फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farmers Protest Live: बाॅर्डर से वापस मोर्चे पर लाैटे किसान, किसान नेता सरवन सिंह पंधेर खुद वापस लेकर आए

Fri, 06 Dec 2024 03:49 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 06 Dec 2024 03:49 PM IST
खास बातें

Farmers Protest News Live Updates : पंजाब के किसान अपनी मांगों के लिए फरवरी से शंभू बाॅर्डर पर मोर्चा लगाकर बैठे हैं। अब किसानों ने पैदल दिल्ली जाने का एलान किया है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे संगठन से जुड़े 100 सदस्य शंभू बॉर्डर से आगे बढ़े। पुलिस उन्हें आगे नहीं जाने दे रही। जानें सभी अपडेट...

विज्ञापन
Farmers Protest Live Updates: March To Delhi Kisan Andolan Haryana Police Shambhu Border News in Hindi
बैरिकेडिंग के पास से वापस मोर्चे पर लाैटे किसान - फोटो : संवाद

लाइव अपडेट

03:33 PM, 06-Dec-2024

पंधेर ने मरजीवड़े जत्थे को वापस बुलाया

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने मंच से एलान कर मरजीवड़े जत्थे को वापस बुला लिया है। पंधेर उन्हें खुद लेने पहुंचे। अब मीटिंग के बाद निर्णय लिया जाएगा। सभी किसान वापस मंच पर लौट आए हैं।
03:28 PM, 06-Dec-2024

वापस लाैटा जत्था

पुलिस की तरफ से गोले छोड़े जाने का सिलसिला जारी है। अब तक करीब 26 से ज्यादा गोले छोड़े जा चुके हैं। दूसरी तरफ 101 किसानों का जो जत्था बाॅर्डर पर की गई बैरिकेडिंग तक पहुंचा था, वह अब वापस लौट आया है।
विज्ञापन
03:11 PM, 06-Dec-2024

प्लास्टिक की गोलियां भी चलाई जा रही हैं

हरियाणा पुलिस की तरफ से प्लास्टिक की गोलियां भी चलाई जा रही हैं। अब तक चार किसान जख्मी हो चुके हैं। अमृतसर के स्वर्ण सिंह टांग पर प्लास्टिक की गोली लगने से घायल हुए हैं। 

03:04 PM, 06-Dec-2024

एक साथ दागे गए 11 गोले

पुलिस ने एक साथ किसानों पर 11 गोले दागे। अब तक कुल 21 गोले हरियाणा पुलिस की तरफ से दागे गए हैं। दो किसानों को चोट आई है। 

02:44 PM, 06-Dec-2024

आंसू गैस के पांच गोले दागे गए, एक किसान घायल 

पुलिस अब तक आंसू गैस के पांच गोले दाग चुकी है। इस दाैरान एक किसान जख्मी हो गया है। उसे एंबुलेंस द्वारा नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

02:40 PM, 06-Dec-2024

हरियाणा पुलिस कर रही वीडियोग्राफी

हरियाणा की और से लगातार किसानों की वीडियोग्राफी की जा रही है। माैके पर घोषणा भी की गई कि सरकारी संपत्ति का नुक्सान न करो, पुलिस कार्रवाई की जाएगी। किसान आगे बढ़ने को अडिग हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
02:37 PM, 06-Dec-2024

किसान पुलिस के खिलाफ कर रहे नारेबाजी

02:30 PM, 06-Dec-2024

लोहे की कीलें लगाई गई

हरियाणा पुलिस की तरफ से किसानों को रोकने के लिए लोहे की कीलें लगाई गई हैं। यह कीलें सीमेंट में गाड़ रखी हैं ताकि गाड़ियां आगे ना जा सकें।
02:12 PM, 06-Dec-2024

पुलिस कर रही वापस जाने की अपील

किसानों को हरियाणा की तरफ से वापस जाने की अपील की जा रही है। वहीं किसानों का कहना है कि हमें अपनी राजधानी में जाने के लिए अनुमति की जरूरत नहीं है।

02:00 PM, 06-Dec-2024
पुलिस की तरफ से किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं। बैरिकेड पर लगी जाली हटाने पर पुलिस ने कार्रवाई की। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed