Bihar Vidhan Sabha LIVE : राबड़ी देवी ने मांगा सीएम से इस्तीफा, विजय चौधरी बोले- इतिहास में ऐसी मदद नहीं मिली
{"_id":"669f44fd17bb21b14e00a188","slug":"bihar-vidhan-sabha-second-day-of-assembly-budget-paperleak-bill-tejashwi-yadav-nitish-kumar-bjp-rjd-2024-07-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Vidhan Sabha LIVE : राबड़ी देवी ने मांगा सीएम से इस्तीफा, विजय चौधरी बोले- इतिहास में ऐसी मदद नहीं मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 23 Jul 2024 02:37 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 23 Jul 2024 02:37 PM IST
खास बातें
Bihar News : 17वीं बिहार विधानसभा के 12वें सत्र के पहले दिन सोमवार को विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव नहीं आए थे। आज 13 विभागों से संबंधित अल्पसूचित और तारांकित प्रश्न पूछे जाने हैं। सभी की नजर है कि तेजस्वी आज भी विधानसभा आते हैं या नहीं?
विज्ञापन
बिहार विधानसभा।
- फोटो : बिहार विधानसभा यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
02:28 PM, 23-Jul-2024
उपसभापति पद के रामवचन राय ने किया नामांकन।
- फोटो : सोशल मीडिया।
उपसभापति पद पर जदयू के वरिष्ठ नेता डॉ. रामवचन राय ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया। मौके पर सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत कई वरीय नेता मौजूद रहे। 24 जुलाई को एक ही नामांकन की स्थिति में उन्हें निर्विरोध चुन लिया जाएगा।
02:00 PM, 23-Jul-2024
विपक्ष का झुनझुना उनके पॉकेट में चला गया
दो बजे सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हुई। विधानसभा में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि विपक्ष बेचैन हैं। इसलिए वह झुनझुना लेकर आए। उनका झुनझुना पॉकेट में चला गया। आज देश के बजट में बिहार का डंका बज रहा है। विपक्ष को अगर बिहार के हित में संवेदना है तो केंद्र के प्रति आभार व्यक्त करना चाहिए। आज तक के इतिहास में ऐसी मदद नहीं मिली। आज बिहार की जनता खुशी से झूम रही है। बिहार को हर क्षेत्र में अद्वितीय मदद मिली है। हम मोदी सरकार का आभार व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन
01:06 PM, 23-Jul-2024
नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए
विधान परिषद परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा केंद्र सरकार नहीं दे रहा है तो नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए। पहले नीतीश कुमार उधर से इस्तीफा दें। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि बिहार को इतना बड़ा पैकेज देने का काम किया गया। इसके लिए मैं पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं। हाईवे, मेडिकल कॉलेज, आवास, समेत कई क्षेत्रों में विकास के लिए केंद्र सरकार ने विशेष पैकेज दिया। राबड़ी देवी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि 4000 हजार करोड़ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई ने बिहार के विकास के लिए दिया था। लेकिन, वह भी खर्च नहीं दिया। 2012 में यूपीए ने विशेष राज्य के दर्जे की बात से पूरी तरह इनकार कर दिया था। लालू परिवार किस मुंह से मांग कर रहे हैं?
12:41 PM, 23-Jul-2024
सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित
विधानसभा में शोर-शराबे के बीच सदन की कार्यवाही चल रही थी। भाजपा के विधायकों ने कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार को काफी कुछ दिया। बजट में बिहार के लिए सबसे ज्यादा विशेष पैकेज का घोषणा की गई है। इसके बाद विपक्ष के विधायक हंगामा करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
विधानसभा में शोर-शराबे के बीच सदन की कार्यवाही चल रही थी। भाजपा के विधायकों ने कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार को काफी कुछ दिया। बजट में बिहार के लिए सबसे ज्यादा विशेष पैकेज का घोषणा की गई है। इसके बाद विपक्ष के विधायक हंगामा करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
12:14 PM, 23-Jul-2024
तीसरे बार सभा चुने गए अवधेश नारायण सिंह
विधान परिषद् में जनता दल यूनाईटेड के वरीय नेता अवधेश नारायण सिंह को सर्वसम्मति से सभापति चुने गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने उन्हें आसान पर बैठाया। इसके बाद सभापति ने सभी लोगों को धन्यवाद दिया। बता दें कि अवधेश नारायण सिंह तीसरी बार सभापति चुने गए हैं। वह पहली बार आठ अगस्त 2012 को सभापति बने थे। दो बार कार्यकारी सभापति रह चुके हैं।
12:00 PM, 23-Jul-2024
महागठबंधन के विधायक फिर से हंगामा करने लगे
बिहार विधानसभा की कार्यवाही फिर शुरू हुई है। महागठबंधन के विधायक फिर से हंगामा करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष ने शांति बनाए रखने की अपील कि लेकिन नहीं विपक्ष के विधायक वेल में फिर से हंगामा करने लगे। भारी शोर के बीच कार्यवाही चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:13 AM, 23-Jul-2024
कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद हाथों में झुनझुना लेकर विधानसभा में प्रदर्शन किया। कार्यवाही के बीच विपक्ष के हंगामे को देख विधानसभा अध्यक्ष ने पूछा कि आप लोग सदन नहीं चलने देंगे क्या? इसके बाद भी विपक्ष के विधायक हंगामा कर ही रहे थे। वह नीतीश सरकार के बीच नारेबाजी करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष ने अवध बिहार चौधरी से हंगामा कर रहे विधायकों को समझाने की भी अपील की। जब हंगामा खत्म नहीं हुआ था तो सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
11:03 AM, 23-Jul-2024