Bihar Vidhan Sabha LIVE: सरकारी खजाने पर भिड़े विपक्षी; RJD बोला- नीतीश नहीं पिटवाते, तेजस्वी का पता भी बताया
{"_id":"6a619f92d27eafac430ed85e","slug":"bihar-vidhan-sabha-monsoon-session-2026-live-will-rjd-congress-back-left-parties-after-patna-protest-2026-07-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Vidhan Sabha LIVE: सरकारी खजाने पर भिड़े विपक्षी; RJD बोला- नीतीश नहीं पिटवाते, तेजस्वी का पता भी बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 23 Jul 2026 02:43 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:43 PM IST
खास बातें
Bihar Vidhan Sabha Live Updates in Hindi : पटना में सत्ता के खिलाफ कल हुए हंगामे के बाद वामदलों को बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में आज राजद-कांग्रेस का साथ मिला। दूसरी तरफ, भाजपा ने भी बड़े आरोप जड़ हंगामा किया।
विज्ञापन
बिहार विधानसभा का मानसून सत्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
02:41 PM, 23-Jul-2026
स्पीकर के सवाल पर तेजस्वी यादव की जानकारी दी
स्पीकर ने फिर से कुमार सर्वजीत से पूछा कि तेजस्वी यादव कहां हैं? अब तो बता दीजिए। इसपर राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने जवाब दिया कि वह दिल्ली में अपने पिता लालू यादव का इलाज करवा रहे हैं।02:40 PM, 23-Jul-2026
निशांत कुमार पर सवाल, तेजस्वी की तबीयत पूछी कृषि मंत्री ने
सत्ताधारी दलों ने जब विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के गायब होने पर सवाल पूछा तो राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने जवाब दिया। कहा- आप लोग तेजस्वी यादव को खोज रहे हैं? लेकिन, यह तो बता दें कि निशांत कुमार कहां हैं? स्पीकर ने कहा कि निशांत कुमार लगातार सदन आ रहे हैं। पलटवार करते हुए कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि निशांत कुमार विधान परिषद में हैं। हमलोगों को तेजस्वी यादव की चिंता है, इसीलिए बता दीजिए कि वह कहां है? उनकी तबीयत तो ठीक है न?
विज्ञापन
02:38 PM, 23-Jul-2026
विजय सिन्हा का सवाल- तेजस्वी यादव कहां हैं?
तेजस्वी यादव कहां हैं? इस सवाल पर एनडीए विधायकों ने जमकर हंगामा किया। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि सदन जानना चाहता है कि नेता प्रतिपक्ष कहां हैं? शासन और सदन की खूबसूरती नेता प्रतिपक्ष कहां हैं? राजद वाले ही बता दें कि कहां हैं नेता प्रतिपक्ष? सदन में हंगामा हो रहा है।02:37 PM, 23-Jul-2026
राजद विधायक बोले- नीतीश कुमार सीएम होते तो ऐसा नहीं होता
राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने छात्र आंदोलन के मुद्दे को भी उठाया। कहा कि वह अपने लिए कुछ नहीं मांग रहे हैं। वह तो केवल अपनी परीक्षा को सही ढंग से कराने की मांग कर रहे हैं। आज अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होते तो इस तरह से पटना में छात्रों की नहीं मारा जाता। इतना कहते ही भाजपा के विधायक हंगामा करने लगे।02:35 PM, 23-Jul-2026
सही रिपोर्ट देंगे तो ठेकेदारों को भी भुगतान होगा
खजाना खाली होने की बात पर ही उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि सरकार आकस्मिक फंड से राशि निकाल कर काम करती रही है। राजद विधायक ने कहा कि आपके पास पैसा ही नहीं है। सरकार वित्तीय संकट से जूझ रही है। आकस्मिक निधि से फंड निकाल कर ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन में दी गई है। दो वर्षों से आपने ठेकेदारों को पैसा नहीं दिया? अगर वित्तीय संकट नहीं था तो जिन सड़क का शिलान्यास किया गया, उसका टेंडर क्यों कैंसिल किया गया। इस पर वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि ठेकेदार को सही रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट देने के बाद पैसा भेज दिया जाएगा।02:30 PM, 23-Jul-2026
विधानसभा में खजाने की बात पर गूंजा चोर-चोर का शोर
विपक्ष की ओर से बिहार सरकार का खजाना खाली बताए जाने को लेकर वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि खजाना की हालत की जानकारी चोर को होती है। इसपर राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा कि हमारे वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव खजाना की जानकारी रखने वाले को चोर बता रहे हैं। अगर ऐसा है तो बिहार की जनता चोर है क्या? इस पर एनडीए के विधायकों ने तंज कसते हुए कहा कि आप चारा घोटाला वाला खाना दे दीजिए। पलटवार करते हुए कुमार सर्वजीत ने कहा कि राम मंदिर समेत देश के तमाम मंदिर का ख़ज़ाना किसने लूटा? यह सर्वविदित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:15 PM, 23-Jul-2026
मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने विधानसभा में पेश किए दो प्रस्ताव
लंच ब्रेक के बाद वित्त विभाग के प्रभारी मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 151(2) के तहत भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG) से प्राप्त बिहार सरकार से संबंधित तीन लेखापरीक्षा प्रतिवेदन सदन की मेज पर रखे। इनमें मार्च 2024 को समाप्त वर्ष 2023-24 का 'निष्पादन एवं अनुपालन लेखापरीक्षा", वर्ष 2017-18 से 2022-23 का 'निष्पादन लेखापरीक्षा (सिविल)' तथा वर्ष 2024-25 का 'राज्य के वित्त' प्रतिवेदन शामिल हैं।इसके बाद मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सदन में प्रस्ताव रखा कि बिहार विधानसभा के समक्ष प्रस्तुत किए जाने के बाद इन CAG प्रतिवेदनों को लोक लेखा समिति (PAC) द्वारा विचार किए जाने से पहले ही जनता के लिए बिक्री हेतु उपलब्ध कराया जाए। विधानसभा ने दोनों प्रस्ताव सदन के समक्ष पेश कर दिए।
01:12 PM, 23-Jul-2026
Bihar Vidhan Sabha Live: भाजपा विधायक ने किया पलटवार
भाजपा विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि विपक्ष के लोग सदन की कार्यवाही चलने देना ही नहीं चाहते हैं। इसीलिए ऐसा आरोप लगा रहे हैं। आप वीडियो देख लें। सारी बातें साफ हो जाएगी। एक दिन पहले जिस तरह से विपक्ष के गुंडों ने जिस तरह से पटना में उपद्रव किया। वह अन्याय है। वह कोई छात्र नहीं कर सकता है। यह लोग उपद्रवी थे। आज भी विपक्ष ने सदन में हंगामा करने की कोशिश की।12:05 PM, 23-Jul-2026
Bihar Vidhan Sabha Live: राजद विधायक ने किस पर क्या आरोप लगाया?
राजद विधायक कुमार सर्वजीत में आरोप लगाया कि मेरे बगल में बैठे विधायक आईपी गुप्ता पर हमला करने की कोशिश हुई। वेल में आकर भाजपा के विधायकों ने गुंडागर्दी की। यह कैसा लोकतंत्र है? आज सदन की गरिमा तार तार हो गई। यह लोग जनता की आवाज को दबाना चाहते हैं। छात्रों पर इनलोगों ने अन्याय किया। बर्बर तरीके से लाठियां बरसाई।11:20 AM, 23-Jul-2026