फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Mumbai Expressway Live: PM मोदी ने किया दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पहले फेज का उद्घाटन, कही यह बात

Sun, 12 Feb 2023 04:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 12 Feb 2023 04:07 PM IST
खास बातें

Delhi Mumbai Expressway Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के दौसा में 18,100 करोड़ रुपए से अधिक की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के दिल्ली-दौसा-लालसोट खंड का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
Delhi Mumbai Expressway Inauguration Live Updates PM Narendra Modi Will Inaugurate Today News in Hindi
पीएम मोदी ने किया एक्सप्रेस वे का उद्घाटन। - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

03:58 PM, 12-Feb-2023
पीएम मोदी ने दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे और चार परियोजनाओं की विकास प्रदर्शनी को देखी। - फोटो : ANI
कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने सभास्थल के पास लगी दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे और चार परियोजनाओं की विकास प्रदर्शनी को देखा। इसके बाद पीएम मोदी दौसा रवाना हो गए। यहां वे एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।
03:54 PM, 12-Feb-2023
दिल्ली -मुम्बई एक्सप्रेस वे और वेस्टर्न कॉरिडोर राजस्थान की तस्वीर बदल देंगे
मोदी ने कहा दिल्ली -मुम्बई एक्सप्रेस वे और वेस्टर्न कॉरिडोर राजस्थान की तस्वीर बदल देंगे। दिल्ली मुम्बई इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर का बड़ा फायदा मिलेगा। यह पश्चिम भारत के बंदरगाहों से भी जुड़ेगा। कई उद्योगों के लिए नई-नई सम्भावनाएं अभी से बननी शुरू हो जाएंगी। पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान से भी इसे ताकत मिल रही है। जरूरी ऑप्टिकल फाइबर बिछाने के लिए कॉरिडोर रखा गया है। बिजली, पानी लाइनों की जगह छोड़ी गई है। अतिरिक्त जगह बचेगी तो सोलर पार्क और वेयर हाउस के लिए रखा जाएगा। सबका साथ, सबका विकास हमारा मंत्र है, जिससे हम सक्षम समृद्ध भारत बना रहे हैं। मोदी ने कहा- मुझे पास में ही एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बोलना है। बहुत बड़ी तादाद में राजस्थान के लोग वहां इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
03:53 PM, 12-Feb-2023
राजस्थान में देशी-विदेशी पर्यटकों का आकर्षण और बढ़ेगा
पीएम मोदी ने कहा राजस्थान के सरिस्का नेशनल टाइगर रिजर्व, केवलादेव घना पक्षी विहार, रणथम्भौर नेशनल टाइगर रिजर्व और जयपुर, अजमेर जैसे पर्यटक स्थलों को भी इस एक्सप्रेस वे का फायदा होगा। राजस्थान देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए पहले ही आकर्षण रहा है, अब यह आकर्षण और बढ़ जाएगा।

पीएम मोदी ने बताया कि चार परियोजनाओं का उद्घाटन किया है।  इसमें से एक परियोजना जयपुर से दिल्ली इस एक्सप्रेस वे को डायरेक्ट कनेक्टिविटी देगी। ढाई-तीन घंटे का सफर जयपुर से दिल्ली के बीच रह जाएगा। परियोजना का एक रास्ता अलवर के पास अम्बाला कोटपूतली कोरिडोर से जोड़ेगा, एक और परियोजना करौली सड़क के विकास की है। ये सड़क भी इस सड़क को ना सिर्फ एक्सप्रेस वे से जोड़ेगी, लोगों के जीवन को आसान बनाएगी।
03:51 PM, 12-Feb-2023
अब आधे समय में दिल्ली से जयपुर का सफर होगा
पीएम मोदी ने कहा आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का एक और पक्ष है। इसके तैयार होने पर किसान, कॉलेज-दफ्तर आने जाने वाले लोग, व्यापारी सबकी आर्थिक गतिविधि भी बढ़ती है। दिल्ली-दौसा-लालसोट एक्सप्रेसवे बनने से जयपुर से दिल्ली जाने में पहले 5-6 घंटे लगते थे, अब आधे समय में हो जाएगा। जिन लोगों का दिल्ली में नौकरी, कारोबार, अन्य काम के लिए आना जाना होता है, वो आसानी से शाम को अपने घर पहुंच सकते हैं। ट्रक-टेम्पो वाले जो दिल्ली आते-जाते हैं उन्हें पूरा दिन हाईवे पर नहीं बितना पड़ेगा। फल- सब्जी- दूध कम समय में दिल्ली भेज सकते हैं। माल खराब होने का खतरा भी खत्म हो गया है। बुनकर हस्तशिल्पी अपने उत्पाद आसानी से भेज पाएंगे। हरियाणा, मध्यप्रदेश ,गुजरात को इससे बड़ा फायदा होगा। हरियाणा के मेवात और राजस्थान के दौसा में कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। 
03:50 PM, 12-Feb-2023
पीएम मोदी ने कहा- जब सरकार हाईवे, रेलवे, पोर्ट, एयरपोर्ट पर काम करती है, तो उसका सभी को फायदा मिलता है। जब सरकार गरीबों के घर, मेडिकल कॉलेज बनाने का काम करती है, तो सामान्य मानव से लेकर छोटी दुकान, बड़ी इंडस्ट्री तक सभी को बल मिलता है। सीमेंट, सड़क, रेत ,बजरी हर सामान के व्यापार से लेकर ट्रांसपोर्ट तक हर कोई इससे लाभांवित होता है। इन उद्योगों में कई नए रोजगार बनते हैं। दुकान में कारोबार फलता फूलता है, तो काम करने वाले भी बढ़ते हैं।  जितना ज्यादा इंफ्रास्ट्रक्रर पर निवेश होता है, रोजगार भी बढ़ता है।
03:40 PM, 12-Feb-2023
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा- जब आधुनिक सड़कें, मेट्रो, एयरपोर्ट बनते हैं तो देश के विकास को गति मिलती है। दुनिया के अध्ययन बताते हैं इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगाई हुई राशि जमीन पर कई गुणा असर दिखाती है। इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाला निवेश उससे भी कई गुणा ज्यादा निवेश आमंत्रित करता है। केंद्र सरकार भी इस पर काम कर रही है। अब तक हमने राजस्थान में 50 हजार करोड़ रुपए से अधिक दिए गए हैं। इस साल के बजट में हमने 10 लाख करोड़ रुपए की व्यवस्था की है। ये 2014 की तुलना में 5 गुणा ज्यादा है। इस निवेश का बहुत बड़ा लाभ राजस्थान को होने वाला है। यहां के गांव, गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को फायदा होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:37 PM, 12-Feb-2023
मोदी और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत में मंच पर ही चर्चा हुई शुरू 
सीएम गहलोत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से अपने उद्बोधन में पीएम मोदी से कहा-आप राजस्थान में पधारे हुए हैं, तो ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का आप काम करें। गहलोत ने कहा इस एक परियोजना पर आप काम करेंगे, तो राजस्थान को पानी के संकट से बहुत राहत मिलेगी। आप जिस जिले में बैठे हुए हैं यह भी उसमें आता है। ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करेंगे, तो समयबद्ध काम पूरा होगा। 13 जिले में आजादी के वक्त से ही हम पानी को लेकर संकट में रहे हैं। मैं आपका आभारी हूं, आप राजस्थान में पधारे हैं। दूसरी बार इतना जल्दी एक प्रधानमंत्री का प्रदेश में आना मायने रखता है , यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। मैं आशा रखता हूं आप आते रहेंगे, तो हमारे विकास की रफ्तार गति पकड़ेगी। सीएम गहलोत के उद्बोधन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत में आपसी चर्चा शुरू हो गई।

इससे पहले सीएम अशोक गहलोत ने कहा- सबसे पहले मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजस्थान में अपनी और राजस्थान वासियों की ओर से हार्दिक स्वागत करता हूँ। मुझे खुशी है कि आज ऐतिहासिक काम होने जा रहा है। पिछली बार मैंने गड़करी जी को रिक्वेस्ट की थी कि इसी राजमार्ग से आप जयपुर को जोड़ें, उन्होंने स्वीकार कर लिया, मैं धन्यवाद देता हूँ। लेकिन 50 सड़कों का आपने ऑलरेडी राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का फैसला लिया, अभी तक उसका गजट नोटिफिकेशन नहीं निकाला। उस पर भी काम करवाएं।
03:33 PM, 12-Feb-2023

Delhi Mumbai Expressway Live: PM मोदी ने किया दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पहले फेज का उद्घाटन, कही यह बात

Delhi Mumbai Expressway Inauguration Live News in Hindi : पीएम नरेंद्र मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर 4 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे के तहत पहले चरण में दिल्ली-सोहना से दौसा तक 247 किमी लम्बी 8 लेन का खंड,  बांदीकुई से जयपुर का 2020 करोड़ लागत का 67 किमी लम्बा 4 लेन स्पर- जिससे 5 घंटे से घटकर 3 घंटे का ही सफर दिल्ली-जयपुर के बीच रह जाएगा। कोटपूतली और अलवर इंटरचेंज और दौसा-सवाई माधोपुर- करौली को जोड़ने वाला 94 किलोमीटर स्पर का मोदी ने उद्घाटन किया।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed