फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Exit Poll 2024: एग्जिट पोल के आंकड़ों में मध्य प्रदेश में भाजपा को बढ़त, कांग्रेस को लग सकता है झटका

Sat, 01 Jun 2024 07:31 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 01 Jun 2024 07:31 PM IST
खास बातें

Madhya Pradesh Exit Poll 2024 Result Live News in Hindi: लोग एग्जिट पोल से यह अंदाजा तो लगा ही लेंगे कि एमपी में किस दल को कितनी सीटें मिलने जा रही हैं। Amar Ujala Mobile App और amarujala.com पर सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल और सियासी अपडेट्स एक ही जगह पढ़ें।

ये भी पढ़ें: MP Exit Poll 2024 Live: एग्जिट पोल के आंकड़े बताएंगे इस बार किसकी बनेगी सरकार? कुछ देर में सामने आएंगे नंबर

विज्ञापन
MP Exit Poll Results Live: Madhya Pradesh Lok Sabha Election Seat Wise Exit Poll BJP Congress Prediction
एग्जिट पोल 2024: कुछ देर में जारी होंने लगेंगे एग्जिट पोले के आंकड़े - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:07 PM, 01-Jun-2024
Exit Poll 2024 Live: एग्जिट पोल के बारे में रोचक जानकारी
एग्जिट पोल की शुरुआत नीदरलैंड के समाजशास्त्री और पूर्व राजनेता मार्सेल वॉन डैम ने की थी। वॉन डैम ने पहली बार 15 फरवरी 1967 को इसका इस्तेमाल किया था। उस समय नीदरलैंड में हुए चुनाव में उनका आकलन बिल्कुल सटीक रहा था। भारत में एग्जिट पोल की शुरुआत इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ पब्लिक ओपिनियन (आईआईपीयू) के प्रमुख एरिक डी कोस्टा ने की थी। 1996 में एग्जिट पोल सबसे अधिक चर्चा आए। उस समय दूरदर्शन ने सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसायटीज (सीएसडीएस) को देशभर में एग्जिट पोल कराने के लिए अनुमति दी थी। 1998 में पहली बार टीवी पर एग्जिट पोल का प्रसारण किया गया।

शिवराज बोले- दो-तीन दिन बाद खरगे कहेंगे कि EVM में गड़बड़ी हो गई
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के इस दावे पर कि विपक्षी गठबंधन 295 से ज्यादा सीटें जीतेगा, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "उन्हें दो-तीन दिन कहने दें, इसके बाद वे कहेंगे कि EVM में गड़बड़ी हो गई। इस बार भाजपा-NDA मिलाकर 400 पार और अकेले भाजपा 370।" 

सीएम का दावा- सभी 29 सीटें भाजपा जीतेगी
लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम चार जून को आएंगे। इससे पहले भोपाल स्थित भाजपा मीडिया सेंटर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया को संबोधित किया। इसमें उन्होंने प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा की जीत का दावा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री की सुनामी चल रही है। पूरे देश में 400 सीट की गूंज है। लोकसभा चुनाव के परिणाम शोध का विषय बनेगा। 

मध्य प्रदेश के लिए विभिन्न सर्वे 
न्यूज 24- टुडेज चाणक्य
भाजपा को 29 सीटें
कांग्रेस को 0 सीटें

इंडिया टीवी
भाजपा को 28-29 सीटें
कांग्रेस को 0-1 सीटें

ABP सी वोटर
भाजपा को 26-28 सीटें
कांग्रेस को 1-3 सीटें

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया
भाजपा को 28-29 सीटें
कांग्रेस को 0-1 सीटें
दावा- नकुलनाथ भी गंवा सकते हैं अपनी सीट, एनडीए को 61 प्रतिशत वोट का अनुमान

ABP सी वोटर
भाजपा को 26-28 सीटें
कांग्रेस को 1-3 सीटें

टाइम्स नाऊ
भाजपा को 29 सीटें
कांग्रेस को 0 सीटें
04:39 PM, 01-Jun-2024
Exit Poll 2024 Live: ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल में क्या होता है अंतर?
ओपिनियन पोल चुनाव से पहले करवाए जाते हैं। ओपिनियन पोल में सभी लोगों को शामिल किया जाता है, भले ही वो वोटर हों या न हों। ओपिनियन के रिजल्ट के लिए चुनावी दृष्टि से क्षेत्र के प्रमुख मुद्दों पर जनता की नब्ज को टटोलने का प्रयास किया जाता है। इसके तहत क्षेत्रवार यह जानने की कोशिश की जाती है कि जनता किस बात से नाराज और किस बात से संतुष्ट है।

एग्जिट पोल मतदान के तुरंत बाद किया जाता है। एग्जिट पोल में केवल वोटर्स को ही शामिल किया जाता है। मतलब इसमें वही लोग शामिल होते हैं, जो वोट डालकर बाहर निकलते हैं। एग्जिट पोल निर्णायक दौर में होता है। मतलब इससे पता चलता है कि लोगों ने किस पार्टी पर भरोसा जताया है। एग्जिट का प्रसारण मतदान के पूरी तरह से खत्म होने के बाद ही किया जाता है। 
विज्ञापन
04:08 PM, 01-Jun-2024
Exit Poll 2024 Live: ये एग्जिट पोल है क्या?
दरअसल एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है। मतदान वाले दिन जब मतदाता वोट देकर पोलिंग बूथ से बाहर निकलता है तो वहां अलग-अलग सर्वे एजेंसी और न्यूज चैनल के लोग मौजूद होते हैं। वह मतदाता से वोटिंग को लेकर सवाल पूछते हैं। इसमें उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किसको वोट दिया है? इस तरह से हर विधानसभा के अलग-अलग पोलिंग बूथ से वोटर्स से सवाल पूछा जाता है। मतदान खत्म होने तक ऐसे सवाल बड़ी संख्या में आंकड़े एकत्र हो जाते हैं। इन आंकड़ों को जुटाकर और उनके उत्तर के हिसाब से अंदाजा लगाया जाता है कि पब्लिक का मूड किस ओर है? मैथमेटिकल मॉडल के आधार पर ये निकाला जाता है कि कौन सी पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसका प्रसारण मतदान खत्म होने के बाद ही किया जाता है।  
03:40 PM, 01-Jun-2024

MP Exit Poll 2024: एग्जिट पोल के आंकड़ों में मध्य प्रदेश में भाजपा को बढ़त, कांग्रेस को लग सकता है झटका

देश में सातवें चरण का मतदान खत्म होने के बाद लोकसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल सामने आने वाले हैं। मध्य प्रदेश में चार चरणों में मतदान हुआ था। सभी 29 सीटों पर कयासों का बाजार गर्म है। हालांकि परिणाम 4 जून को आएंगे। यानी लोग एग्जिट पोल से यह अंदाजा तो लगा ही लेंगे कि एमपी में किस दल को कितनी सीटें मिलने जा रही हैं। Amar Ujala Mobile App और amarujala.com पर सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल और सियासी अपडेट्स एक ही जगह पढ़ें।

2019 में सटीक रहा था दावा
2019 के लोकसभा चुनावों में इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया एक्जिट पोल ने दावा किया था कि प्रदेश की 29 में से 26 से 28 सीटों पर भाजपा की जीत होगी और ये नतीजे सही भी रहे थे। छिंदवाड़ा को छोड़कर भाजपा ने 28 सीटों पर जीत हासिल की थी। वोट प्रतिशत भी भाजपा के पक्ष में 57 प्रतिशत रहने का अनुमान था, जो वास्तव में 58 प्रतिशत के पार गया था। जन की बात और आईएएनएस-सीवोटर ने भाजपा को 24 और 21-24 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। सी-वोटर और और जन की बात ने 5-8 सीटें कांग्रेस को मिलने का अनुमान किया था, जो गलत साबित हुआ था।  

अमर उजाला मोबाइल App नहीं, तो अभी करें डाउनलोड
अगर आपने अपने मोबाइल में अमर उजाला App अब तक डाउनलोड नहीं किया है तो तुरंत कर लीजिए। यहां आपको न केवल चुनावों के एग्जिट पोल और नतीजों से जुड़े अपडेट्स मिलेंगे, बल्कि अपने आसपास की हर खबर भी सबसे पहले मिलेगी। App डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका अपनाएं- 
  • गूगल या एपल प्ले स्टोर पर जाएं। 
  • अमर उजाला सर्च करें।
  • अमर उजाला एप का ऑप्शन दिखते ही उसे डाउनलोड कर लें। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed