फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Live : शिक्षा विभाग के अफसर निलंबित, प्रेमी-प्रेमिका की लाशें मिली; लालू यादव बांट रहे लोकसभा टिकट

Thu, 21 Mar 2024 08:06 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 21 Mar 2024 08:06 PM IST
खास बातें

महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर मंथन जारी है। राजद की ओर से कहा जा रहा है कि एक-दो को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर बात फाइनल हो चुकी है। जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
Bihar News Live Updates: NDA and Grand Alliance, Lok Sabha elections, MP ticket; Bihar Weather, Rain, Crime
बिहार न्यूज लाइव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:06 PM, 21-Mar-2024
मधुबनी के जिला शिक्षा पदाधिकारी निलंबित
शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए मधुबनी के जिला शिक्षा पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर फर्नीचर मद, आधारभूत संरचना मद में आवंटित की गई राशि का व्यय संतोषजनक नहीं पाए जाने और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान पीपीटी प्रस्तुतीकरण में कई बार अनुपस्थित रहने, कर्तव्य में लापरवाही, उदासीनता और उच्च अधिकारियों के आदेश की अवहेलना के कारण उन्हें निलंबित किया गया है।
04:25 PM, 21-Mar-2024
पटना में नाबालिग को अपराधियों ने मारी गोली
पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के दरियापुर मोहल्ले में आपसी विवाद में गुरुवार को अपराधियों ने एक नाबालिक बच्चे को गोली मार दी। गोली बच्चे के बांह में लगी है। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस बीच गोली मारने वाला युवक वहां से फरार हो गया। घटना की पुष्टि थाना प्रभारी कदमकुआं ने की है। उन्होंने बताया कि घायल युवक की पहचान गोविंद कुमार (15) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आपसी विवाद को लेकर गोविंद कुमार को गोली मारी गई है। घायल अवस्था में गोविंद कुमार को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
03:41 PM, 21-Mar-2024
गोपालगंज में डबल मर्डर
गोपालगंज में प्रेमी-प्रेमिका की हत्या कर दी गई है। घटना भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर की है। बताया जा रहा है कि प्रेमी की गला काटकर हत्या कर दी गई है वहीं प्रेमिका का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। दोनों का शव एक ही कमरे में मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेजने की तैयारी में जुट गई है।
01:47 PM, 21-Mar-2024
भाजपा कार्यालय के बाहर हंगामा करतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा और जदयू कार्यालय का छात्राओं ने किया घेराव
बारहवीं की छात्राओं ने आज जदयू और भाजपा के दफ्तर का घेराव किया। सैकड़ों की संख्या में छात्राओं ने वीरचंद्र पटेल रोड में हंगामा किया। छात्राओं का आरोप है कि हमलोगों की 11वीं की पढ़ाई हो चुका है। 12वीं में हमलोग एडमिशन ले चुके हैं। कॉलेज को पैसे भी दे चुके हैं। इसके बावजूद हमारे सारे पैसे बर्बाद कर दिए गए। यह अन्याय है। बिहार सरकार फौरन इस मामले में गंभीरता से ले और जांच करे। छात्राओं ने नीतीश कुमार के खिलाफ नारे लगाए। छात्राओं को हटाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। 
12:43 PM, 21-Mar-2024
गया लोकसभा सीट पर एनडीए के प्रत्याशी के नाम का एलान
बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के एक प्रत्याशी की आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी गई। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान सचिव राजेश कुमार पांडेय द्वारा एक लेटर जारी किया है। इसमें हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के वरीय नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को गया लोकसभा सीट से उम्मीदवार के एक प्रत्याशी बनाया गया है। बता दें कि एनडीए कोटे से यह सीट हम पार्टी को दी गई है। यह सीट पहले जदयू के पास थी। पिछले लोकसभा चुनाव में जदयू के प्रत्याशी ने जीतन राम मांझी को हराया था। 
11:22 AM, 21-Mar-2024
लालू से मिलने पहुंचे अखिलेश प्रसाद सिंह
 दिल्ली से पटना आने के बाद बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह राबड़ी आवास पहुंचे। यहां उन्होंने लालू प्रसाद यादव से सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच राबड़ी आवास से बाहर निकलकर अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि दो से तीन दिन में सब कुछ क्लियर हो जाएगा। इसके बाद सीट बंटवारे की लिस्ट जारी कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:30 AM, 21-Mar-2024
यूट्यूबर मनीष कश्यप पर फिर से केस
मोतिहारी में आदर्श आचार संहिता उलंघन करने के आरोप में यूट्यूबर मनीष कश्यप पर दरपा थाना में एक एफआईआर दर्ज हुई है। यह एफआईआर छोड़ादानों के सीओ सह सेक्टर 8 के सेक्टर पदाधिकारी सुधीर कुमार यादव के आवेदना पर दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि मनीष कश्यप के साथ दरपा थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव निवासी प्रकाश साह और 10 अज्ञात के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता उलंघन करने के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया गया है। 
09:50 AM, 21-Mar-2024
मॉर्निंग वॉक पर निकले गार्ड की हादसे में मौत
जमुई के सिकंदरा- शेखपुरा मुख्य मार्ग स्थित पिरहिंडा गांव के पास गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एसबीआई बैंक के सिक्योरिटी गार्ड को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर घायल हो गया। आनन फानन में परिजनों द्वारा घायल को इलाज के लिए सिकंदरा पीएससी में भर्ती कराया गया। यहां के डॉक्टर ने प्रारंभिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान सदर अस्पताल लाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। मृतक गार्ड की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के पिरहिंडा गांव निवासी अर्जुन सिंह का 45 वर्षीय पुत्र ओंकार सिंह के रूप में की गई है।
09:10 AM, 21-Mar-2024
आर्मी जवान की पत्नी की लाश मिली
खगड़िया में आर्मी जवान की पत्नी की लाश मिली है। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी और शव को फांसी पर लटका दिया है। घटना गोगरी थाना क्षेत्र स्थित पितोंझिया गांव की है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
08:20 AM, 21-Mar-2024

Bihar News Live : शिक्षा विभाग के अफसर निलंबित, प्रेमी-प्रेमिका की लाशें मिली; लालू यादव बांट रहे लोकसभा टिकट

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में टिकट बंटवारे को लेकर मंथन जारी है। हालांकि 40 में से 33 सीट पर उम्मीदवारों का नाम लगभग फाइनल हो चुका है। कुछ सीटों पर उम्मीदवार बदले जाएंगे। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की मानें तो टिकट बंटवारे पर बातचीत अंतिम चरण में है। जल्दी ही लिस्ट जारी कर दी जाएगी। वहीं महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर मंथन जारी है। राजद की ओर से कहा जा रहा है कि एक-दो सीटों को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर बात फाइनल हो चुकी है। जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी। वहीं राजद संसदीय बोर्ड ने प्रत्याशियों के चयन के लिए लालू प्रसाद को अधिकृत किया है। इधर, मौसम विभाग ने आज भी पटना समेत कई इलाकों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, पटना में सुबह-सुबह धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के कारण पटना का अधिकतम तापमान 12 डिग्री तक गिर गया था। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed