UP Vidhan Sabha: 17865 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, CM योगी बोले- सबसे अधिक रोजगार पैदा करने वाला राज्य यूपी
{"_id":"67610ff3daf445f33d011bd5","slug":"up-vidhan-sabha-live-proceedings-of-second-day-of-vidhan-mandal-session-started-with-question-hour-2024-12-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Vidhan Sabha: 17865 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, CM योगी बोले- सबसे अधिक रोजगार पैदा करने वाला राज्य यूपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 17 Dec 2024 05:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 17 Dec 2024 05:25 PM IST
खास बातें
UP Vidhan Sabha Winter Session Live Updates: यूपी विधानमंडल के सत्र का मंगलवार को दूसरा दिन है। दूसरे दिन की कार्रवाई प्रश्नकाल के साथ शुरू हो गई है। आगे पढ़ें और जानें पल-पल की अपडेट...
विज्ञापन
सदन में बोलते सीएम योगी।
- फोटो : DD UP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
02:54 PM, 17-Dec-2024
पीपीपी मॉडल में विकसित करने की योजना- उर्जा मंत्री
सदन में बोलते उर्जा मंत्री एके सिंह
- फोटो : DD UP
01:45 PM, 17-Dec-2024
विपक्ष का मतलब सिर्फ बुराई करना नहीं-सीएम
विपक्ष का मतलब सिर्फ बुराई करना नहीं। अच्छे को अच्छा भी कहिए। अच्छा कहेंगे, अच्छा करेंगे तो आगे अच्छा मिलेगा। प्रदेश में किसी भी नौजवान के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की छूट किसी को नहीं है। कहा कि युवा पढ़ाई करे के बाद खुद को असहाय न महसूस करे। खुद को आत्मनिर्भर समझे। सरकार इसके लिए बराबर कदम उठा रही है।
विज्ञापन
01:39 PM, 17-Dec-2024
वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट के माध्यम से रोजगार सृजन
आज वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट के माध्यम से रोजगार सृजन किया जा रहा है। आज 120 चीनी मिलें प्रदेश में चल रही हैं। इनमें से 100 मिलें 8-10 दिन में भुगतान कर रही हैं। सबसे ज्यादा चीनी मिले यूपी में हैं। सबसे ज्यादा रोजगार पैदा करने वाला प्रदेश यूपी है।01:37 PM, 17-Dec-2024
अधिक से अधिक इन्वेस्ट लाना हमारा उद्देश्य-सीएम
आज हमारा उद्देश्य है कि प्रदेश में अधिक से अधिक इन्वेस्ट आए। ताकि युवाओं को नौकरी मिल सके। आज यूपी में सुरक्षा की भावना जाग्रत हुई है। एमएसएमई के माध्यम से लोगों को प्रशिक्षित किया जा रहा। जगह-जगह रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं।01:35 PM, 17-Dec-2024
भर्ती प्रक्रिया में कोई खामी नहीं-सीएम
सीएम ने कहा कि एक समय वो था जब 86 SDM के पद पर 56 एक ही जाति के थे। फर्जी डिग्री वाला उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन का अध्यक्ष बन गया था। आज भर्ती प्रक्रिया में कोई खामी नहीं। आज पारदर्शिता पर कोई अंगुली नहीं उठा सकता।01:32 PM, 17-Dec-2024
आरक्षण को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम-सीएम
69 हजार शिक्षक भर्ती पर कहा कि सामान्य के लिए 34 हजार पदों में भर्ती होना था। सिर्फ 20 हजार पदों पर भर्ती हुई। आरक्षण को लेकर भ्रम फैलाकर राजनीति की जा रही है। पहले की सरकारों में भर्जी डिग्री के आधार पर भर्ती कर दी जाती थी। आज यह नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:30 PM, 17-Dec-2024
बिना किसी भेदभाव की गईं भर्तियां-सीएम
पुलिस विभाग में 1.70 लाख पदों पर भर्ती की जा चुकी है। प्रदेश के सभी जिलों के युवा उसमें चयनित हुए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य, सिंचाई सहित विभिन्न विभागों में भर्ती की गई है। सभी भर्तियां बिना किसी भेदभाव के की गई हैं।01:28 PM, 17-Dec-2024
सरकार ने शिक्षकों की भी भर्ती की है। माध्यमिक शिक्षा परिषद में भी 40 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया संपन्न की जा चुकी है। माध्यमिक, उच्च, तकनीकि शिक्षा के लिए चयन बोर्ड बनाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही उनमें भी भर्ती की जाएगी।
01:24 PM, 17-Dec-2024
देश और दुनिया के सामने बेरोजगारी बड़ी चुनौती
सदन में बोलते सीएम योगी
- फोटो : DD UP
01:02 PM, 17-Dec-2024