-day-4-india-vs-australia-1st-test-match-perth-4th-day-scorecard-news-update-in-hindi-2024-11-25","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: गाबा के बाद पर्थ में टूटा ऑस्ट्रेलिया का घमंड, भारत ने पहला टेस्ट 295 रन से जीतकर 1-0 की बढ़त बनाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mon, 25 Nov 2024 01:37 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 25 Nov 2024 01:37 PM IST
खास बातें
IND vs AUS Day 4, 1st Test 2024 Highlights: पर्थ में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला गया। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है और यह साफ हो जाएगा कि कौन सी टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचेगी। भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 534 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 238 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
लाइव अपडेट
01:18 PM, 25-Nov-2024
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हराया
भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हरा दिया है। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 534 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में कंगारू टीम 238 रन पर सिमट गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 150 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 104 रन पर सिमट गई। भारत को पहली पारी के आधार पर 46 रन की बढ़त मिली थी। दूसरी पारी भारत ने छह विकेट पर 487 रन बनाकर घोषित कर दी थी और कुछ बढ़त 533 रन की हासिल की थी।ध्यान देने वाली बात यह है कि टीम इंडिया में न तो रोहित शर्मा थे, न ही शुभमन गिल, न ही रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन और न ही मोहम्मद शमी थे। इसके बावजूद टीम इंडिया ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। 2021 में गाबा में ऑस्ट्रेलिया का घमंड तोड़ने के बाद भारत ने अब पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया का घमंड तोड़ा है। इस टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में चार टेस्ट खेले थे और सभी जीते थे। पांचवें में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। पहले मैच पर्थ के वाका स्टेडियम में खेले जाते थे। हालांकि, 2018 से ऑप्टस स्टेडियम में मैच खेले जाने लगे। पर्थ (वाका, 2008), एडिलेड (2008), गाबा (2021) और अब पर्थ (ऑप्टस)...भारत ने ऑस्ट्रेलिया में कुछ ऐतिहासिक मैच जीते हैं।
खास बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया की तुलना में कम अनुभव वाली टीम ने कंगारुओं को चौंकाया है। पर्थ की उछाल और गति वाली पिच पर मेजबान को डरा कर रखना शानदार बात रही। भारत का यह ऑस्ट्रेलिया में रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत भी है। 295 रन से यह मुकाबला जीतने से पहले भारत ने मेलबर्न में 1977 में 222 रन से जीत दर्ज की थी। वहीं, 2018 में भारत ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया को 137 रन से हराया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर 0-3 से क्लीन स्वीप होने के बाद भारतीय टीम की यह वापसी खास है।
12:55 PM, 25-Nov-2024
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया के नौ विकेट गिरे
ऑस्ट्रेलिया को 227 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। वॉशिंगटन सुंदर ने नाथन लियोन को क्लीन बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल सके।
विज्ञापन
12:32 PM, 25-Nov-2024
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया के आठ विकेट गिरे
ऑस्ट्रेलिया को 227 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। वॉशिंगटन सुंदर ने मिचेल स्टार्क को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। वह 12 रन बना सके। फिलहाल एलेक्स कैरी 30 रन बनाकर क्रीज पर हैं। कैरी और स्टार्क के बीच 45 रन की साझेदारी हुई। जुरेल ने एक हाथ से शानदार कैच लपका। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए अभी भी 307 रन की जरूरत है। भारत जीत से दो विकेट दूर है।12:10 PM, 25-Nov-2024
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया 200 के पार
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर सात विकेट पर 210 रन है। उन्हें जीत के लिए अभी भी 324 रन की जरूरत है। फिलहाल मिचेल स्टार्क और एलेक्स कैरी क्रीज पर हैं। भारत ऐतिहासिक जीत से तीन कदम दूर है।11:43 AM, 25-Nov-2024
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका
182 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका लगा। भारत जीत से तीन विकेट दूर है। नीतीश ने मिचेल मार्श को क्लीन बोल्ड किया। वह 47 रन बना सके। फिलहाल एलेक्स कैरी और मिचेल स्टार्क क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए अब भी 352 रन की जरूरत है।11:13 AM, 25-Nov-2024
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका
ऑस्ट्रेलिया को 161 के स्कोर पर छठा झटका लगा। बुमराह ने ट्रेविस हेड को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। वह 101 गेंद में आठ चौके की मदद से 89 रन बनाकर आउट हुए। हेड ने मिचेल मार्श के साथ 87 गेंद में 82 रन की साझेदारी निभाई। ऑस्ट्रेलिया को अब 373 और रन की जरूरत है। फिलहाल मार्श के साथ एलेक्स कैरी क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:46 AM, 25-Nov-2024
IND vs AUS Live Score: दूसरे सत्र का खेल शुरू
दूसरे सत्र के खेल की शुरुआत हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट गंवाकर 126 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 408 और रन की जरूरत है। वहीं, भारत को पांच विकेट की दरकार है। मार्श और हेड के बीच अब तक 47 रन की साझेदारी हो चुकी है।09:56 AM, 25-Nov-2024
IND vs AUS Live Score: चौथे दिन लंच
चौथे दिन लंच ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट गंवाकर 104 रन बना लिए हैं। उन्हें जीत के लिए 430 और रन की जरूरत है। फिलहाल ट्रेविस हेड 63 रन और मिचेल मार्श पांच रन बनाकर क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया ने नाथन मैकस्वीनी (0), पैट कमिंस (2) और मार्नस लाबुशेन (3) के विकेट रविवार को ही गंवा दिए थे। आज टीम को दो झटके उस्मान ख्वाजा (4) और स्टीव स्मिथ (17) के रूप में लगे। दोनों को मोहम्मद सिराज ने आउट किया। सिराज ने अब तक तीन विकेट और बुमराह ने दो विकेट लिए हैं।09:42 AM, 25-Nov-2024
IND vs AUS Live Score: हेड का अर्धशतक
ट्रेविस हेड ने टेस्ट करियर का 17वां अर्धशतक लगाया। ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट गंवाकर 93 रन बना लिए हैं। अब कंगारुओं को 441 रन की जरूरत है। हेड 58 रन बनाकर क्रीज पर हैं, जबकि मिचेल मार्श खाता नहीं खोल सके हैं।09:26 AM, 25-Nov-2024