फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Punjab Election Results Live: पंजाब में कांग्रेस को सात सीटें, आप को तीन और अकाली दल को एक सीट पर मिली जीत

Tue, 04 Jun 2024 08:22 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 04 Jun 2024 08:22 PM IST
खास बातें

Punjab and Chandigarh Lok Sabha Election Result 2024 Live News in Hindi: पंजाब की तेरह लोकसभा सीटों के लिए 117 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हो रही है। रुझानों में कांग्रेस को फायदा मिलता दिख रहा है वहीं खडूर साहिब ओर फरीदकोट से चौंकाने वाले नतीजे आ सकते हैं।  जानें पल-पल के अपडेट...

विज्ञापन
Punjab Lok Sabha Election Results 2024 Live Chandigarh Lok Sabha Chunav Bjp Congress Winning Seats News
पंजाब लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:18 PM, 04-Jun-2024
पंजाब में सभी 13 लोकसभा सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। कांग्रेस को सात, आम आदमी पार्टी को तीन, अकाली दल को एक सीट मिली हैं। दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं।  
07:28 PM, 04-Jun-2024

लुधियाना से वड़िंग जीते

लुधियाना से कांग्रेस उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 20942 वोट से जीत गए हैं।
विज्ञापन
07:06 PM, 04-Jun-2024

मुक्तसर के तीन विधायकों के हलकों में उन्हीं की पार्टियों की बड़ी हार

मुक्तसर के चार में से तीन विधायकों के हलकों में उन्हीं की पार्टियों की बड़ी हार हुई है। लंबी से आप के प्रत्याशी एवं कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, गिद्दड़बाहा से कांग्रेस के प्रत्याशी एवं प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और मलोट से कैबिनेट मंत्री एवं आप विधायक डॉ. बलजीत कौर के हलकों में ही उनकी पार्टियां हार गई हैं। हालांकि फिरोजपुर से आप प्रत्याशी जगदीप सिंह काका बराड़ व मुक्तसर से विधायक अपने मुक्तसर विधानसभा हलके में अपनी साख बचा पाए हैं। परंतु वे भी लोकसभा चुनाव हार गए। 
06:11 PM, 04-Jun-2024

चंडीगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ता भड़के

चंडीगढ़ से जीत घोषित करने में देरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

05:05 PM, 04-Jun-2024

पटियाला भी कांग्रेस के खाते में

पटियाला से कांग्रेस के डॉ. धर्मवीर गांधी जीत गए हैं। 
04:55 PM, 04-Jun-2024

फिरोजपुर सीट भी कांग्रेस के खाते में

फिरोजपुर से कांग्रेस पार्टी के शेर सिंह घुबाया ने जीते
विज्ञापन
विज्ञापन
04:46 PM, 04-Jun-2024

गुरदासपुर से कांग्रेस को जीत

लोकसभा हलका गुरदासपुर से कांग्रेसी प्रत्याशी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने जीत हासिल की।
04:12 PM, 04-Jun-2024

फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस को जीत

फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के अमर सिंह जीत गए हैं।
03:38 PM, 04-Jun-2024

अमृतसर से कांग्रेस जीती

अमृतसर से कांग्रेस के गुरजीत औजला तीसरी बार जीत गए हैं।

02:49 PM, 04-Jun-2024

चंडीगढ़ में कांग्रेस का परचम

चंडीगढ़ से कांग्रेस के मनीष तिवारी जीत गए हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed