CSK vs DC: रैना पर भारी धवन-शॉ की पारी, पंत की कप्तानी में दिल्ली की पहली जीत
CSK vs DC IPL Score: टी-20 लीग के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से हरा दिया है। वनखेड़े में चेन्नई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते सुरेश रैना की अर्धशतक की मदद से 188 रन बनाए। दिल्ली की टीम ने पृथ्वी शॉ और शिखर धवन के अर्धशतकों की मदद से आठ गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य को हासिल कर लिया।
लाइव अपडेट
दिल्ली की शानदार जीत
💙 𝐀 𝐆𝐚𝐛𝐛𝐚𝐫 𝐒𝐡𝐚𝐰𝐝𝐨𝐰𝐧 𝐥𝐢𝐤𝐞 𝐧𝐨 𝐨𝐭𝐡𝐞𝐫 💙
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 10, 2021
Couldn't have asked for a better start from our DC boys, could we? 🔥#YehHaiNayiDilli #IPL2021 #CSKvDC pic.twitter.com/6IrYZIRVPo
मैच की बात करें तो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ऋषभ पंत ने टॉस जीता और चेन्नई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। दिल्ली का यह फैसला सही साबित हुआ और उसने सात रन पर ही चेन्नई के दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट कर दिया। हालांकि इसके बाद सुरेश रैना (54) और मोईन अली (36) ने मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। इनके बाद अंबाती रायुडू (23) और फिर अंत में सैम करन (34) और रविंद्र जडेजा (26*) ने मिलकर टीम के स्कोर को 188 रन पर पहुंचा दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने जोरदार शुरुआत की। पृथ्वी शॉ (72) और शिखर धवन (85) ने मिलकर अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए और पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। दोनों ही खिलाड़ियों ने मिलकर चेन्नई के गेंदबाजों को घुटने पर ला दिया और दिल्ली को जीत के करीब खड़ा दिया। इसके बाद रही सही कसर ऋषभ पंत (15*) और मार्कस स्टोइनिस (14) ने मिलकर पूरी कर दी और आठ गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य को हासिल कर लिया।
दिल्ली को 18 गेंदों में 17 रन की जरुरत
दो विकेट गिरने के बावजूद मैच दिल्ली की पकड़ में है। दिल्ली को इस सीजन का पहला मैच जीतने के लिए 18 गेंदों में 17 रन की दरकार है। क्रीज पर ऋषभ पंत और मार्कस स्टोइनिस मौजूद हैं।धवन आउट
चेन्नई को आखिरकार शिखर धवन का विकेट मिल गया। लगातार दो चौका खाने के बाद शार्दुल ठाकुर ने शानदार वापसी करते हुए धवन को आउट किया। धवन 54 गेंदों में 85 रन की शानदार पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और दो छक्के लगाए।A knock to remember!@SDhawan25 departs after scoring a fine 85.
— IndianPremierLeague (@IPL) April 10, 2021
Live - https://t.co/awnEK1O9DW #CSKvDC #VIVOIPL pic.twitter.com/afI8V4xB6h
24 गेंदों में 31 रन की दरकार
चेन्नई की पकड़ से पहला मैच दूर होता जा रहा है। शिखर धवन आज चेन्नई के गेंदबाजों की जमकर खबर ले रहे हैं। 16 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 158/1, शिखर धवन (77*), ऋषभ पंत (7*)पृथ्वी शॉ आउट
ड्वेन ब्रावो ने चेन्नई को पहली सफलता दिला दी है। ब्रावो ने पृथ्वी शॉ को 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर मोईन के हाथों कैच करवाया। आउट होने से पहले पृथ्वी ने मात्र 38 गेंदों में 72 रन जड़े. इस दौरान उन्होंने नौ चौके और तीन छक्के जड़े।धवन का अर्धशतक
शिखर धवन ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना 44वां अर्धशतक पूरा किया। धवन ने 35 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की।.@SDhawan25 joins the party with a 35-ball half-century in #VIVOIPL 2021.
— IndianPremierLeague (@IPL) April 10, 2021
Live - https://t.co/awnEK1O9DW #CSKvDC #VIVOIPL pic.twitter.com/Y8FSCrZSPx
पृथ्वी शॉ का अर्धशतक
टीम के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए अर्धशतक के साथ आईपीएल का आगाज किया है। शॉ ने मोईन अली की गेंद पर चौका जड़कर 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।A brilliant FIFTY from @PrithviShaw off 27 deliveries.
— IndianPremierLeague (@IPL) April 10, 2021
At the halfway mark, #DC are 99/0
Live - https://t.co/awnEK1O9DW #CSKvDC #VIVOIPL pic.twitter.com/sfvQA4wpLV