फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haryana Panchayat Election: JJP प्रदेशाध्यक्ष का बेटा हारा, जाखल में टॉस से मिली सरपंची, देखिए पूरी लिस्ट

Fri, 25 Nov 2022 09:13 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 25 Nov 2022 09:13 PM IST
खास बातें

Haryana Panchayat Chunav 2022 Voting Live News in Hindi : राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर लगी गई हैं। सभी पर्यवेक्षकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ संवेदनशील, अति संवेदनशील पोलिंग बूथ पर सामान्य पोलिंग बूथ से ज्यादा पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
Haryana Panchayat Election 2022 Live Updates Fatehabad Hisar Palwal Faridabad Sarpanch Chunav News in Hindi
निशान सिंह के बेटे को हराने वाले गुरप्रीत सिंह का स्वागत करते ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लाइव अपडेट

12:20 AM, 26-Nov-2022
जजपा को लगा झटका, मंत्री अनूप धानक की चाची कविता हारीं
हिसार में पंचायत चुनाव में जजपा को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश के राज्यमंत्री अनूप धानक की चाची कविता गांव राजली में सरंपच का चुनाव हार गईं। वे चौथे स्थान पर रहीं। सुनीता 2280 वोट लेकर सरपंच बनीं। वहीं, राज्यसभा सदस्य रहे स्वर्गीय रामजीलाल जांगड़ा के बेटे सुभाष जांगड़ा भी आर्यनगर से चुनाव हार गए। पंडित रामजीलाल जांगड़ा प्रदेश के पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल के बेहद करीबी थे। उन्होंने गांव के पंच के चुनाव से राजनीति शुरू की थी। फतेहाबाद जिले में सरपंच पद पर कड़े मुकाबले में पैतृक गांव मामुपुर गांव से जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह का बेटा तेजेंद्र सिंह चुनाव हार गया। उन्हें गांव के गुरप्रीत ने हराया है। 
09:10 PM, 25-Nov-2022

गांव जाखल में टॉस से मिली सरपंची

फतेहाबाद जिले के जाखल खंड के गांव जाखल में सरपंच पद टॉस के जरिये मिला। गांव जाखल में छह उम्मीदवार मैदान में थे। शुक्रवार को गांव के कुल 1235 में से 1132 मतदाताओं ने मतदान किया। इस दौरान दो दावेदार अर्जुन सिंह और नीटू सिंह को 281-281 वोट मिले। बाद में सभी प्रत्याशियों की मौजूदगी में अधिकारियों ने टॉस करवा कर सरपंच पद का फैसला किया। टॉस में अर्जुन सिंह की जीत हुई। इसके बाद अर्जुन सिंह को विजेता घोषित करके प्रमाण पत्र सौंपा गया।
विज्ञापन
07:44 PM, 25-Nov-2022

फतेहाबाद में किस गांव में किसको चौधर

  • भूथन खुर्द - सुमन देवी
  • गांव बरसीन - विकास कुमार
  • गांव ढाबी खुर्द - मोनिका शर्मा
  • गांव घोटड़ू - गुलाब शर्मा
  • खाराखेड़ी - संजय
  • अकांवाली - मोहन गढ़वाल
  • कन्हड़ी - कविता रानी
  • खनोरा - जगसीर सिंह
  • भरपूर - ज्योति रानी
  • बीघड़ - सर्वजीत कौर
  • शेखुपुर दड़ौली - सुमन भदरेचा
  • ढाणी टाहलीवाली - नवदीप नीटू
  • गांव भोडी - इंद्र सिंह
  • बैजलपुर - हेमंत बैजलपुरिया
  • लांबा - गुरदेव सिंह खोसा
  • लालवास - विक्रम धालीवाल
  • नथवान - जगदेव सिंह
  • बबनपुर - अमरीक सिंह
  • खान मोहम्मद - सुमन शाक्य
  • बीघड़-दो - अमनदीप कंबोज
  • घासवा - गुरचरण सिंह
  • चंदोखुर्द - कश्मीर चंद
  • सहनाल - सतपाल सिंह
  • रायपुर - रूपिंद्र कौर
  • नांगली - पूनम देवी
  • भानीखेड़ा - जसविंद्र कौर
  • मोचीवाली - अन्नू रानी
  • गांव हांसेवाला - प्रियंका रानी
  • जाखनदादी - गुरदीप सिंह
  • टिब्बी - सुशील बिश्नोई
  • शेखुपुर सोतर - हरदीप कौर
  • ढाणी गोपाल - रामकुमार गोदारा
  • बाड़ा - पाला सिंह
  • गांव दादूपुर - प्रेरणा
  • गांव सरदारेवाला - गुरप्रीत कौर
  • कुदनी - संदीप कुमार
  • उदयपुर - जसकीरत सिंह
07:05 PM, 25-Nov-2022
पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के गांव बिढाईखेड़ा में दो सरपंच प्रत्याशी खड़े थे। दोनों ही मंत्री के कार्यकर्ता हैं। इनमें से रमेश बुडानिया की जीत हुई है।
06:59 PM, 25-Nov-2022
जननायक जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह का बेटा तेजेंद्र सिंह गांव मामुपुर से सरपंच का चुनाव हार गया है। तेजेंद्र सिंह को 177 वोटों से हार मिली है।
06:36 PM, 25-Nov-2022
हरियाणा में जारी चार जिलों के पंचायत चुनाव में 6.30 बजे तक 81.6 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान का समय खत्म हो चुका है। छह बजे के बाद उन्हें ही वोटिंग का मौका दिया गया जो मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश कर चुके थे। अब सभी प्रत्याशियों को परिणाम का इंतजार है।  
  • फरीदाबाद- 77.1
  • फतेहाबाद-86.4
  • हिसार- 79.9
  • पलवल-82.2
विज्ञापन
विज्ञापन
05:35 PM, 25-Nov-2022

शाम 5.30 बजे तक मतदान

चारों जिलों का कुल मतदान प्रतिशत-80.9
  • फरीदाबाद- 76.1
  • फतेहाबाद- 85.0
  • हिसार- 77.4
  • पलवल-81.3
04:33 PM, 25-Nov-2022

शाम 4.30 बजे तक मतदान

चारों जिलों का कुल मतदान प्रतिशत-74.5
  • फरीदाबाद- 73.5
  • फतेहाबाद- 78.3
  • हिसार- 70.3
  • पलवल-77.7
03:43 PM, 25-Nov-2022

दोपहर 3.40 बजे तक मतदान

  • चारों जिलों का कुल मतदान प्रतिशत-68.9
  • फरीदाबाद- 68.6
  • फतेहाबाद- 72.7
  • हिसार- 64.7
  • पलवल-72.1
03:42 PM, 25-Nov-2022

फतेहाबाद में गजब का उत्साह, 3.30 बजे तक 72 फीसदी मतदाताओं ने किया मतदान

फतेहाबाद जिले के ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं में गांव की सरकार चुनने को लेकर गजब का उत्साह रहा। दोपहर बाद 3.30 बजे तक ही जिले में 72 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाल दिए। अभी भी मतदान में ढाई घंटे का समय बाकी है। जिले के कुल 510134 मतदाताओं में से दोपहर बाद 3.30 बजे तक 364992 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। जिले के सात खंडों में से सबसे अधिक मतदान रतिया खंड में हुआ है। जहां 73 फीसदी से ज्यादा मतदाता अपना वोट डाल चुके हैं।

इन गांवों में 90 फीसदी मतदान
गांव ढाबी खुर्द, खासा पठाना, कानीखेड़ी, जांडली कलां, नड़ेल, मुंदलिया, रूपांवाली, उदयपुर, चनकोठी, ढाणी दादूपुर, मलहड़ आदि गांवों के बूथों पर तो दोपहर 3 बजे ही 90 फीसदी मतदान हो लिया।

गांव कारियां में मात्र 14 वोट शेष बचे
रतिया क्षेत्र के गांव कारियां में तो 96.72 फीसदी मतदाताओं ने दोपहर 3 बजे तक मतदान कर दिया। गांव कारियां में एक ही बूथ बना हुआ है, जिस पर 427 ग्रामीणों के वोट हैं। दोपहर 3 बजे तक 427 में से 413 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर चुके हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed