फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haryana Panchayat Elections 2022 Live: नौ जिलों में 70.7 फीसदी मतदान, पिछली बार के मुकाबले 15.7 प्रतिशत कम

Sun, 30 Oct 2022 09:40 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 30 Oct 2022 09:40 PM IST
खास बातें

Haryana Zila Parishad Panchayat Election 2022 Live News in Hindi: हरियाणा में पहले चरण के चुनाव में आज नौ जिलों भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर में पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान हो रहा है। इन जिलों के 61 ब्लॉक में 1278 पंचायत समिति व 175 जिला परिषद सदस्य मैदान में हैं। जानें पल-पल के अपडेट...

विज्ञापन
Haryana Panchayat Election 2022 Live Updates Voting Begins for the First Phase in 9 Districts News in Hindi
झज्जर में वोट डालने जातीं महिलाएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

लाइव अपडेट

09:38 PM, 30-Oct-2022

पहले चरण का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

हरियाणा में कड़ी सुरक्षा के बीच हुए पंचायती राज संस्थाओं के लिए पहले चरण का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। नौ जिलों में ब्लॉक समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए हुए चुनाव में पिछली बार के मुकाबले उत्साह कम रहा। इस बार 70.7 फीसदी मतदान हुआ, जो पिछली बार से 15.7 फीसदी कम है। वर्ष 2016 में यह आंकड़ा 86.4 प्रतिशत और 2010 के चुनाव में 85 फीसदी मतदान हुआ था। 
08:40 PM, 30-Oct-2022

जींद जिले के 69.1 प्रतिशत लोगों ने किया मतदान

जींद जिले के 69.1 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। सबसे ज्यादा मतदान नरवाना ब्लॉक में 71.4 प्रतिशत हुआ। गुरुसर गांव के बूथ नंबर 91 पर शतप्रतिशत मतदान हुआ। इस बूथ पर 645 वोट थे।
विज्ञापन
06:11 PM, 30-Oct-2022

पानीपत में शाम 6 बजे तक 69.8 प्रतिशत मतदान

पानीपत में शाम 6 बजे तक 69.8 प्रतिशत मतदान हुआ। अभी मतदान प्रतिशत और बढ़ सकता है। 
06:00 PM, 30-Oct-2022

झज्जर के गांव में चुनाव का बहिष्कार

झज्जर के निवादा गांव में चुनाव का बहिष्कार किया गया। एक बुजुर्ग ने मत डाला। पंचायत समिति के वार्ड नंबर 10 में मुडाहेड़ा व निवादा दो गांव हैं। पंचायत समिति का सदस्य मुडाहेड़ा गांव से बनता है। इस बार निवादा गांव ने अपने प्रत्याशी के समर्थन में समर्थन मांगा था। 
04:44 PM, 30-Oct-2022
शाम 4:40 बजे तक नौ जिलों में 62.08 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। जींद मतदान के मामले में अब भी आगे है। जींद में 4,72,369 मत डाले गए हैं। वहीं पंचकुला में सबसे कम 91,164 मत ही डाले गए हैं। 
04:09 PM, 30-Oct-2022

मतदान करने जा रही युवती की सड़क दुर्घटना में मौत 

मंडी अटेली में मतदान करते जा रही 19 वर्षीय ज्योति की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दुघर्टना का मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:47 PM, 30-Oct-2022

56.1 फीसदी हुआ मतदान

दोपहर 3:40 बजे तक नौ जिलों में 56.1 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। जींद में 4,26,856 मत डाले गए हैं। वहीं पंचकुला में सबसे कम 82,888 मत ही डाले गए हैं। 
 
03:30 PM, 30-Oct-2022

यमुनानगर में दोपहर बाद मतदान ने पकड़ी रफ्तार

यमुनानगर में जिला परिषद के 18 व ब्लॉक समिति के 142 पदों के लिए वोटिंग जारी है। जिप में 147 और ब्लॉक समिति में 560 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सुबह धीमी गति से शुरू हुए मतदान ने दोपहर तक रफ्तार पकड़ी। मगर इसके बाद रफ्तार धीमी पड़ गई। दोपहर 3 बजे तक यमुनानगर में 56.5 प्रतिशत मतदान हो चुका है। जिले के 5 लाख 15772 मतदाताओं में से 2 लाख 91386 लोग वोट डाल चुके हैं। 
02:57 PM, 30-Oct-2022

नौ जिलों में 50 फीसदी मतदान

हरियाणा के पंचायत चुनाव के पहले चरण में नौ जिलों के मतदाताओं ने खूब उत्साह दिखाया। दोपहर पौने तीन बजे तक 50 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। मतदान में जींद सबसे आगे और पंचकुला सबसे पीछे है। नूंह के लोग भी मतदान में दूसरे नंबर पर हैं।
02:15 PM, 30-Oct-2022

रामगढ़ के तीन बूथ पर 50 फीसदी मतदान

कैथल के गांव रामगढ़ के बूथ नंबर 25, 26, 27 पर दोपहर 1:20 तक 50 फीसदी मतदान हो चुका है।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed