फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Exit Poll 2024 Live: एग्जिट पोल में BJP को भारी फायदा, इस बार क्लीन स्वीप का अनुमान, दिग्गी-नकुल भी हारेंगे

Sat, 01 Jun 2024 09:11 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 01 Jun 2024 09:11 PM IST
खास बातें

MP Exit Poll 2024 Result Live News in Hindi: लोग एग्जिट पोल से यह अंदाजा तो लगा ही लेंगे कि एमपी में किस दल को कितनी सीटें मिलने जा रही हैं। Amar Ujala Mobile App और amarujala.com पर सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल और सियासी अपडेट्स एक ही जगह पढ़ें।

ये भी पढ़ें: MP Exit Poll 2024: इस बार किसकी बनेगी सरकार? एग्जिट पोल के आंकड़े बताएंगे, पिछली बार सटीक आए थे नंबर

विज्ञापन
MP Exit Poll Results Live: Madhya Pradesh Lok Sabha Election Seat Wise Exit Poll BJP Congress Prediction
एग्जिट पोल 2024: कुछ देर में जारी होंने लगेंगे एग्जिट पोले के आंकड़े - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:11 PM, 01-Jun-2024
400 से अधिक सीटें जीतेंगे, देश ने अवसरवादियों को नकारा
एग्जिट पोल के नतीजों पर पूर्व गृह मंत्री व भाजपा न्यू जॉइनिंग टोली के संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि देश ने एक बार फिर अवसरवादियों को नकार दिया है। यह तय है कि अंतिम परिणाम में भाजपा गठबंधन चार सौ अधिक सीटो पर जीत दर्ज करेगी और मोदी जी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा एग्जिट पोल के नतीजों ने बता दिया है कि देश ने अवसरवादियों को नकार कर फिर प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास करके राष्ट्रभक्त सरकार के लिए वोट दिया है। भाजपा गठबंधन तो 400 सीटें जीतेगी ही, मध्य्प्रदेश में भी भाजपा सभी 29 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। 
09:08 PM, 01-Jun-2024
सीएम ने जताया आभार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश और देश को बधाई देना चाहता हूं, खासकर आभार मानता हूं। यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जैसा कि हमारा अभियान चला था फिर एक बार मोदी सरकार, अभी तक जो रुझान आ रहे हैं। वो अपने आप में अत्यंत आनंददायी है। वैसे तो पूर्व प्रतीक्षित है, यद्यपि हम सब जानते हैं कि एक बार रिजल्ट आने के बाद इसका जो आनंद आता है, वो अलग बात है। चार तारीख को रिजल्ट भी आएगा, आज रुझान आए हैं। रुझान बता रहे हैं कि मध्य प्रदेश में 29 की 29 सीट, साथ ही देश भर में 370 से ऊपर सीटें आ रही हैं। ये यशस्वी प्रधानमंत्री की नेतृत्व में जो कहा था, वो करके दिखा रहे हैं। मैं अपनी ओर से देश वासियों-प्रदेश वासियों का आभार मानता हूं, उम्मीद करता हूं आपका प्रेम बना रहेगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश फिर आगे बढ़ेगा। 
विज्ञापन
08:51 PM, 01-Jun-2024
4 जून को एनडीए 400 पार : शिवराज सिंह चौहान
भोपाल पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चार जून को भारतीय जनता पार्टी 370 और एनडीए के साथ 400 पार जाएगी और यह मैं नहीं बल्कि देश की जनता कह रही है। देश की जनता का प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति जो विश्वास है वो अद्भुत और अभूतपूर्व है। पूर्व सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में भी भाजपा 29 की 29 सीटों पर विजयी पताका लहराएगी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए जनता मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए मैदान में उतरी है। हम भारी सफलता प्राप्त कर रहे हैं। विपक्ष हो या खरगे साहब सब जानते हैं, उनको अच्छी तरह से पता है कि उनके सारे दावे हवा हो रहे हैं। उनके कार्यकर्ता काउंटिंग में तो चले जाएं इसलिए ऐसा बोलकर अपना दावा पेश कर रहे हैं। 
08:22 PM, 01-Jun-2024
08:16 PM, 01-Jun-2024
क्या कहते हैं अभी तक आए सर्वे
लोकसभा चुनाव के सातों चरण का मतदान होने के बाद एग्जिट पोल सामने आए हैं। हम यहां आपको बता रहे हैं कि किस सर्वे में किस दल को कितनी सीटें मिल रही हैं। न्यूज 24- टुडेज चाणक्य के सर्वे में भाजपा को प्रदेश की सभी 29 सीटें दी गई हैं। कांग्रेस को एक भी सीट इस सर्वे में नहीं दी जा रही है। इंडिया टीवी के सर्वे में भाजपा को 28 से 29 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। कांग्रेस को एक सीट दी जा रही है। एबीपी सी वोटर की मानें तो भाजपा को 26-28 सीटें तो कांग्रेस को 1-3 सीटें मिल सकती हैं।  इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में भाजपा को 28-29 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। कांग्रेस को 0-1 सीटें मिल सकती हैं। दावा किया जा रहा है कि नकुलनाथ भी अपनी सीट गंवा सकते हैं। वहीं एनडीए को 61 प्रतिशत वोट का अनुमान भी बताया गया है। टाइम्स नाऊ के सर्वे में भाजपा को सभी 29 सीटें दी जा रही हैं।
 
07:23 PM, 01-Jun-2024
इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया
भाजपा को 28-29 सीटें
कांग्रेस को 0-1 सीटें
अन्य को 0 सीटें
दावा- नकुलनाथ भी गंवा सकते हैं अपनी सीट, एनडीए को 61 प्रतिशत वोट का अनुमान

टाइम्स नाऊ
भाजपा को 29 सीटें
कांग्रेस को 0 सीटें

 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:19 PM, 01-Jun-2024
ABP सी वोटर
भाजपा को 26-28 सीटें
कांग्रेस को 1-3 सीटें
अन्य को 0 सीटें
07:12 PM, 01-Jun-2024
मध्य प्रदेश के लिए इंडिया टीवी का सर्वे-
भाजपा 28-29 सीटें
कांग्रेस 0-1 सीटें
दावा- दिग्विजय सिंह हार रहे हैं। छिंदवाड़ा में नकुलनाथ भी हार सकते हैं..

न्यूज 24- टुडेज चाणक्य
भाजपा को 29 सीटें
कांग्रेस को 0 सीटें
अन्य को 0 सीटें

इंडिया टीवी
भाजपा को 28-29 सीटें
कांग्रेस को 0-1 सीटें
अन्य को 0 सीटें
06:58 PM, 01-Jun-2024
यहां देखें अभी तक के आंकड़े
06:41 PM, 01-Jun-2024
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश में 55 साल राज किया। इस दौरान लोकतंत्र की हत्या की। अब लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर अविश्वास। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को एक्जिट पोल की बहस में मैदान में आना चाहिए। इस तरह बहाना बनाकर भागना नहीं चाहिए। उन्होंने अटल की बात को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सच कहा था कि हम यहां तुम वहां होंगे। आज वही हो रहा है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed