फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Live : नीतीश कुमार से मिलने सीएम हाउस पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा; बीमा भारती ने कर दिया बड़ा एलान

Wed, 27 Mar 2024 04:14 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 27 Mar 2024 04:14 PM IST
खास बातें

Bihar News : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सीटों की जहां तक बात है, सबको सम्मानजनक सीट मिल रही है। इसका बहुत जल्द ही हमलोग एलान पटना में करेंगे। 

विज्ञापन
Bihar News Updates: Seat sharing in Grand Alliance; Congress, RJD, Lok Sabha, BJP; Road Accident,
सीएम नीतीश कुमार से मिले उपेंद्र कुशवाहा। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:06 PM, 27-Mar-2024
सीएम नीतीश कुमार से मिले उपेंद्र कुशवाहा
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा लंबे समय के बाद आज सीएम नीतीश कुमार से मिले। सीएम नीतीश कुमार की पार्टी से अलग होकर अपनी नई पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री आवास पर आज बड़े भाई नीतीश कुमार से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बता दें कि एनडीए की ओर से उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को काराकाट लोकसभा सीट दिया गया है। संभवना है कि कुशवाहा इसी सीट से चुनाव लड़ेंगे। 
02:45 PM, 27-Mar-2024
बीमा भारती ने चुनाव लड़ने की घोषणा की
महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हाल में ही सीएम नीतीश कुमार की पार्टी छोड़ कर राजद का दामन थामने वाली बीमा भारती ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा है कि वह राजद के टिकट पर पूर्णिया से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। पार्टी ने उन्हें सिंबल दे दिया है। तीन मार्च को वह नामांकन करेंगी। बता दें कि इसी सीट से कांग्रेस नेता पप्पू यादव भी चुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं।
विज्ञापन
01:38 PM, 27-Mar-2024
गया में दो लाशें मिलने से सनसनी
गया जिले के बेलागंज और चाकंद थानाक्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक शव चाकंद थाना क्षेत्र के बलना गांव कै निकट सड़क किनारे से बरामद हुआ है, जिसकी पहचान नहीं हो सकी  है। दूसरा शव बेलागंज थाना क्षेत्र के रेलवे लाइन के निकट से मिला है। हालांकि दूसरे शव की पहचान हो गई है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
01:02 PM, 27-Mar-2024
बेतिया में दोस्त ने दोस्त को मार डाला
बेतिया में क्रिकेट खेलने के दौरान उत्पन्न हुए विवाद के बाद दोस्त ने अपने ही दोस्त को चाकू गोद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है। घटना जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के रमपुरवा महनवा पंचायत स्थित बकुलिया टोला की है। वही मृतक की पहचान अबूलैस मियां का पुत्र शमशाद आलम 18 वर्षीय के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। 
12:22 PM, 27-Mar-2024
गया में बदमाशों ने महिला-पुरुष को पीटा
गया जिले के एक गांव में होली की रात गाली गलौज कर रहे कुछ लोगों को मना करने पर बदमाशों ने एक परिवार के महिला सहित पुरुष की पिटाई कर दी। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पीड़ितों ने डायल 112 को कॉल कर गांव में बुला लिया। इसके बाद पुलिस की मदद से घायलों का इलाज अस्पताल में कराया गया। 
11:40 AM, 27-Mar-2024
युवक को बेरहमी से पीटा
सीतामढ़ी के रीगा में होली मनाने घर आए युवक के साथ जमकर पिटाई कर दी। इतना ही बदमाशों ने उसके पत्नी के साथ मारपीट भी की। मामला रीगा थाना क्षेत्र के चोटाही गांव की है। घर में घुसकर पर पति और पत्नी को बदमाशों ने जमकर पीटा।  घटना के बाद स्थानीय लोगो के द्वारा इलाज के लिए जख्मी पति पत्नी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:45 AM, 27-Mar-2024
पप्पू यादव बोले- राहुल गांधी से बड़ा हीरो कोई नहीं
पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के बागडोगरा से पूर्णिया जाने के क्रम में किशनगंज बस स्टैंड के पास कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं व पप्पू यादव के समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान प्रोफेसर गुलरेज रोशन रहमान व नासिक नादिर सहित अन्य नेताओं ने बुके देकर स्वागत किया। पप्पू यादव ने कहा कि पंडित नेहरू, महात्मा गांधी, सरदार पटेल, भगतसिंह, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के बाद अब राहुल गांधी ने देश के 130 करोड़ लोगों का दिल जीतने का जो जज्बा दिखाया है, इससे साबित होता है कि उनसे बड़ा कोई हीरो नहीं हो सकता है।
10:12 AM, 27-Mar-2024
जमुई सीट से अरुण भारती बने लोजपा (रामविलास) के उम्मीदवार
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपने दूसरे प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया है। सबसे ज्यादा चर्चित रहे जमुई लोकसभा सीट से अरुण भारती को उम्मीदवार बनाया है। होली के अवसर पर चिराग पासवान ने उन्हें सिंबल दिया। सिंबल देने के बाद चिराग पासवान ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर शेयर की और लिखा विजयी भव:।
09:46 AM, 27-Mar-2024
रेप केस में मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
दरभंगा जिले के बाजितपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 13 वर्षीय बच्ची से हुए दुष्कर्म के मामले राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मामले को स्वतः संज्ञान में लेते हुए बिहार सरकार के मुख्य सचिव व डीजीपी को नोटिस भेजते हुए छह सप्ताह के अंदर जबाब तलब किया है। बिहार की सरकार को भेजे नोटिस में कहा है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले की जांच में हुई देरी संज्ञान लेते हुए विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
09:17 AM, 27-Mar-2024
नालंदा में गोलीबारी
नालंदा में जनरेटर को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति को गोली मार जख्मी कर दिया गया। मामला हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत मलविगहा गांव का है। जख्मी मालविगहा निवासी विनोद बिन्द हैं। इनके बाएं पैर में गोली लगी है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed