09:38 PM, 30-Oct-2022
पहले चरण का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न
हरियाणा में कड़ी सुरक्षा के बीच हुए पंचायती राज संस्थाओं के लिए पहले चरण का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। नौ जिलों में ब्लॉक समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए हुए चुनाव में पिछली बार के मुकाबले उत्साह कम रहा। इस बार 70.7 फीसदी मतदान हुआ, जो पिछली बार से 15.7 फीसदी कम है। वर्ष 2016 में यह आंकड़ा 86.4 प्रतिशत और 2010 के चुनाव में 85 फीसदी मतदान हुआ था।
08:40 PM, 30-Oct-2022
जींद जिले के 69.1 प्रतिशत लोगों ने किया मतदान
जींद जिले के 69.1 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। सबसे ज्यादा मतदान नरवाना ब्लॉक में 71.4 प्रतिशत हुआ। गुरुसर गांव के बूथ नंबर 91 पर शतप्रतिशत मतदान हुआ। इस बूथ पर 645 वोट थे।
06:11 PM, 30-Oct-2022
पानीपत में शाम 6 बजे तक 69.8 प्रतिशत मतदान
पानीपत में शाम 6 बजे तक 69.8 प्रतिशत मतदान हुआ। अभी मतदान प्रतिशत और बढ़ सकता है।
06:00 PM, 30-Oct-2022
झज्जर के गांव में चुनाव का बहिष्कार
झज्जर के निवादा गांव में चुनाव का बहिष्कार किया गया। एक बुजुर्ग ने मत डाला। पंचायत समिति के वार्ड नंबर 10 में मुडाहेड़ा व निवादा दो गांव हैं। पंचायत समिति का सदस्य मुडाहेड़ा गांव से बनता है। इस बार निवादा गांव ने अपने प्रत्याशी के समर्थन में समर्थन मांगा था।
04:44 PM, 30-Oct-2022
शाम 4:40 बजे तक नौ जिलों में 62.08 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। जींद मतदान के मामले में अब भी आगे है। जींद में 4,72,369 मत डाले गए हैं। वहीं पंचकुला में सबसे कम 91,164 मत ही डाले गए हैं।
04:09 PM, 30-Oct-2022
मतदान करने जा रही युवती की सड़क दुर्घटना में मौत
मंडी अटेली में मतदान करते जा रही 19 वर्षीय ज्योति की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दुघर्टना का मामला दर्ज किया है।
03:47 PM, 30-Oct-2022
56.1 फीसदी हुआ मतदान
दोपहर 3:40 बजे तक नौ जिलों में 56.1 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। जींद में 4,26,856 मत डाले गए हैं। वहीं पंचकुला में सबसे कम 82,888 मत ही डाले गए हैं।
03:30 PM, 30-Oct-2022
यमुनानगर में दोपहर बाद मतदान ने पकड़ी रफ्तार
यमुनानगर में जिला परिषद के 18 व ब्लॉक समिति के 142 पदों के लिए वोटिंग जारी है। जिप में 147 और ब्लॉक समिति में 560 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सुबह धीमी गति से शुरू हुए मतदान ने दोपहर तक रफ्तार पकड़ी। मगर इसके बाद रफ्तार धीमी पड़ गई। दोपहर 3 बजे तक यमुनानगर में 56.5 प्रतिशत मतदान हो चुका है। जिले के 5 लाख 15772 मतदाताओं में से 2 लाख 91386 लोग वोट डाल चुके हैं।
02:57 PM, 30-Oct-2022
नौ जिलों में 50 फीसदी मतदान
हरियाणा के पंचायत चुनाव के पहले चरण में नौ जिलों के मतदाताओं ने खूब उत्साह दिखाया। दोपहर पौने तीन बजे तक 50 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। मतदान में जींद सबसे आगे और पंचकुला सबसे पीछे है। नूंह के लोग भी मतदान में दूसरे नंबर पर हैं।
02:15 PM, 30-Oct-2022
रामगढ़ के तीन बूथ पर 50 फीसदी मतदान
कैथल के गांव रामगढ़ के बूथ नंबर 25, 26, 27 पर दोपहर 1:20 तक 50 फीसदी मतदान हो चुका है।