फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Lok Sabha Election 2024 Jamui LJP candidate arun bharti is brother in law of chirag paswan ljp

Ram Vilas Paswan : चिराग पासवान ने अपनी सीट घर में रखी, जमुई से उतरे अरुण भारती हैं राम विलास पासवान के दामाद

Wed, 27 Mar 2024 12:09 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 27 Mar 2024 12:09 PM IST
सार

Election 2024 : पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत राम विलास पासवान की पहली पत्नी से हुई बेटी और उनके दामाद को पशुपति कुमार पारस अपने साथ लाने के लिए प्रयासरत हैं। इधर, दूसरी पत्नी के बेटे चिराग पासवान ने अपने सगे बहनोई को अपनी जमुई सीट पर उतार रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar News : Lok Sabha Election 2024 Jamui LJP candidate arun bharti is brother in law of chirag paswan ljp
चिराग पासवान और अरुण भारती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई लोकसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उम्मीदवार अरुण भारती कोई और नहीं बल्कि चिराग पासवान के बहनोई और दिवंगत रामविलास पासवान के दामाद हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में चिराग पासवान जमुई सीट से जीतकर सांसद बने थे। इस बार उन्होंने यह सीट अपने सगे जीजा को दे दी। सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए चिराग पासवान अरुण भारती को बधाई दी और विजयी भव: लिखा। 

विज्ञापन


कांग्रेसी परिवार से ताल्लुक रखते हैं अरुण भारती
अरुण भारती कांग्रेस परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी मां डॉक्टर ज्योति कांग्रेस की दिग्गज नेत्री हैं। वह भोजपुर जिले की सहार सीट से दो बार विधायक रह चुकी हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस की सरकार में वह मंत्री भी रह चुकी हैं। अरुण पासवान दिवंगत रामविलास पासवान की बेटी निशा पासवान के पति हैं। वह पेशे से इंजीनियर हैं। 2019 में भी अरुण भारती लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन, उस बार उन्हें टिकट नहीं मिला था। 
विज्ञापन

 

Bihar News : Lok Sabha Election 2024 Jamui LJP candidate arun bharti is brother in law of chirag paswan ljp
सिंबल मिलने के अरुण भारती ने यह तस्वीर शेयर की। - फोटो : सोशल मीडिया

जमुई के विकास लिए मैं हमेशा तत्पर हूं
इधर, चिराग पासवान द्वारा सिंबल मिलने के बाद तस्वीर शेयर करते हुए लोजपा (रामविलास) के नेता अरुण भारती ने लिखा कि हमारे नेता एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान द्वारा मुझे जमुई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए पार्टी  का सिंबल प्रदान किया गया है। मैं पार्टी और राष्ट्रीय का आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने मुझपर भरोसा जताया। मैं पापा जी द्वारा दिखाए गये पद चिन्हों पर आगे बढूंगा और चिराग जी के नेतृत्व में हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए अबकी बार 400 पार के लिए अपना योगदान दूंगा। जमुई के विकास लिए मैं हमेशा तत्पर हूं । मुझे पूर्ण भरोसा है की जमुई लोकसभा की जनता मुझे अपना आशीर्वाद देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed