फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News LIVE : राजद का घोषणापत्र जारी; मांझी के लिए वोट मांगने के लिए गया पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

Sat, 13 Apr 2024 07:38 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 13 Apr 2024 07:38 PM IST
खास बातें

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राजद कार्यालय में घोषणा पत्र जारी कर दिया। उन्होंने देश में एक करोड़ रोजगार देने का वादा किया। राजद के घोषणा पत्र पर सियासत भी शुरू हो गई। एनडीए के प्रमुख नेताओं ने लालू परिवार पर जमकर हमला बोला। 

विज्ञापन
Bihar News Live: RJD's manifesto, Tejashwi Yadav; job, employment; Lok Sabha elections, NDA, grand alliance
सीएम नीतीश कुमार की जनसभा। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:36 PM, 13-Apr-2024
लोकसभा चुनाव के बीच बिहार में फिर चार आईएएस अधिकारियों का तबादला
लोकसभा चुनाव के बीच बिहार में फिर चार आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इसकी अधिसूचना जारी की गई है। जिन आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है उनमें दया निधान पांडे, आशिमा जैन, संजय कुमार सिंह, गिरिवर दयाल सिंह और अनिल कुमार झा शामिल हैं। दया निधान पांडे 2006 बैच के आईएस अधिकारी हैं, आशिमा जैन 2008, संजय कुमार सिंह 2007, गिरिवर दयाल सिंह 2008 और अनिल कुमार झा 2012 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
06:32 PM, 13-Apr-2024
 वृषिण पटेल ने राष्ट्रीय जनता दल से दिया, लगाये कई गंभीर आरोप 
 वृषिण पटेल ने राष्ट्रीय जनता दल से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजद पर आरोप लगाते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल को समर्पित कार्यकर्ताओं की कोई जरूरत नहीं। राजद को सामाजिक न्याय और सांप्रदायिक सद्भाव में कोई आस्था नहीं है। अंत में उन्होंने लिखा है कि दुखित मन से आरजेडी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।
विज्ञापन
11:50 AM, 13-Apr-2024
मांझी के वोट मांगने गया पहुंचे नीतीश
 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया लोकसभा क्षेत्र के बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र के सुलेबट्टा मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए मंच पर पहुंच चुके हैं। इस मौके पर बिहार के मंत्री डॉ प्रेम कुमार, विजय चौधरी, गया लोकसभा प्रत्याशी जीतन राम मांझी समेत कई लोग मौजूद हैं।
11:03 AM, 13-Apr-2024
चैत्र छठ महापर्व का आज दूसरा दिन
बिहार में चैत्र छठ महापर्व का आज दूसरा दिन है। आज शाम व्रती खरना का व्रत करेंगी। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती 36 घंटे का निर्जला व्रत करेंगी। इसके बाद 14 अप्रैल को व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। वहीं 15 अप्रैल को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद अपने व्रत का समापन करेंगी।
10:14 AM, 13-Apr-2024
नवादा से अगवा छात्रा दिल्ली से बरामद
चार जनवरी को नवादा से अगवा छात्रा दिल्ली से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने अपहरण करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। नवादा की नगर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अपराधी ने छात्रा को दिल्ली के दिल्ली के बदरपुर थाना इलाके में छिपा कर रहा है। इसके बाद दिल्ली पुलिस की मदद से अपहरण करने वाले को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही छात्रा को भी सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 
09:26 AM, 13-Apr-2024
एक करोड़ युवाओं को नौकरी देने का काम करेंगे
अगर हमारी इंडी एलायंस की सरकार बनेगी तो देशभर में एक करोड़ युवाओं को नौकरी देने का काम करेंगे। पूरे देश में 30 लाख पद रिक्त पड़े हैं। उसको तो भरेंगे ही। लेकिन, 70 लाख पदों का सृजन करेंगे। आपलोग जानते हैं नौकरी, बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। भाजपा के लोगों ने दो करोड़ नौकरी हर साल देने का वादा किया था। हमलोग सच्चे लोग हैं। जो कहते हैं, वह करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:20 AM, 13-Apr-2024
तेजस्वी ने पूछा- 10 वर्षों में बिहार को क्या दिया?
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं लंबे समय से नौकरी, महंगाई, गरीबी और बेरोज़गारी के बारे में बोल रहा हूं। लेकिन, प्रधानमंत्री जनमुद्दों और काम की बात का नोटिस ही नहीं लेते। उन्हें तो बस अपने मन की बात सुनानी है। 10 वर्षों में उन्होंने बिहार को क्या दिया? अपने वादे पूरे क्यों नहीं किए? इन पर नहीं बोलते, वो मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इधर-उधर की बातें करते है। बिहार की जनता बहुत समझदार है। 
09:15 AM, 13-Apr-2024
इस पत्र को परिवर्तन पत्र का नाम दिया गया
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजद का घोषणा पत्र जारी कर दिया है। उन्होंने प्रेस वार्ता कर इसका एलान किया। इस पत्र को परिवर्तन पत्र का नाम दिया गया है। 
08:20 AM, 13-Apr-2024

Bihar News LIVE : राजद का घोषणापत्र जारी; मांझी के लिए वोट मांगने के लिए गया पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

लोकसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल आज अपना घोषणा पत्र जारी करेगा। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राजद कार्यालय में घोषणा पत्र जारी करेंगे। तेजस्वी नौकरी, रोजगार, किसानों को लेकर बड़ी घोषनाएं कर सकते हैं। इसके बाद पटना से चुनावी सभा में जाने के लिए रवाना होंगे। तेजस्वी यादव आज गया, जमुई और मुंगेर में जनसभा को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed