फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Navratri celebrations marred by mourning, four drowned in Son River

बिहार में मातम: सोन नदी में डूब रहे तीन बच्चों को बचाने कूदा युवक, गहरे पानी में समा गए चारों; परिजन हुए बेसुध

Sat, 17 Oct 2026 04:55 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 17 Oct 2026 04:55 PM IST
सार

भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकौल गांव के पास शनिवार को सोन नदी में डूबने से तीन बच्चों और एक युवक की मौत हो गई। बच्चों को बचाने के लिए नदी में कूदा युवक भी गहरे पानी में डूब गया।

विज्ञापन
Navratri celebrations marred by mourning, four drowned in Son River
नवरात्रि की खुशियां मातम में बदलीं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवरात्रि के पावन पर्व के बीच भोजपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकौल गांव के समीप शनिवार को सोन नदी में नहाने के दौरान डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 10 से 15 वर्ष की उम्र के तीन बच्चे और करीब 25 वर्षीय एक युवक शामिल है। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चों को नदी में डूबता देख युवक उन्हें बचाने के लिए पानी में कूद पड़ा, लेकिन गहरे पानी में जाने के कारण वह भी डूब गया। इस हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


तीन बच्चों को बचाने में युवक ने गंवाई जान
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को तीन बच्चे सोन नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख वहां मौजूद करीब 25 वर्षीय एक युवक उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा। हालांकि, गहरे पानी में जाने के कारण वह भी बाहर नहीं निकल सका। देखते ही देखते चारों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।
विज्ञापन


पढ़ें:  'नीतीश का साथ देने के लिए हत्या करना गलत था', अनंत सिंह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद नदी से निकाले गए शव
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद नदी से चारों के शव निकाले गए। हादसे की खबर फैलते ही मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। नवरात्रि के दौरान हुए इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जिन घरों में त्योहार की खुशियां होनी थीं, वहां चीख-पुकार मच गई।

घटना के बाद संदेश प्रखंड के बीडीओ और थानाध्यक्ष घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि सोन नदी में डूबने से चार लोगों की मौत हुई है। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए आरा भेज रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। नवरात्रि के पावन अवसर पर हुए इस हादसे ने तीर्थकौल गांव सहित आसपास के इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक साथ चार लोगों की मौत से चार परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed