फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Punjab Budget 2024: पंजाब का 2.04 लाख करोड़ का बजट पेश, कोई नया टैक्स नहीं, महिलाओं के लिए कोई घोषणा नहीं

Tue, 05 Mar 2024 01:46 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 05 Mar 2024 01:46 PM IST
खास बातें

Punjab Assembly budget Live: पंजाब विधानसभा में आज वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया गया। बजट में लोकसभा चुनाव-2024 के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की तैयारी की झलक दिखी। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का प्रयास सभी वर्गों, खासकर किसानों और महिलाओं को प्रसन्न करने की तरफ रहेगा। जानें सभी अपडेट...

विज्ञापन
Punjab Budget 2024 Harpal Cheema Present Budget Today Live Focus on Health Education News in Hindi
बजट पेश करते वित्तमंत्री हरपाल चीमा - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

01:39 PM, 05-Mar-2024

मान ने दी बधाई

सीएम भगवंत मान ने बजट के लिए वित्तमंत्री हरपाल चीमा को बधाई दी। सीएम ने कहा कि बजट पंजाब को रंगला बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाएगा। आम लोगों के पक्ष में ऐतिहासिक बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री को बधाई... यह बजट पंजाब के स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यापार और कृषि को मुख्य रूप से ध्यान में रखकर पेश किया गया है। मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बजट बेहतर होगा। पंजाब की आर्थिक स्थिति में और सुधार होगा।
 
12:41 PM, 05-Mar-2024

बजट अभिभाषण खत्म

बजट अभिभाषण खत्म हो गया है। 
विज्ञापन
12:33 PM, 05-Mar-2024

सदन की कार्यवाही देखने पहुंचीं सीएम की मां 

सीएम भगवंत मान की मां भी मंगलवार को पंजाब विधानसभा में बजट सत्र की कार्यवाही देखने पहुंचीं।
12:11 PM, 05-Mar-2024

Punjab Assembly Budget: खेती के लिए 13 हजार 784 करोड़ का बजट

बजट में खेती के लिए 13 हजार 784 करोड़ रुपये रखे गए हैं। स्कूली शिक्षा के लिए 16 हजार 967 करोड़ का बजट है। पंजाब में विकास दर 9.41 प्रतिशत है। 
 
12:02 PM, 05-Mar-2024

Punjab Budget Live Updates: सभी विश्वविद्यालयों के लिए 1425 करोड़ रुपये

राज्य के तहत सभी विश्वविद्यालयों के लिए 1425 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है।
11:50 AM, 05-Mar-2024

दो साल में 40 हजार नौकरियां दी गई

किसानों को फ्री बिजली के लिए 9330 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। वित्तमंत्री ने कहा कि दो साल में हमारी सरकार ने 40 हजार से ज्यादा नौकरियां दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:39 AM, 05-Mar-2024

Punjab Budget Session live: फुलकारी से बना है बजट का कवर

रंगले पंजाब के बजट का कवर दिड़बा निर्वाचन क्षेत्र की लड़कियों द्वारा हाथ से बनाई गई फुलकारी से बनाया गया है
11:30 AM, 05-Mar-2024

Punjab Budget 2024-25: दो लाख करोड़ का बजट पेश

पंजाब सरकार ने 2,04,918 करोड़ का बजट पेश किया।
11:25 AM, 05-Mar-2024

Punjab Budget Session Live Update: बजट का प्रस्ताव रखा

वित्तमंत्री ने बजट का प्रस्ताव रखा।
10:59 AM, 05-Mar-2024

सदन में पहुंचे वित्तमंत्री

बजट पेश करने के लिए वित्तमंत्री हरपाल चीमा सदन में पहुंच गए हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed