{"_id":"6af5cd0c15beaed4480dca7e","slug":"vehicle-drivers-are-demanding-the-clearing-of-roadside-brush-and-have-rishikesh-news-c-38-1-rks1008-148781-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: वाहन चालक कर रहे झाड़ी कटान की मांग, लोनिवि दुगड्डा से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: वाहन चालक कर रहे झाड़ी कटान की मांग, लोनिवि दुगड्डा से लगाई गुहार
Thu, 12 Nov 2026 07:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 12 Nov 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
- यमकेश्वर क्षेत्र के कई प्रमुख मोटर मार्गाों पर सड़क के दोनों ओर उगी घनी झाड़ियां
संवाद न्यूज एजेंसी।
यमकेश्वर। विकासखंड के कई प्रमुख मोटर मार्गों पर सड़क के दोनों किनारों पर उगी घनी झाड़ियों ने वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई जगहों पर झाड़ियों के कारण सड़कें आधी ढक चुकी हैं। जिससे वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों ने लोक निर्माण विभाग दुगड्डा से जल्द से जल्द झाड़ी कटान की मांग की है।
चालकों का कहना है कि विशेषकर अंधे मोड़ों पर स्थिति सबसे ज्यादा खतरनाक है। झाड़ियां इतनी बढ़ गई हैं कि मोड़ों पर सामने से आ रहा वाहन बिल्कुल दिखाई नहीं देता। जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लक्ष्मण झूला-कांडी मोटर मार्ग, तुंगखाल-विकासखंड मुख्यालय मोटर मार्ग, जुलेड़ी-धारकोट मोटर मार्ग, तुंगखाल-बुधोली मोटर मार्ग और घट्टूगाड़-बिजनी मोटर मार्ग पर स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। स्थिति यह है कि सड़क किनारे पैदल चलने के लिए जगह न मिलने के कारण स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को मजबूरी में जान जोखिम में डालकर सड़क के बीचों-बीच चलना पड़ रहा है।
मामला संज्ञान में है। जल्द ही सड़कों पर झाड़ी कटान का कार्य शुरू करवाया जाएगा, ताकि वाहन चालकों और ग्रामीणों को इन झाड़ियों से पूरी तरह निजात मिल सके। - निर्भय सिंह, अधिशासी अभियंता, लोनिवि दुगड्डा।