फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Republic Day Live: राज्यपाल बोले- 34 लाख लोगों को दिया जाएगा रोजगार; शिक्षा, नौकरी और महिला सशक्तिकरण पर फोकस

Sun, 26 Jan 2025 12:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 26 Jan 2025 12:17 PM IST
खास बातें

76th Republic Day Updates in Hindi: पटना का गांधी मैदान सज-धजकर तैयार हो गया है। इस बार बिहार पुलिस 20 कंपनियों की परेड निकाल रही है। वहीं बिहार सरकार के 15 विभाग की झांकियां निकाली जाएगी। बिहार पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन
Bihar News Republic Day 2025 Gantantra Diwas 26 January celebration Bihar Patna Governor Arif Mohammad Khan
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान। - फोटो : सोशल मीडिया।

लाइव अपडेट

12:16 PM, 26-Jan-2025
मुजफ्फरपुर में कृषि विभाग की झांकी। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरपुर में गणतंत्र दिवस पर दो साल बाद एक बाद फिर पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया। प्रमंडलीय आयुक्त सरवणन एम सुबह नौ बजे झंडोत्तोलन किया है। इसके लिए अतिरिक्त अन्य सरकारी एवं निजी स्कूलों कार्यालयों शैक्षणिक संस्थानों में भी धूमधाम के साथ हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान में अलग अलग विभागों की झांकी निकाली गई है और समाज में अलग अलग सन्देश देने का काम किया जा रहा है। समाहरणालय में जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन एसएसपी कार्यालय में SSP सुशील कुमार तिरंगा को फहराएंगे।
11:18 AM, 26-Jan-2025
गणतंत्र दिवस समारोह में प्रस्तुति देती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
नालंदा में बेहतरीन काम करने वाले 30 लोग सम्मानित
शहर से लेकर गांव तक देशभक्ति की उमंग में पूरा देश डूबा हुआ है। नालंदा में मुख्य कार्यक्रम शहर के सोगरा हाईस्कूल के मैदान में हुआ। जहाँ मुख्य समारोह स्थल पर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। झंडोत्तोलन के बाद जिलेवासियों को डीएम ने संदेश दिया। गणतंत्र दिवस को आकर्षक बनाने के लिए मनमोहक झांकिया भी निकाली गई। 16 विभागों द्वारा मुख्य समारोह स्थल पर झांकी प्रस्तुत की गई। मुख्य समारोह स्थल पर बेहतर कार्य करने वाले चार अधिकारी समेत 30 लोगों को सम्मानित भी किया गया। 
विज्ञापन
11:03 AM, 26-Jan-2025
मधेपुरा में तिरंगे को सलामी देते जिलाधिकारी और एसपी - फोटो : अमर उजाला
मधेपुरा में डीएम ने किया झंडोतोलन 
मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित बीएन मंडल स्टेडियम में 76 वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जहां डीएम तरनजोत सिंह ने झंडोत्तोलन किया। इस डीएम ने जिले में चल रही विकास योजनाओं पर चर्चा की। विभिन्न विभागों की ओर से झांकी का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में एसपी संदीप सिंह, डीडीसी अवधेश कुमार आनंद समेत अन्य सभी अधिकारी मौजूद थे।
10:12 AM, 26-Jan-2025
राज्यपाल बोले- 12 लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने कहा कि बिहार सरकार का प्रयास है कि युवाओं को ज्यादा-से-ज्यादा नौकरी एवं रोजगार के अवसर मिले। आने वाले वर्षों में 12 लाख नौकरी एवं 33 लाख रोजगार के अवसर सृजित किये जायेंगे। इसके तहत अबतक पांच लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दे दी गयी है, इसमें बड़ी संख्या में शिक्षक, पुलिस कर्मी एवं पदाधिकारी बने हैं। वर्तमान में 1 लाख 27 हजार पदों पर बहाली की प्रक्रिया जारी है जिसमें पुलिस, स्वास्थ्य, भूमि एवं राजस्व तथा अन्य विभागों के पद शामिल हैं। राज्य सरकार इस काम में लगी हुयी है और शीघ्र ही इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जायेगा। सरकार, नौकरी और रोजगार के क्षेत्र में भी तेजी से काम कर रही है। 
10:00 AM, 26-Jan-2025
बिहार सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि बिहार सरकार महिला सशक्तिकरण पर सबसे ज्यादा फोकस कर रही। वर्ष 2006 में पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकाय में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण की शुरुआत की गई है। वर्तमान में पुलिस में महिलाओं की संख्या 30 हजार है, जो देश में सबसे अधिक है। 2016 से सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35% आरक्षण दिया गया है। बिहार में जीविका के तहत 10 लाख से ज्यादा स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया है।
09:43 AM, 26-Jan-2025
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान। - फोटो : सोशल मीडिया।
लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए बिहार सरकार काम कर रही
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने बिहार के लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। कहा कि 76 वर्ष पूर्व देश में गौरवशाली संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य स्थापित हुआ और संसदीय व्यवस्था पर आधारित शासन की नींव रखी गई। संविधान के माध्यम से राष्ट्र के सभी नागरिकों के लिए सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय तथा विचार अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता सुनिश्चित हुई है। संविधान के द्वारा प्रदत्त प्रतिष्ठा और अवसर की समानता तथा लोगों को गरिमापूर्ण जीवन उपलब्ध कराने के सिद्धान्त हमारे पथ प्रदर्शक हैं। इन्हीं के सहारे देश के सर्वांगीण विकास की परिकल्पनायें पूरी हो रही हैं। राज्यपाल ने कहा कि बिहार सरकार ने समाज हर वर्ग के विकास के लिए काम किया है। लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए सरकार काम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:19 AM, 26-Jan-2025
बिहार सरकार ने इन जवानों को किया सम्मानित
राज्यपाल ने पूर्णिया निवासी एयरमार्शल अवधेश कुमार भारती को सम्मानित किया गया है। इन्हें भारत सरकार ने अति विशिष्ट सेवा मेडल दिया गया। वहीं इन्हें बिहार सरकार ने तीन लाख 50 हजार रुपये और प्रशंसा पत्र से दिया। वहीं पटन निवासी मेजर जनरल अवधेश कुमार झा को सेवानिवृत होने के बाद भारत सरकार ने अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया है। बिहार सरकार ने तीन लाख 50 हजार रुपये और प्रशंसा पत्र से दिया। वहीं मुजफ्फरपुर में ब्रिगेडियर रजनीश मोहन को भारत सरकार ने सेना मेडल से नवाजा है। इन्हें भी बिहार सरकार की ओर से नगद राशि और प्रशंसा पत्र से नवाजा दिया गया है।
09:13 AM, 26-Jan-2025
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : सोशल मीडिया।
सीएम नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा
सीएम नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने से पहले एक अन्ने मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में तिरंगा फहराया। उन्होंने राज्यवासियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
08:58 AM, 26-Jan-2025
राज्यपाल ने फहराया तिरंगा
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने तिरंगा फहरा दिया है। 76वें गणतंत्र दिवस पर वह पहली बार बिहार में तिरंगा फहरा रहे हैं। पिछले गणतंत्र दिवस पर तत्कालीन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने तिरंगा फहराया था।
08:51 AM, 26-Jan-2025
राज्यपाल ने ली परेड की सलामी
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने खुली जीप में सवार होकर परेड की सलामी ली। राज्यपाल ने बारिकी से परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद राज्यपाल की गाड़ी सलामी मंच के पास पहुंचे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed