फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navjot Sidhu News Live: पटियाला जेल से बाहर आए नवजोत सिद्धू, राहुल गांधी को बताया क्रांति, हिल जाएगी सरकार

Sat, 01 Apr 2023 07:10 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 01 Apr 2023 07:10 PM IST
खास बातें

Navjot Singh Sidhu Release Live News in Hindi : पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला की सेंट्रल जेल से रिहा हो गए हैं। 59 वर्षीय कांग्रेस नेता 1988 के रोड रेज के मामले में एक साल की सजा काट रहे थे। जानें सभी अपडेट...

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu Release Live Updates Sidhu Likely To Be Released Today from Patiala Jail News in Hindi
जेल से बाहर आए सिद्धू - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

06:24 PM, 01-Apr-2023

राहुल गांधी को बताया क्रांति

सिद्धू ने कहा कि इस देश में जब भी कोई तानाशाही आई है, एक क्रांति भी आई है। इस बार उस क्रांति का नाम है राहुल गांधी। वह सरकार को हिला देंगे।
06:16 PM, 01-Apr-2023

पंजाब में राष्ट्रपति शासन लाने की हो रही साजिश

सिद्धू ने कहा कि पंजाब में राष्ट्रपति शासन लाने की साजिश की जा रही है। अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। पंजाब को कमजोर करने की कोशिश की तो कमजोर हो जाओगे। अभी लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। 
 
विज्ञापन
06:04 PM, 01-Apr-2023

बाहर आकर बोले सिद्धू-लोकतंत्र बेड़ियों में है

जेल से बाहर आए सिद्धू ने अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा कि सत्य को दबाने का प्रयास सफल नहीं हो सकता। आज लोकतंत्र बेड़ियों में है।
05:57 PM, 01-Apr-2023

जेल से रिहा हुए सिद्धू

नवजोत सिद्धू को जेल से रिहा कर दिया गया है। वे पटियाला जेल से बाहर आए और झुककर अभिवादन किया।
 
04:54 PM, 01-Apr-2023

समर्थकों का आरोप

जेल के बाहर खड़े सिद्धू के समर्थकों का कहना है कि राज्य सरकार जानबूझकर रिहाई में देरी करवा रही है। 
04:48 PM, 01-Apr-2023

सिक्योरिटी पर फंसा पेंच

सूत्रों से पता चला है कि नवजोत सिद्धू को अब वाई सिक्योरिटी दी जा रही थी, जबकि जेल जाने से पहले उनके पास जेड सिक्योरिटी थी। सिद्धू जेड सिक्योरिटी की मांग पर अड़ गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:28 PM, 01-Apr-2023

निगम ने उतारे सिद्धू के बैनर 

नवजोत सिद्धू की रिहाई में अभी भी देर है, वहीं पटियाला नगर निगम ने शहर में सिद्धू के समर्थन में लगे बैनर उतारने शुरू कर दिए हैं। 


 
04:04 PM, 01-Apr-2023

समर्थकों में मची भगदड़

नवजोत सिद्धू के इंतजार में बाहर खड़े समर्थकों मे उस समय भगदड़ मच गई जब किसी ने पास के पेड़ पर लगे मधुमक्खी के छत्ते पर पत्थर मार दिया।
03:33 PM, 01-Apr-2023

बढ़ रहा इंतजार

नवजोत सिद्धू की रिहाई का इंतजार बढ़ता जा रहा है। अभी भी कुछ औपचारिकताएं बाकी हैं
02:53 PM, 01-Apr-2023

समर्थकों को बांटे जा रहे लड्डू और समोसा

पटियाला जेल के बाहर नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थक सुबह से ही उनका इंतजार कर रहे हैं। जेल के बाहर समोसा और लड्डू बांटे जा रहे हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed