Punjab CM Oath Ceremony Live: पंजाब के नए सीएम बने चरणजीत चन्नी, सुखजिंदर रंधावा और ओमप्रकाश सोनी ने भी ली शपथ
{"_id":"6148074a8ebc3e21305b8971","slug":"punjab-cm-charanjit-singh-channi-oath-ceremony-today-live-updates-news-charanjit-channi-became-punjab-new-cm","type":"live","status":"publish","title_hn":"Punjab CM Oath Ceremony Live: पंजाब के नए सीएम बने चरणजीत चन्नी, सुखजिंदर रंधावा और ओमप्रकाश सोनी ने भी ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 20 Sep 2021 05:00 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 20 Sep 2021 05:00 PM IST
खास बातें
Punjab CM Oath Ceremony Live: चमकौर साहिब के विधायक चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के नए सीएम के रूप में शपथ ली। वह प्रदेश के पहले दलित मुख्यमंत्री बन गए हैं। पढ़ें पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
चरणजीत चन्नी बने पंजाब के सीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
02:50 PM, 20-Sep-2021
छत्तीसगढ़ के सीएम ने दी चन्नी को बधाई
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चरणजीत चन्नी को सीएम बनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि वे आलाकमान द्वारा लिए गए फैसले का स्वागत करते हैं। वहीं उन्होंने राजस्थान में किसी गड़बड़ी की बात से इनकार किया।02:32 PM, 20-Sep-2021
बदले प्रधान सचिव और विशेष प्रधान सचिव
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के प्रधान सचिव और विशेष प्रधान सचिव को क्रमशः हुसैन लाल और राहुल तिवारी से बदल दिया गया है।
विज्ञापन
02:07 PM, 20-Sep-2021
हड़ताली कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील
चन्नी ने हड़ताल पर गए सरकारी कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की और कहा कि कर्मचारियों के सभी मसले हल होंगे। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा।01:45 PM, 20-Sep-2021
बिल न भरने की वजह से नहीं कटेगा किसी गरीब का कनेक्शन
चन्नी ने साफ किया कि पंजाब में अगर कोई माफिया है तो उसका फैसला जल्दी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी गरीब का कनेक्शन इस लिए नहीं कटेगा कि वो बिल नहीं भरता है। अगर कटा है तो उसके सारे बिल माफ करके उसका कनेक्शन बहाल किया जाएगा।01:29 PM, 20-Sep-2021
पंजाब में किसानों के बिजली-पानी के बकाया बिल माफ
चन्नी ने प्रेस कांफ्रेंस में पंजाब में किसानों के बिजली-पानी के बकाया बिल माफ करने का एलान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर किसानों और खेती करने वालों को किसी तरह की आंच आई तो मैं अपनी गर्दन भी उनके आगे कर दूंगा।01:21 PM, 20-Sep-2021
कैप्टन को बताया अच्छा इंसान
चन्नी ने पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को अच्छा आदमी बताया। कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:14 PM, 20-Sep-2021
सीएम की प्रेस कांफ्रेंस शुरू
चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रेस कांफ्रेंस में खुद को आम आदमी बताते हुए पंजाब आलाकमान का आभार जताया। उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत पूरी पार्टी का धन्यवाद किया।12:59 PM, 20-Sep-2021
पंजाब भाजपा प्रभारी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
पंजाब भाजपा के प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि पंजाब में दलित सीएम बनाकर दलित वोट लूटने की साजिश रची जा रही है। ऐसा लगता है कि यह कांग्रेस की पुरानी आदत है। उन्हें लगता है कि 3-4 महीने के लिए सीएम नियुक्त करने से उन्हें दलितों का पूरा वोट बैंक मिल जाएगा। यह सब दिखावा है।12:47 PM, 20-Sep-2021
चन्नी ने संभाला पदभार
चरणजीत चन्नी ने संभाला पदभार।
- फोटो : ANI
12:33 PM, 20-Sep-2021