फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haryana Panchayat Election Live: चार जिलों में शाम 6 बजे तक 70.4 प्रतिशत मतदान, फतेहाबाद 75.7 के साथ अव्वल

Tue, 22 Nov 2022 06:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 22 Nov 2022 06:11 PM IST
खास बातें

हरियाणा के चार जिलों में ब्लॉक समिति की 559 और जिला परिषद के 78 वार्डों की सीटों के लिए मतदान जारी है। फरीदाबाद में जिला परिषद की 10, फतेहाबाद में 18, हिसार में 30 और पलवल में 20 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है।

विज्ञापन
Haryana Panchayat Zila Parishad Election 2022 Live Hisar Fatehabad Faridabad Palwal Panchayat Samiti Chunav
भूना में मतदान के लिए लाइन में लगी महिलाएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

लाइव अपडेट

06:00 PM, 22-Nov-2022

फरीदाबाद में सबसे कम मतदान

हरियाणा के 4 जिलों में जिला परिषद की 78 और ब्लॉक समिति की 559 सीटों पर शाम 6 बजे तक 70.4 प्रतिशत मतदान हुआ है। अब छह बजे के बाद वो मतदाता मतदान कर सकेंगे जो पॉलिंग स्टेशन के अंदर प्रवेश कर चुके हैं। 

कुल मतदाता 2227319
शाम 6:00 बजे तक कुल मतदान-1569736
  • फरीदाबाद -65.1
  • फतेहाबाद -75.7
  • हिसार -68.0
  • पलवल-71.6
05:58 PM, 22-Nov-2022
हरियाणा के चार जिलों में जारी मतदान में साढ़े पांच बजे तक 67.6 फीसदी मतदान हो चुका है। 
विज्ञापन
04:48 PM, 22-Nov-2022

भट्टू में तीन बूथों पर ईवीएम बंद होने से मतदान प्रभावित 

भट्टू मंडी में तीन बूथों पर ईवीएम बंद हो गई। इस कारण मतदान प्रक्रिया बाधित हो गई। अधिकारी ईवीएम को ठीक करने में लगे रहे। गांव दौलतपुर में भी मतदान प्रक्रिया बेहद धीमी चली। इस कारण मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया पूरी करने में काफी देर लगी। इस संबंध में मतदाताओं ने रोष जताते हुए अधिकारियों पर ही मतदान धीमा करवाने का आरोप लगाया।
04:30 PM, 22-Nov-2022

फतेहाबाद के गांव भिरड़ाना में हंगामा 

फतेहाबाद के गांव भिरड़ाना में जिला परिषद की महिला प्रत्याशी के पति के कारण कुछ देर के लिए हंगामा हो गया। वार्ड नंबर छह से चुनाव लड़ रही ज्योति रानी के पति दीपक भिरडाना पर मतदान करने जा रहे मतदाताओं को पकड़-पकड़कर उनसे वोट मांगने के आरोप लगे। दूसरे पक्ष के प्रत्याशियों के समर्थकों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों व ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष आपत्ति जताई। पुलिसकर्मियों ने प्रत्याशी के पति को ऐसा नहीं करने के लिए कहा। बड़ी मुश्किल से मामला शांत हुआ। 
03:12 PM, 22-Nov-2022

नारनौंद में 15 मिनट तक रुका मतदान

नारनौंद क्षेत्र के गांव मिर्चपुर के बूथ नंबर 88 पर करीब 15 मिनट तक मशीन खराब होने की वजह से मतदान रुका रहा। हांसी के कुंवरी गांव में बूथ संख्या 87 बूथ पर ईवीएम में एरर का सिग्नल आने पर वोटिंग रोकनी पड़ी। यहां कंट्रोल रूम से दूसरी ईवीएम भेजी गई। इसके बाद वोटिंग शुरू हो पाई। 
02:20 PM, 22-Nov-2022

हिसार में दोपहर तक 30 फीसदी मतदान

हिसार में दोपहर एक बजे तक 30.1 प्रतिशत वोट डाले जा चुके हैं। सबसे अधिक 37.9 प्रतिशत वोट उकलाना ब्लॉक में और सबसे कम 28.1 प्रतिशत वोट आदमपुर क्षेत्र में डाले गए थे। हिसार ब्लॉक में भी पहले एक घंटे में मतदान काफी धीमा रहा, लेकिन जल्दी ही रफ्तार अन्य जगहों जैसी ही हो गई। दोपहर एक बजे तक बरवाला में 33.5, हांसी प्रथम में 28.1 हांसी द्वितीय में 35.4, हिसार प्रथम में 32.1, हिसार द्वितीय में 28.8 और नारनौंद में 30.4 प्रतिशत वोट डाले गए थे।

  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:09 PM, 22-Nov-2022

फरीदाबाद में 11 बजे तक 23 प्रतिशत मतदान

फरीदाबाद में 4 घंटे में 23 प्रतिशत मतदान हुआ। 11 बजे तक सबसे अधिक फरीदाबाद खंड में 25.3 प्रतिशत मतदान हुआ। बल्लभगढ़ में 23.1 प्रतिशत व तिगांव में 21.2 प्रतिशत मतदान रहा। जिप के 10 वार्डों व ब्लॉक समिति के 60 सदस्यों के लिए चुनाव हो रहा है।
11:47 AM, 22-Nov-2022

हिसार के बालसमंद में जिप उम्मीवार के अपहरण का प्रयास

हिसार में बालसमंद गांव में देर रात जिला परिषद के वार्ड नंबर 10 से प्रत्याशी भगत सिंह का अपहरण करने का प्रयास किया गया। उस पर फायरिंग भी गई और उसकी गाड़ी के चारों टायर पंचर कर दिए गए। प्रत्याशी ने प्रतिद्वंद्वी आशीष गोदारा पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सदर थाना पुलिस ने आरोपी प्रत्याशी आशीष गोदारा, बजीर और अन्य पर अपहरण, हत्या प्रयास आदि धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
 
11:34 AM, 22-Nov-2022

हिसार में 11 बजे तक 18 प्रतिशत मतदान 

हिसार में पहले 4 घंटे में 18.6 प्रतिशत मतदान हुआ। 11 बजे तक सबसे अधिक उकलाना खंड में 27.1 प्रतिशत मतदान हुआ। हांसी खंड द्वितीय में 21.7 प्रतिशत, हिसार
सेकेंड में 21 प्रतिशत मतदान रहा। हिसार प्रथम में सबसे कम 10.4 प्रतिशत मतदान रहा।


11:21 AM, 22-Nov-2022

फरीदाबाद में 19.3 प्रतिशत वोटिंग

फरीदाबाद में अभी तक 19.3 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। 227796 वोट में से 43976 वोट पोल हो चुके हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed