फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   biharsharif durga puja 2026 traffic plan heavy vehicle ban 16 barricades 10 parking

दुर्गा पूजा पर बिहारशरीफ में ट्रैफिक का नया प्लान: 16 जगह बैरियर और 10 पार्किंग स्थल; भारी वाहनों की नो एंट्री

Sat, 17 Oct 2026 07:49 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/बिहारशरीफ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/बिहारशरीफ Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 17 Oct 2026 07:49 AM IST
सार

बिहारशरीफ में दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और जाम को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने 17 से 21 अक्तूबर तक नई यातायात व्यवस्था लागू की है। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। कई प्रमुख सड़कों पर वन-वे व्यवस्था लागू होगी, जबकि भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

विज्ञापन
biharsharif durga puja 2026 traffic plan heavy vehicle ban 16 barricades 10 parking
(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहारशरीफ में दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यातायात की नई व्यवस्था लागू की है। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी, जबकि छोटे वाहनों के लिए निर्धारित रास्ते तय किए गए हैं। इसके अलावा, प्रमुख सड़कों पर वन-वे व्यवस्था लागू की गई है और अधिक भीड़ वाले इलाकों में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए शहर में 16 स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे और वाहनों की पार्किंग के लिए 10 स्थल निर्धारित किए गए हैं। ये व्यवस्थाएं 17 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक प्रभावी रहेंगी।

विज्ञापन

शारदीय दुर्गा पूजा की शुरुआत 11 अक्तूबर को कलश स्थापना के साथ हुई। 20अक्तूबर को विजयादशमी मनाई जाएगी, जबकि 21 अक्तूबर को प्रतिमा विसर्जन के साथ पूजा का समापन होगा। इस दौरान बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र और आसपास के इलाकों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने यातायात नियंत्रण और प्रबंधन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन

भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, छोटे वाहनों के लिए तय किए गए रास्ते

प्रशासन के निर्देश के अनुसार, सामान्य भारी वाहनों को बिहारशरीफ शहर के बाहर से गुजरने वाले राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों से ही आवागमन करना होगा। शहर के अंदर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। वहीं, दोपहिया, तिपहिया और निजी चार पहिया वाहनों के परिचालन के लिए कुछ रास्ते निर्धारित किए गए हैं। इनमें कारगिल चौक से सोगरा कॉलेज, सोगरा कॉलेज से नदी मोड़ होते हुए मणीराम बाबा अखाड़ा, मछली मार्केट से सेवा ज्योति चौक और छोटी पहाड़ी होते हुए नई रहुई से ईमादपुर तक का मार्ग शामिल है। इसके अलावा नकटापुरा टीओपी से रेलवे गुमटी होते हुए बरबीघा बस स्टैंड, सोहसराय हॉल्ट से ईमादपुर तीनमुहानी और देवीसराय से रामचंद्रपुर बस स्टैंड तक के रास्तों से भी छोटे वाहन आवागमन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रमुख सड़कों पर लागू रहेगी वन-वे व्यवस्था

शहर में जाम की समस्या से बचने के लिए कई प्रमुख सड़कों पर एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत अस्पताल चौराहा से मामू भगिना की ओर, मामू भगिना से पहाड़तली होते हुए श्रृंगारहाट की ओर, न्यू रहुई रोड से ईमादपुर और पिचासा की ओर, सोहसराय से 17 नंबर तक, भरावपर से रामचंद्रपुर बस स्टैंड, सोहनकुआं से मंगलास्थान और रहुई मोड़ (अंबरे) से ईमादपुर की ओर केवल एक दिशा में वाहन चल सकेंगे।


प्रशासन ने अधिक भीड़ वाले इलाकों में वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगाने का भी फैसला किया है। इन क्षेत्रों में श्रद्धालुओं को पैदल ही आवागमन करना होगा। वाहन प्रतिबंधित मार्गों में भैसासुर से अस्पताल चौक, गीता प्रेस से आलम क्लीनिक होते हुए कागजी मोहल्ला, अग्रवाल स्वीट्स रांची रोड से पहला पोखर होकर भैसासुर की ओर जाने वाला रास्ता और सोगरा स्कूल से आरपीएस स्कूल के सामने वाली गली शामिल हैं।

इसके अलावा अस्पताल चौक और भैसासुर के बीच मां चश्मा दुकान के सामने वाली गली, नगर निगम कार्यालय के बगल से एसएस बालिका उच्च विद्यालय की ओर जाने वाली गली, नईसराय मोड़ से मोहद्दीनगर की सभी गलियां और भैसासुर चौक से ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की ओर जाने वाले रास्ते पर भी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। कुमार सिनेमा से पुलपर चौक, खचिया गली होते हुए नदी मोड़ तक, नीमगंज टीओपी से नवाब रोड तक और खंदक से बिचली खंदक, पुलपर होते हुए पोस्ट ऑफिस भरावपर तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

बसों और व्यावसायिक वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय

प्रशासन ने लंबी दूरी की बसों, मिनी बसों, ट्रैक्टरों और अन्य व्यावसायिक वाहनों के लिए भी अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए हैं। बरबीघा और शेखपुरा की ओर से बिहारशरीफ होते हुए पटना जाने वाली सभी सवारी बसें नकटापुरा बाईपास से सोहसराय हॉल्ट और मोड़ा पचासा होते हुए पटना जाएंगी। बरबीघा और अस्थावां की ओर से आने वाले बड़े वाहन, मिनी बस, ट्रैक्टर और व्यावसायिक चार पहिया वाहन आदर्श हाई स्कूल के सामने स्थित बरबीघा बस स्टैंड तक ही आ सकेंगे। यहां से आगे शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसी तरह, रहुई की ओर से आने वाले बड़े व्यावसायिक वाहन ईमादपुर तीनमुहानी तक ही जा सकेंगे।

बख्तियारपुर की ओर से आने वाले बड़े वाहन पचासा मोड़ से सोहसराय बाजार की तरफ जाने के बजाय बाईपास से गुजरेंगे। वहीं, 17 नंबर चौक से दक्षिण दिशा में सोहसराय बाजार की ओर और बड़ी पहाड़ी बाईपास मोड़ से बड़ी पहाड़ी की ओर व्यावसायिक चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
रामचंद्रपुर बाईपास रोड पर टीवीएस शोरूम से आगे पूर्व दिशा की ओर जाने वाले रास्ते पर भी सभी वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। अंबेडकर चौक (देवीसराय) की ओर से आने वाले बड़े वाहन केवल रामचंद्रपुर बस स्टैंड तक जा सकेंगे।

राजगीर मोड़, छोरा बगीचा (कारगिल चौक) से भरावपर की ओर आने वाले बड़े और व्यावसायिक वाहन पैरू महतो सोमरी कॉलेज तक ही जा सकेंगे। वहां से आगे भरावपर की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। नवादा और पटना की ओर से आने वाली सरकारी बसों के लिए कारगिल बस स्टैंड में अस्थायी बस स्टैंड बनाया गया है। ये बसें बाईपास के रास्ते आवागमन करेंगी और शहर के पुराने सरकारी बस स्टैंड पर नहीं जाएंगी। इसके अलावा, भीड़ को देखते हुए किसी भी प्रकार की बस, ट्रक और सरकारी वाहन को मंगलास्थान के रास्ते रामचंद्रपुर और सोहनकुआं की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।

16 स्थानों पर लगाए जाएंगे बैरियर, इन जगहों पर होगी वाहनों की पार्किंग

यातायात नियमों का पालन कराने और प्रतिबंधित रास्तों पर वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए प्रशासन ने शहर में 16 स्थानों पर ड्रॉप गेट और बैरियर लगाने का निर्णय लिया है। इनमें ऐरावत पैलेस (सोहसराय), कटहल टोला मोड़, शेखाना मोड़, सोगरा कॉलेज मोड़, आदर्श उच्च विद्यालय खंदक मोड़ से आगे, मामू भगिना मोड़, बाजार समिति गेट, मंगलास्थान मोड़, गिरदाद मोड़, बनौलिया मोड़ मंदिर, खैराबाद, बड़ी दरगाह टीओपी, नया टोला, सोराबी पर तिराहा, मणीराम बाबा तालाब खैराबाद मोड़ और साठोपुर पुल शामिल हैं।

वहीं, पूजा के दौरान बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा करने के लिए 10 पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। इनमें 17 नंबर स्थित लघु सिंचाई कार्यालय के पास डब्ल्यू.पी.यू. स्थल, किसान कॉलेज सोहसराय, कन्या उच्च विद्यालय सोहसराय, ईमादपुर से आने के क्रम में नई रहुई रोड मोड़, नेशनल उच्च विद्यालय शेखाना का मैदान, सोगरा कॉलेज मैदान, बरबीघा बस स्टैंड परिसर, बाजार समिति परिसर, कारगिल बस स्टैंड परिसर और श्रम कल्याण केंद्र बिहारशरीफ शामिल हैं।



प्रशासन ने नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे दुर्गा पूजा के दौरान यातायात से जुड़े सभी निर्देशों का पालन करें। निर्धारित रास्तों का इस्तेमाल करें, प्रतिबंधित क्षेत्रों में वाहन न ले जाएं और जरूरत पड़ने पर तय पार्किंग स्थलों पर ही गाड़ियां खड़ी करें, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा पंडालों तक पहुंचने और दर्शन करने में परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed