Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   amul-mother-dairy-milk-price-hike-new-rates-effective-november-12-2026

बिहार: महंगाई का एक और झटका! अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, आज से नई कीमतें लागू

Thu, 12 Nov 2026 07:09 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 12 Nov 2026 07:09 PM IST
सार

महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को एक और झटका लगा है। अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में दो से छह रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। नई दरें 12 नवंबर से लागू हो गई हैं।

विज्ञापन
amul-mother-dairy-milk-price-hike-new-rates-effective-november-12-2026
महंगाई का एक और झटका! - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में एक बार फिर दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है, जिसका असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। त्योहारों के बाद अब आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। देश की प्रमुख डेयरी कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतें बढ़ा दी हैं। नई दरें गुरुवार, 12 नवंबर से लागू हो गई हैं। इसके बाद अब लोगों को रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले दूध के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी।

विज्ञापन

अमूल ने अपने अलग-अलग दूध उत्पादों की कीमतों में दो से छह रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि की है। अमूल का फुल क्रीम भैंस का दूध अब 80 रुपये की जगह 86 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। वहीं, अमूल गोल्ड की कीमत में चार रुपये और अमूल ताजा की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। दूसरी ओर, मदर डेयरी ने भी अपने विभिन्न वेरिएंट के दाम दो से चार रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं।

विज्ञापन

कंपनियों के अनुसार, पशुओं के चारे, खली, मक्का, पैकेजिंग सामग्री और परिवहन खर्च में लगातार वृद्धि के कारण कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा, मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों का असर भी दूध उत्पादन की लागत पर पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: बेगूसराय में गैंगरेप पीड़िता को छत से फेंका, केस वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप; पड़ोसी गिरफ्तार

कंपनियों का कहना है कि कीमतों में बढ़ोतरी से दुग्ध उत्पादक किसानों को लाभ मिलेगा। अमूल के सहकारी मॉडल के तहत बिक्री से प्राप्त राशि का बड़ा हिस्सा किसानों तक पहुंचाया जाता है। ऐसे में दूध की नई कीमतों का असर जहां आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा, वहीं किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलने की उम्मीद है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed