Assembly Election 2023 Live: छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होगा मतदान, सात और 17 को वोटिंग, 3 दिसंंबर को मतगणना
{"_id":"65238576ee549bfc140297c8","slug":"chhattisgarh-assembly-election-2023-live-updates-election-commission-to-announce-cg-poll-dates-today-2023-10-09","type":"live","status":"publish","title_hn":"Assembly Election 2023 Live: छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होगा मतदान, सात और 17 को वोटिंग, 3 दिसंंबर को मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 09 Oct 2023 12:41 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:41 PM IST
खास बातें
Election Commision Press Conference Live in Hindi: निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का एलान कर दिया है। दो चरणों में मतदान होगा। सात और 17 नवंबर को वोटिंग होगी। जबकि तीन दिसंबर को मतणगना होगी।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
12:40 PM, 09-Oct-2023
एमपी में 17 नवंबर को मतदान
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 17 नवंबर को होगी। मतगणना 3 दिसंबर को होगी। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 23 नवंबर को होगा। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा। मतगणना 3 दिसंबर को होगी।12:37 PM, 09-Oct-2023
विधानसभा चुनाव 7 नवंबर और 17 नवंबर को
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में होगा। मतगणना 3 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
12:31 PM, 09-Oct-2023
सात और 17 नवंबर को वोटिंग होगी
निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का एलान कर दिया है। दो चरणों में मतदान होगा। सात और 17 नवंबर को वोटिंग होगी। जबकि तीन दिसंबर को मतणगना होगी।12:26 PM, 09-Oct-2023
'सालाना ऑडिट रिपोर्ट अब डिजिटल मोड में देनी होंगी'
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि सालाना ऑडिट रिपोर्ट अब डिजिटल मोड में देनी होंगी। हर चुनाव के बाद राजनीतिक दलों को 30 दिन से 75 दिन में यह रिपोर्ट देनी होती है कि उन्होंने चुनाव में कितना खर्च किया।12:24 PM, 09-Oct-2023
17,734 मॉडल मतदान केंद्र होंगे
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 679 विधानसभा क्षेत्रों में 1.77 लाख मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। 17,734 मॉडल मतदान केंद्र होंगे, 621 मतदान केंद्रों का प्रबंधन PwD कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा और 8,192 PS पर महिलाएं कमान संभालेंगी।12:23 PM, 09-Oct-2023
नए मतदाताओं की उम्र 18 से 19 साल के बीच
60.2 लाख नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। इनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच है। 15.39 लाख वोटर ऐसे हैं, जो 18 साल पूरे करने जा रहे हैं और जिनकी एडवांस एप्लीकेशन प्राप्त हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:20 PM, 09-Oct-2023
किस राज्य में इस बार कितने वोटर
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि कुल 16.14 करोड़ मतदाता इन चुनावों में अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 8.2 करोड़ पुरुष मतदाता, 7.8 करोड़ महिला मतदाता होंगे। इस बार 60.2 लाख नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे।किस राज्य में इस बार कितने वोटर
मध्यप्रदेश 5.6 करोड़
राजस्थान 5.25 करोड़
तेलंगाना 3.17 करोड़
छत्तीसगढ़ 2.03 करोड़
मिजोरम 8.52 लाख
12:19 PM, 09-Oct-2023
60 लाख युवा पहली बार करेंगे मतदान: राजीव कुमार
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि लगभग 60 लाख पहली बार मतदाता (18-19 वर्ष) पांच राज्यों के चुनावों में भाग लेंगे। अर्हता तिथियों में संशोधन के कारण 15.39 लाख युवा मतदाता चुनाव में भाग लेने के पात्र हैं। युवा मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए 2900 से अधिक मतदान केंद्रों का प्रबंधन युवाओं द्वारा किया जाएगा।12:15 PM, 09-Oct-2023
छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़ मतदाता: राजीव कुमार
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि मिजोरम में कुल मतदाता 8.52 लाख, छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़, मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़, राजस्थान में 5.25 करोड़ और तेलंगाना में 3.17 करोड़ हैं।12:13 PM, 09-Oct-2023
40 दिनों में सभी पांच राज्यों का दौरा किया: राजीव कुमार
पांच राज्य विधानसभाओं के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 40 दिनों में सभी पांच राज्यों का दौरा किया और राजनीतिक दलों, केंद्र और राज्य प्रवर्तन एजेंसियों के साथ चर्चा की।#WATCH | Ahead of the announcement of election dates to five State Assemblies, Chief Election Commissioner Rajiv Kumar says, "In 40 days visited all 5 States and held discussions with political parties, Central and State enforcement agencies." pic.twitter.com/gN1mwiWR33
— ANI (@ANI) October 9, 2023