01:07 PM, 11-Apr-2024
ईद की खुशी मातम में बदली
बिहार के पूर्णिया में ईद की खुशी मातम में बदल गई। यहां टैक्टर पर बैठकर अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी मेला देखने जा रही एक युवती की वाहन से नीचे गिरकर मौत हो गई। युवती की मौत के बाद परिजनों में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना गुरुवार को अररिया जिले के बेला टापू टोल में घटी। मृतका बेला टापू टोल निवासी मो. इस्माइल की बेटी अराजिना खातून (16) के रूप में हुई है।
12:12 PM, 11-Apr-2024
भोजपुर में दो लोगों की मौत के बाद बवाल
भोजपुर में भीषण सड़क हादसे में मासूम और उसकी बच्चे मां की मौत हो गई। घटना कोइलवर थाना क्षेत्र के झलकुनगर की है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और हंगामा करने लगे।
10:43 AM, 11-Apr-2024
Bihar News Live : सदर अस्पताल में नगर निगम के स्टाफ की हत्या, भोजपुर में मां-बेटे की मौत पर बवाल
बिहार के सहरसा सदर अस्पाल में नगर निगम कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अपराधियों ने ओपीडी के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बुचेया गांव में एक युवक की चाकू से गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। मृतक का शव उसके घर से कुछ दूरी पर मिला है। मृत युवक की पहचान दिवंगत बृजकिशोर पांडेय के 32 वर्षीय पुत्र राकेश पांडेय के रूप में हुई है। हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।