फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bankipur Election Result: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत; 19 हजार से अधिक वोटों से BJP को दी मात

Mon, 03 Aug 2026 07:40 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 03 Aug 2026 07:40 PM IST
खास बातें

Bankipur Results: जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा के नीरज कुमार को 19 हजार से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया। अंतिम मतगणना में प्रशांत किशोर को 64,151 वोट, भाजपा के नीरज कुमार को 44,827 वोट और राजद की रेखा कुमारी को 14,273 वोट मिले। ईवीएम और डाक मतपत्रों की गिनती पूरी होने के बाद घोषित इस परिणाम के साथ प्रशांत किशोर ने अपनी पहली चुनावी परीक्षा में बड़ी राजनीतिक सफलता हासिल की।

विज्ञापन
Bihar News live Neeraj Sinha BJP win or Prashant Kishor result Rekha Gupta bankipur election result 2026
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:37 PM, 03-Aug-2026

जीत का सर्टिफिकेट लेकर निकले प्रशांत किशोर, बोले- यह बांकीपुर की जनता की जीत है

प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर विजय प्रमाण पत्र लेकर मतगणना केंद्र से बाहर निकले। इस दौरान उन्होंने बांकीपुर की जनता को नमन करते हुए अपनी जीत को जनता की जीत बताया। प्रशांत किशोर ने कहा कि यह जीत बांकीपुर के लोगों के विश्वास, समर्थन और बदलाव की इच्छा का परिणाम है। उन्होंने क्षेत्र के मतदाताओं का आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।
07:19 PM, 03-Aug-2026

प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, जन सुराज ने 19,324 वोटों से भाजपा को हराया

जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा के नीरज कुमार को 19,324 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया। अंतिम मतगणना में प्रशांत किशोर को 64,151 वोट, भाजपा के नीरज कुमार को 44,827 वोट और राजद की रेखा कुमारी को 14,273 वोट मिले। ईवीएम और डाक मतपत्रों की गिनती पूरी होने के बाद घोषित इस परिणाम के साथ प्रशांत किशोर ने अपनी पहली चुनावी परीक्षा में बड़ी राजनीतिक सफलता हासिल की। बिहार की राजनीति में इसे जन सुराज पार्टी के लिए एक ऐतिहासिक और निर्णायक जीत माना जा रहा है।
 
विज्ञापन
06:06 PM, 03-Aug-2026

32वें राउंड तक प्रशांत किशोर 19 हजार वोट से आगे

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 32वें राउंड तक जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर 63,946 वोटों के साथ 19,246 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा के नीरज कुमार 44,700 वोट लेकर दूसरे स्थान पर चल रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की रेखा कुमारी 14,241 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
06:01 PM, 03-Aug-2026

मतगणना राउंड 31 से बढ़ाकर 32

31 राउंड की ईवीएम मतगणना पूरी हो चुकी है। इसके बाद निर्वाचन आयोग ने कुल मतगणना राउंड 31 से बढ़ाकर 32 कर दिए हैं, क्योंकि अब डाक मतपत्र और अन्य शेष मतों की गिनती जोड़ी जा रही है। अंतिम परिणाम में बैलेट वोट शामिल होने के बाद आंकड़ों में मामूली बदलाव संभव है।
05:37 PM, 03-Aug-2026

बिहार में जन सुराज का बड़ा धमाका, प्रशांत किशोर ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है। मतगणना के 31वें राउंड तक के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने भाजपा के नीरज कुमार को 18,900 से अधिक मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। प्रशांत किशोर को 63,203 वोट मिले, जबकि नीरज कुमार को 44,250 वोट प्राप्त हुए। वहीं, राजद की रेखा कुमारी 14,085 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
05:22 PM, 03-Aug-2026

प्रत्याशी प्रशांत किशोर 18964 वोटों से आगे

31 में से 29 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक उन्हें 61,075 वोट मिले हैं और वे 18,964 मतों की बड़ी बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। भाजपा के नीरज कुमार को अब तक 42,111 वोट मिले हैं, जबकि राजद की रेखा कुमारी 13,625 वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। अब केवल दो राउंड की मतगणना शेष है और मौजूदा रुझानों को देखते हुए प्रशांत किशोर की जीत लगभग तय मानी जा रही है। लगातार बनी निर्णायक बढ़त ने मुकाबले को लगभग एकतरफा बना दिया है, जबकि भाजपा के लिए वापसी की संभावनाएं लगभग समाप्त हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:00 PM, 03-Aug-2026

जीत के बाद प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, बिहार सीएम को लेकर क्या बोले पीके?

जीत के बाद प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला

प्रशांत किशोर ने कहा कि 'हार-जीत होती रहती है, दल जीतते और हारते रहते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बिहार का विकास है। बिहार के युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए, ताकि उन्हें दिल्ली, मुंबई और गुजरात पलायन न करना पड़े।'
मुख्यमंत्री के मुद्दे पर प्रशांत किशोर ने कहा, 'मैं पहले भी कहता रहा हूं कि बिहार का मुख्यमंत्री एक अच्छे व्यक्ति को बनाया जाना चाहिए। जिस व्यक्ति को बनाया गया है, उसे लेकर मैंने पहले भी सवाल उठाए थे। आज बांकीपुर की जनता ने भी भाजपा को संदेश दिया है कि बेहतर नेतृत्व और बेहतर उम्मीदवार को आगे लाया जाए।'

 

 

 

04:57 PM, 03-Aug-2026

19,419 मतों की बड़ी बढ़त के साथ आगे प्रशांत किशोर, 28 राउंड पूरे

31 में से 28 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक उन्हें 59,213 वोट मिले हैं और वे 19,419 मतों की बड़ी बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। भाजपा के नीरज कुमार को अब तक 39,794 वोट मिले हैं, जबकि राजद की रेखा कुमारी 13,260 वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। अब केवल तीन राउंड की मतगणना शेष है और मौजूदा रुझानों को देखते हुए प्रशांत किशोर की जीत तय है।
04:38 PM, 03-Aug-2026

27 राउंड की मतगणना पूरी, प्रशांत किशोर 16887 वोटों से आगे

31 में से 27 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक उन्हें 55,780 वोट मिले हैं और वे 16,887 मतों की बड़ी बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। भाजपा के नीरज कुमार को अब तक 38,893 वोट मिले हैं, जबकि राजद की रेखा कुमारी 12,461 वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। हर राउंड के साथ प्रशांत किशोर की बढ़त बढ़ती जा रही है। अब केवल चार राउंड की मतगणना बाकी है और मौजूदा रुझानों को देखते हुए उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है, जबकि भाजपा की वापसी की संभावना बेहद कमजोर नजर आ रही है।
04:25 PM, 03-Aug-2026

26वें राउंड में 15864 मतों से आगे प्रशांत किशोर

जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने मतगणना में अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। ताजा रुझानों के मुताबिक, वह 53,566 वोट हासिल कर 15,864 मतों की निर्णायक बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। भाजपा के नीरज कुमार को अब तक 37,702 वोट मिले हैं, जबकि राजद की रेखा कुमारी 11,933 वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। हर राउंड के साथ प्रशांत किशोर की बढ़त बढ़ती जा रही है, जिससे मुकाबला लगभग एकतरफा होता दिख रहा है। मौजूदा रुझानों को देखते हुए भाजपा के लिए वापसी की संभावना बेहद कमजोर नजर आ रही है और प्रशांत किशोर की जीत की तस्वीर लगभग साफ हो गई है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed