Saran Election Results: सारण से जीत की हैट्रिक बनाए राजीव प्रताप रूडी, बोले- ये जनता की जीत
{"_id":"665e5534d6072980ba09a0c6","slug":"saran-lok-sabha-election-results-live-vote-counting-aam-chunav-2024-bjp-vs-rjd-winning-seats-bihar-news-2024-06-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"Saran Election Results: सारण से जीत की हैट्रिक बनाए राजीव प्रताप रूडी, बोले- ये जनता की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 04 Jun 2024 09:33 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 04 Jun 2024 09:33 PM IST
खास बातें
Bihar Election Result: बिहार लोकसभा चुनाव के लगभग सीटों के रिजल्ट आ चुके हैं।सारण लोकसभा सीट से राजीव प्रताप रूडी ने तीसरी बार जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
सारण लोकसभा सीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
09:32 PM, 04-Jun-2024
सारण लोकसभा क्षेत्र से हैट्रिक बनाने वाले भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी जीत के बाद कहा कि हमारी जीत नहीं है। बल्कि जनता की जीत है। देश में फिर से मोदी की सरकार बन रही है, क्योंकि बहुमत हम लोगों के पास है।
05:06 PM, 04-Jun-2024
Bihar Election Results: बिहार में एनडीए 30, महागठबंधन नौ सीट
बिहार में एनडीए और महागठबंधन में कई सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। दोपहर बाद के रुझानों में एनडीए की सीटों की संख्या घटी हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, बिहार में एक सीट पर गया से एनडीए ने जीत दर्ज की है। 12 सीटों पर जेडीयू तो 12 पर बीजेपी आगे है, जबकि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास पांच सीटों पर आगे है। इस तरह एनडीए 30 सीटों पर बढ़त बनाए हुए या जीत गया है। वहीं, महागठबंधन में आरजेडी चार सीट, कांग्रेस तीन सीट और सीपीआई माले दो सीटों पर लीड लिए हुए है। पूर्णिया में निर्दलीय पप्पू यादव बढ़त बनाए हुए हैं।

03:48 PM, 04-Jun-2024
Saran Election Result: सारण से राजद की रोहिणी आचार्या से भाजपा के राजीव प्रताप रूड़ी 7810 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
03:01 PM, 04-Jun-2024
Bihar Election Results: बिहार में बीजेपी ने बुलाई एनडीए की बैठक
लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर बिहार में सियासी पारा गर्मा गया है। इस बीच बीजेपी ने एनडीए की बैठक बुलाई है। थोड़ी देर में एनडीए के सभी दलों की मीटिंग होगी। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे।

02:55 PM, 04-Jun-2024
Saran Election Result: सारण से राजद की रोहिणी आचार्या से भाजपा के राजीव प्रताप रूडी 13,924 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं
भाजपा- 1,46,638
राजद- 1,32,714
01:41 PM, 04-Jun-2024
Saran Election Result: सारण से राजीव प्रताप रूडी लगातार आगे चल रहे
सारण लोकसभा सीट से राजीव प्रताप रूडी लगातार आगे चल रहे हैं। हालांकि, आरजेडी की रोहिणी आचार्य उन्हें कड़ी टक्कर दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:56 PM, 04-Jun-2024
Saran LS Election Result: सारण से भाजपा के राजीव प्रताप रूडी 11,439 वोटों से आगे चल रहे हैं।
12:30 PM, 04-Jun-2024
Saran LS Election Result: सारण लोकसभा परिमाण
- राजीव प्रताप रूडी (भाजपा)- 8209 वोट से आगे, टोटल वोट- 61365
- रोहणी आचार्य (राजद)- 53156
12:10 PM, 04-Jun-2024
Bihar Election Results: बिहार में लेफ्ट का दो दशक का सूखा समाप्त होने के आसार
बिहार में वाम दलों का करीब दो दशक का सूखा खत्म होने के आसार हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में वाम दल अपना खाता खोल सकते हैं। सीपीआई माले काराकाट और आरा सीट पर अच्छी बढ़त बनाए हुए है। सीपीआई के अवधेश राय भी बेगूसराय में बीजेपी के गिरिराज सिंह को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। बता दें कि साल 1999 के बाद बिहार में लेफ्ट पार्टियां लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई।
11:38 AM, 04-Jun-2024
Bihar Chunav Results: बिहार में तीन राउंड के वोटों की गिनती पूरी
बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार, बिहार में अब तक एक से अधिकतम तीन राउंड वोटों की गिनती हुई है।