Live
Bihar MLC Result LIVE: एक सीट भाजपा जीती, पटना स्नातक सीट पर NDA पिछड़ा; जन सुराज-राजद कहां आगे?
Bihar News : मतपेटियां खुल चुकी हैं, हालांकि रुझान बहुत धीरे आ रहे हैं। बिहार विधान परिषद की सभी आठ सीटों का परिणाम आज की तारीख में आ जाए, इसकी संभावना कम है। वहीं, तिरहुत सीट पर भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत दर्ज की है। जबकि दरभंगा से जनसुराज के डॉ. सुरेश राय आगे चल रहे हैं। पटना स्नातक निर्वाचन से जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार आगे चल रहे है। नतीजों से जुड़ा अपडेट के लिए बने रहिए अमर उजाला के साथ।
लाइव अपडेट
Patna Teacher Seat : नवल किशोर यादव अब आगे निकले
Darbhanga Graduate : भाजपा पहले राउंड में पिछड़ी
दरभंगा स्नातक चुनाव की गिनती में राजद के अनिल झा सबसे आगे चल रहे हैं। प्रथम वरीयता के शुरुआती बंडल से उन्हें 1863 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के सर्वेश कुमार को 1638 मत मिले। इम्तियाज नूरानी को 814 वोट मिले हैं। इस तरह राजद के अनिल कुमार झा 225 वोट से आगे चल रहे हैं।Patna Graduate Seat : नीरज दूसरे नंबर पर, अनंत के चहेते बहुत पीछे; पहला कौन?
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में पहले राउंड की मतगणना में दिलीप पटेल को 2167 वोट मिले हैं, जबकि जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार को 2149 वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं, जन सुराज समर्थित प्रत्याशी डॉ. अनुज कुमार सिंह को 1504 वोट मिले हैं। इस तरह पहले राउंड में जदयू के नीरज कुमार, दिलीप पटेल से 18 वोटों से पीछे चल रहे हैं।Patna MLC Election : जदयू से निकले संजीव अब भाजपा पर भारी
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में दूसरे राउंड की मतगणना के बाद राजद समर्थित प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार ने भाजपा प्रत्याशी नवल किशोर यादव पर 48 वोटों की बढ़त बना ली है। दूसरे राउंड में डॉ. संजीव कुमार को 1270 वोट मिले, जबकि नवल किशोर यादव को 1220 वोट प्राप्त हुए। इस राउंड में डॉ. संजीव कुमार ने 50 वोटों की बढ़त हासिल की। पहले राउंड में नवल किशोर यादव दो वोटों से आगे थे। ऐसे में दो राउंड की मतगणना के बाद डॉ. संजीव कुमार कुल 48 वोटों से आगे हो गए हैं।तिरहुत शिक्षक निर्वाचन: एनडीए के घटक दल भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते
बिहार विधान परिषद की तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में एनडीए के घटक दल भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भूषण झा को 594 मतों के अंतर से पराजित किया। इस मुकाबले में पूर्व एमएलसी और सीपीआई के प्रत्याशी संजय सिंह तीसरे स्थान पर रहे। निर्वाचन आयोग की ओर से आधिकारिक घोषणा की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। हालांकि, मतों का अंतर स्पष्ट होने के साथ ही एनडीए खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई है।
बिहार: जनसुराज के सुरेश राय ने कांग्रेस उम्मीदवार डॉ मदन मोहन झा से चल रहे आगे
दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जनसुराज के डॉ. सुरेश राय बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें कुल 2,593 वोट मिले, जबकि विधान पार्षद और कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मदन मोहन झा को 2,187 वोट मिले हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर रहे वामपंथी प्रत्याशी रामदेव राय को कुल 1,498 वोट मिले।
हालांकि, जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में डॉ. सुरेश प्रसाद राय को 2,574 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मदन मोहन झा को 2,117 वोट मिले हैं। इस सीट पर कुल 7,495 मत वैध और 258 मत अवैध पाए गए हैं। जीत के लिए निर्धारित कोटा 3,749 वोट था। किसी भी प्रत्याशी के कोटा हासिल नहीं करने के कारण एलिमिनेशन की प्रक्रिया के जरिए विजेता का फैसला होगा।