फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farmer Protest Live: पंजाब भाजपा प्रधान के घर के बाहर धरना, हरियाणा में चढ़ूनी ग्रुप ने निकाला ट्रैक्टर मार्च

Sat, 17 Feb 2024 06:19 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 17 Feb 2024 06:19 PM IST
खास बातें

Kisan Andolan Live Updates News in Hindi: हरियाणा बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और सुरक्षाबलों की तैनाती के बीच तनाव जारी है। रविवार तक किसान शंभू बॉर्डर से आगे नहीं बढ़ेंगे। वहीं, आज हरियाणा में किसान ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। पढ़ें किसान आंदोलन से जुड़ा हर अपडेट...

विज्ञापन
Farmer Protest Live Updates tractor march Punjab Haryana Border News In Hindi
किसान आंदोलन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लाइव अपडेट

06:14 PM, 17-Feb-2024

दिल्ली-फाजिल्का टोल प्लाजा को फ्री किया

किसानों ने दिल्ली-फाजिल्का टोल प्लाजा को फ्री किया।
05:09 PM, 17-Feb-2024

अंबाला में ट्रैक्टर मार्च

भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के नेतृत्व में किसानों ने जिले भर में शांतिपूर्ण तरीके से ट्रैक्टर मार्च निकाला। ट्रैक्टर मार्च जिला प्रधान मलकीत सिंह के नेतृत्व में निकाला गया। यूनियन जिला प्रधान मलकीत सिंह ने बताया कि जिले के सभी खंड में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। यह मार्च शहजादपुर से नारायणगढ़ के खंड में निकाला गया। इसी तरह साहा से शुरू होकर ट्रैक्टर मार्च अंबाला छावनी से होते हुए अंबाला शहर नई अनाज मंडी में खत्म हुआ। मलकीत सिंह ने बताया कि 18 फरवरी को कुरुक्षेत्र में बैठक होगी। बैठक में किसान भाग लेंगे। इसके बाद आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
 
विज्ञापन
05:08 PM, 17-Feb-2024

भाजपा नेता केवल सिंह ढिल्लों के घर के सामने धरना

बरनाला में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की तरफ से पूर्व विधायक भाजपा नेता केवल सिंह ढिल्लों के घर के सामने धरना शुरू किया गया है। जिसमें सैकड़ों किसान महिलाओं ने हिस्सा लिया। यह धरना हरियाणा और केंद्र की सरकार द्वारा की जा रही किसान विरोधी गतिविधियों के विरोध में दिया गया।  
04:29 PM, 17-Feb-2024

हिसार के किसान पंजाब के किसानों की मदद में आगे आए

शंभू बॉर्डर पर पंजाब के किसानों पर हुई लाठी चार्ज, आसू गैस के गोले दागने, वाटर कैनन का प्रयोग करने व पुलिस द्वारा रास्ता रोकने के विरोध में शनिवार को हांसी के किसानों ने राजली गांव में बैठक की। बैठक में किसानों ने बड़ा निर्णय लिया कि रविवार को जिले के हजारों किसान ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर खेड़ी चौपटा गांव में जुटेंगे। किसानों ने कहा कि खेड़ी चौपटा में जिले के किसानों की 50 सदस्यीय कमेटी की अलग से एक बैठक और होगी। इस बैठक में निर्णय लिया जाएगा कि किसानों का काफिला शंभू बॉर्डर की ओर रवाना होगा या दिल्ली की ओर रवाना होगा। 
03:49 PM, 17-Feb-2024

किसानों के परिवार भी शंभू पर पहुंचे

आंदोलनकारी किसानों के परिवार के सदस्य पंजाब-हरियाणा शंभू सीमा पर अपनी एकजुटता दिखाने के लिए उनके साथ शामिल हुए।
03:32 PM, 17-Feb-2024

रविवार को किसान कुरुक्षेत्र में करेंगे मीटिंग

भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की महिला प्रदेशध्यक्ष सुमन हुड्डा ने बताया कि किसानों के आंदोलन के तहत संगठन की तरफ से रविवार को कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर बैठक कर रणनीति बनाई जाएगी। इस रणनीति के तहत ही आगे किसानों के आंदोलन को लेकर ठोस निर्णय लिया जाएगा। सरकार को किसानों के हितों का हनन नहीं करने दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:38 PM, 17-Feb-2024

कुलां में किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च

कुलां में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट से जुड़े किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। यह ट्रैक्टर मार्च मुख्य चौक से होते हुए कुलां उपतहसील कार्यालय में समाप्त हुआ। ट्रैक्टर मार्च में किसान दर्जनों ट्रैक्टर शामिल हुए। इस प्रदर्शन की अगुवाई भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की महिला प्रदेशध्यक्ष सुमन हुड्डा ने की। ट्रैक्टर मार्च के दौरान सभी किसान अपने नेताओं के साथ उप तहसील कार्यालय में एकत्रित हुए। इस दौरान इकट्ठे हुए किसानों को किसान प्रवक्ताओं ने संबोधित भी किया। किसान प्रवक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को एमएसपी सहित अन्य मांगों को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन करना चाहते हैं, लेकिन किसानों के रास्ते तक रोक दिए गए हैं। सरकार की तरफ से ऐसा बर्ताव किया जाना निंदनीय है।
01:42 PM, 17-Feb-2024

सिंघु पर सुरक्षा कड़ी

किसानों के दिल्ली चलो मार्च के पांचवें दिन भी दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी रही।
01:04 PM, 17-Feb-2024

भाकियू उगराहां ने सुनील जाखड़ के घर के बाहर दिया धरना

पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ के गांव पंजकोसी में भारतीय किसान यूनियन उगराहां ने धरना शुरू कर दिया है। किसानों ने कहा कि वे 2 दिन तक यहां धरना देंगे।इसके बाद जैसा यूनियन का आदेश आएगा, वैसा किया जाएगा। धरनाकारी राशन पानी लेकर पहुंचे हैं और लंगर तैयार कर रहे हैं।

12:38 PM, 17-Feb-2024

भाकियू चढ़ूनी ग्रुप ने निकाला ट्रैक्टर मार्च 

पिहोवा में गुरनाम सिंह चढूनी ने ट्रैक्टर मार्च की अगुवाई की। चढ़ूनी ने खुद ट्रैक्टर चलाकर मार्च निकाला। उन्होंने कहा कि आंदोलन कर रहे किसानों की मांगें जायज हैं जिन्हें सरकार को तत्काल मान लेनी चाहिए। किसान संयम बनाए हुए हैं, लेकिन सरकार को भी गंभीरता दिखाने की जरूरत है। रविवार को कुरुक्षेत्र में अहम पंचायत होगी, जिसमें आगे का फैसला लिया जाएगा। इस पंचायत की व्याप्क स्तर पर तैयारी की जा रही है।

https://hyperlocal-source-video.amarujala.com/uploaded_videos/hyperlocal_videos/2024/02/17/1RBf30u.mp4
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed