फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha Elections 2024: LJP made Arun Bharti its candidate from Jamui; Chirag Paswan, NDA, Bihar

Election 2024: लोजपा ने चिराग पासवान की सीट से घोषित कर दिया नया प्रत्याशी, जमुई से अरुण भारती एनडीए उम्मीदवार

Wed, 27 Mar 2024 11:28 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 27 Mar 2024 11:28 AM IST
सार

 सिंबल मिलने के बाद तस्वीर शेयर करते हुए लोजपा (रामविलास) के नेता अरुण भारती ने लिखा कि हमारे नेता एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान द्वारा मुझे पार्टी का सिंबल प्रदान किया गया है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024: LJP made Arun Bharti its candidate from Jamui; Chirag Paswan, NDA, Bihar
चिराग पासवान ने अरुण भारती को दिया सिंबल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपने दूसरे प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया है। सबसे ज्यादा चर्चित रहे जमुई लोकसभा सीट से अरुण भारती को उम्मीदवार बनाया है। होली के अवसर पर चिराग पासवान ने उन्हें सिंबल दिया। सिंबल देने के बाद चिराग पासवान ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर शेयर की और लिखा विजयी भव:। इसके बाद चिराग ने लिखा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के द्वारा जमुई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-40 के प्रत्याशी घोषित होने पर अरुण भारती को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

विज्ञापन


अरुण भारती बोले- अबकी बार 400 पार के लिए अपना योगदान दूंगा
वहीं सिंबल मिलने के बाद तस्वीर शेयर करते हुए लोजपा (रामविलास) के नेता अरुण भारती ने लिखा कि हमारे नेता एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान द्वारा मुझे जमुई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए पार्टी  का सिंबल प्रदान किया गया है। मैं पार्टी और राष्ट्रीय का आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने मुझपर भरोसा जताया। मैं पापा जी द्वारा दिखाए गये पद चिन्हों पर आगे बढूंगा और चिराग जी के नेतृत्व में हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए अबकी बार 400 पार के लिए अपना योगदान दूंगा। जमुई के विकास लिए मैं हमेशा तत्पर हूं । मुझे पूर्ण भरोसा है की जमुई लोकसभा की जनता मुझे अपना आशीर्वाद देगी।

विज्ञापन



हाजीपुर लोकसभा सीट से चिराग लड़ेंगे चुनाव
बता दें कि इससे पहले लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने हाजीपुर सीट पर खुद को ही उम्मीवार घोषित कर चुके हैं। हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि संसदीय बोर्ड की बैठक में हाजीपुर सीट पर औपचारिक मुहर लगा दी गई है। हाजीपुर मेरे पिता की कर्मभूमि रही है। वहां से एनडीए प्रत्याशी के रूप में लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मैं खुद चुनाव लड़ने जा रहा हूं। दरअसल, चिराग पासवान ने 2019 में जमुई सीट से चुनाव जीता था। चिराग फिलहाल जमुई से ही सांसद हैं। लेकिन, हाजीपुर सीट को खुद को उम्मीदवार बनाने के कारण उन्होंने जमुई से अरुण भारती को उम्मीदवार बनाया है। 

अरुण भारती की मां सीनियर कांग्रेस नेत्री हैं
अरुण भारती चिराग पासवान के अपने बहनोई है। रामविलास पासवान और रीना पासवान के दो बच्चे हैं, एक चिराग पासवान और दूसरी निशा पासवान। अरुण भारती निशा पासवान के पति हैं और पेशे से इंजीनियर है। अरुण भारती वैसे कांग्रेस परिवार से आते हैं। अरुण भारती की मां डॉक्टर ज्योति कांग्रेस की सीनियर नेत्री हैं। डॉ. ज्योति भोजपुर जिले की सहार सीट से दो बार कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीत चुकी हैं। कांग्रेस की सरकार में वह मंत्री भी रह चुकी हैं। सूत्रों की मानें तो अरुण भारती 2019 में ही लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे। उन्होंने लोजपा से संपर्क भी किया था। लेकिन, उस वक्त उन्हें सिंबल नहीं मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed