{"_id":"6ae379f4a0d7acb4e0096e57","slug":"amid-the-mess-in-paddy-procurement-the-secretary-has-been-transferred-vikas-setia-will-take-charge-fatehabad-news-c-21-1-hsr1007-983621-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: धान खरीद में गड़बड़ी के बीच सचिव का तबादला, विकास सेतिया संभालेंगे जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: धान खरीद में गड़बड़ी के बीच सचिव का तबादला, विकास सेतिया संभालेंगे जिम्मेदारी
Thu, 29 Oct 2026 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 29 Oct 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
भूना। मार्केट कमेटी भूना में लंबे समय से कार्यरत सचिव ईश्वर सिंह ढाका का शुक्रवार को तबादला हो गया। उनके स्थान पर विकास सेतिया भूना के सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। करीब सात वर्षों से भूना में तैनात ढाका के तबादले को धान खरीद में कथित अनियमितताओं से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, तबादले के आधिकारिक कारणों की पुष्टि होना बाकी है।
जानकारी के अनुसार गोरखपुर अनाज खरीद केंद्र से बाहरी धान रतिया पहुंचने का मामला सामने आने के बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई की चर्चा तेज हुई थी। इस मामले में रतिया के सचिव का भी तबादला होने की बात सामने आई है। ऐसे में ईश्वर सिंह ढाका के तबादले को भी इसी घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है।