Bihar Vidhan Sabha: महागठबंधन के विधायकों का सदन में हंगामा, तेजस्वी बोले- नीतीश के दिल में गोडसे बसते हैं
{"_id":"6746b296c9ed2e0220027677","slug":"bihar-vidhan-sabha-protest-by-rjd-cpi-ml-mlas-jeevika-didi-nitish-kumar-bjp-jdu-nda-bihar-news-2024-11-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Vidhan Sabha: महागठबंधन के विधायकों का सदन में हंगामा, तेजस्वी बोले- नीतीश के दिल में गोडसे बसते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 27 Nov 2024 03:20 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 27 Nov 2024 03:20 PM IST
खास बातें
Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों ने आंखों पर काली पट्टी बांधकर विधानसभा परिसर में नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। राजद विधायक मुकेश रोशन ने कहा कि बिहार में बहार है, गोलियों की बौछार है। जनता महंगाई और बढ़ते अपराधी से त्रस्त हो चुकी है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते महागठबंधन के विधायक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
03:15 PM, 27-Nov-2024
मंत्री ने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश में है जमीन
विधान परिषद में मंत्री दिलीप जायसवाल ने जानकारी दी कि बिहार में बेतियाराज की 15215 एकड़ और उत्तर प्रदेश में 143 एकड़ जमीन है। बिहार में पूर्व व पश्चिमी चंपारण, सारण, सीवान, गोपालगंजं, पटना और उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद, बस्ती, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, मिर्जापुर, वाराणसी में बेतियाराज की जमीनें हैं। अब बिहार सरकार बेतिया राज की सारी परिसंपत्तियों को सूचीबद्ध करते हुए अधिसूचना निकालेगी। इसमें यह स्पष्ट रहेगा कि कौन कौन से खाता खेसरा की जमीन अब राज्य सरकार में निहित हो रही है।
03:07 PM, 27-Nov-2024
चंपारण का बिहार में एक अलग स्थान है
उप सभापति प्रो. (डॉ) राम वचन राय ने कहा कि चंपारण का बिहार में एक अलग स्थान है। चंपारण में पट्टे पर की जमीन थी उसका क्या हुआ? अंग्रेजों ने किसानों पर 54 तरह के टैक्स लगाए। इनके पूर्वज वहां के हैं नहीं उनकी जमीन वहां कैसे हुई। आज 106 साल के बाद विधेयक पास हुआ, यह एक बेहतर पल है। मैं स्वागत करता हूं।
विज्ञापन
02:52 PM, 27-Nov-2024
बेतिया राज विधेयक विधान परिषद में भी पास हो गया
बेतिया राज विधेयक विधान परिषद में भी पास हो गया। कांग्रेस नेता ने इसका विरोध किया। सम्राट चौधरी ने कहा कि उपसभापति महोदय कुछ कहना चाहता हूं तो इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि रुकिए बाद में बोलियेगा। राजद एमएलसी ने कहा कि पश्चिमी चम्पारण ने कहा कि उस जमीन पर जो लोग बसे हुए हैं उनको उनकी व्यवस्था होनी चाहिए। जो अस्पताल बनाए जाएं, वह बेतिया राज की महारानी के नाम पर रखे जाएं। यूनिवर्सिटी और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाया जाएं।

02:14 PM, 27-Nov-2024
राबड़ी देवी के नेतृत्व में महागठबंधन के नेताओं ने प्रदर्शन किया
बिहार विधान परिषद के बाहर पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के नेतृत्व में महागठबंधन के नेताओं ने प्रदर्शन किया। राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था नहीं है। हर जिले में हत्याएं और बलात्कार हो रहे हैं। राज्य में शराब लाई जा रही है। कहां से आ रहा है कौन ला रहा है सरकार को देखना चाहिए। यह सब सरकार का काम है। बिहार में भ्रष्टाचार व्याप्त है। कितना पुल पुलिया गिरा है। भ्रष्टाचार चरमसीमा पर है। सरकार को इसपर ध्यान देना चाहिए।

01:57 PM, 27-Nov-2024
विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होने से पहले ऐसा हुआ
इधर, विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का आमना-सामना हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री ने उनसे उनका हालचाल पूछा। दिलीप जायसवाल ने भी उन्हें प्रणाम किया और कहा कि सब ठीक है।
12:22 PM, 27-Nov-2024
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव।
- फोटो : अमर उजाला
तेजस्वी ने कहा- बिल का समर्थन मत कीजिए
तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास अभी भी वक्त है। अगर आप संविधान में विश्वास करते हैं तो अगर आप गांधी जी के विचार में विश्वास करते हैं तो किसी भी कीमत पर आप इस बिल का समर्थन मत कीजिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिर्फ गांधी की बात करते हैं लेकिन उनके दिल में गोडसे बसता है। हालांकि, आपके नेताओं ने आपके निर्देश पर पार्लियामेंट में समर्थन किया है। आपके पास अभी भी समय है। आप अपनी गलती को सुधारिये।

12:04 PM, 27-Nov-2024
राजद विधायक मुकेश रोशन ने किया विरोध।
- फोटो : अमर उजाला
तेजस्वी ने सीएम और डिप्टी सीएम पर बोला हमला
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि सम्राट चौधरी को शर्म आनी चाहिए। लालू यादव के चक्कर में बीपी सिंह को गाली खाना पड़ा था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबंध में तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके कथनी और करनी में अंतर होता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास अभी भी वक्त है अगर आप संविधान में विश्वास करते हैं तो अगर आप गांधी जी के विचार में विश्वास करते हैं तो किसी भी कीमत पर आप इस बिल का समर्थन मत कीजिए।

11:33 AM, 27-Nov-2024
इकट्ठा होकर वापस लेने की मांग की
माले और राजद के विधायक विधानसभा पोर्टिको में वक्फ संशोधन बिल को लेकर इकट्ठा होकर इसे वापस लेने की मांग की। माले विधायकों ने जीविका दीदियों की वेतन वृद्धि को लेकर नारेबाजी की। विधानसभा परिसर में प्रदर्शन को लेकर आज फिर सीएम नीतीश कुमार पिछले दरवाजे से सदन में गए।
10:59 AM, 27-Nov-2024