फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News LIVE: शराबबंदी को लेकर मांझी का बड़ा एलान, इस आरोप डॉक्टर और नर्स गिरफ्तार; जानिए, क्या चल रहा

Fri, 23 Feb 2024 05:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 23 Feb 2024 05:17 PM IST
खास बातें

Bihar News Live Updates : बिहार विधानसभा परिसर में माले विधायकों ने जमकर प्रदर्शन किया। नरेंद्र नारायण यादव को पक्ष और विपक्ष ने सर्वसम्मति से विधानसभा का उपाध्यक्ष चुन लिया। इधर, पटना में भाजपा के कार्यालय के बाहर ग्राम रक्षा दल के कर्मचारियों ने अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे। 

विज्ञापन
ihar Politics News Live: Assembly Budget Session, Tejashwi Yadav's Jan Vishwas Yatra for Lok Sabha Polls
बिहार न्यूज लाइव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:13 PM, 23-Feb-2024
पटना के होटल में मिली लाश
पटना के गांधी मैदान थाना अंतर्गत एक होटल के कमरे से एक व्यक्ति की लाश बरामद हुई। घटना की पुष्टि करते हुए टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सीवान का रहने वाला व्यक्ति की लाश बरामद हुई है। वह पीएमसीएच में इलाज के लिए आया था। इसी क्रम में गांधी मैदान के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना की सूचना के बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 
04:35 PM, 23-Feb-2024
पटना पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह को पकड़ा
पटना पुलिस ने राजधानी से बच्चा चोर गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस गैंग में डॉक्टर और नर्स भी शामिल हैं। इनमें सदस्यों में चार महिला और 10 पुरुष सदस्य हैं। इन पर बच्चा चोरी का आरोप है। पटना पुलिस का कहना है कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बच्चा चोर गिरोह को गिरफ्तार किया गया है। इनमें डॉक्टर और नर्स शामिल हैं। इन्हें हिरासत में लिया गया है। पूछताछ चल रही है। 
विज्ञापन
04:01 PM, 23-Feb-2024
सम्राट चौधरी की गाड़ी के सामने अचानक एक लड़की आ गई
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की गाड़ी के सामने अचानक एक लड़की आ गई। लड़की एसटीईटी परीक्षा आयोजित कराने की मांग लेकर पहुंची थी। कुछ देर पहले पटना में अभ्यर्थी हंगामा कर रहे थे। वह मांग कर रहे थे कि पटना में एसटीईटी की परीक्षा फिर से ली जाए। इधर, प्रदर्शन चल ही रहा था, उधर अचानक एक छात्रा ने उपमुख्यमंत्री की गाड़ी को आते देख, वहां पहुंच गई। 
03:23 PM, 23-Feb-2024
बिहार में शराबबंदी कानून को खत्म करवा देंगे
बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर बिहार की जनता उन्हें विधानसभा में 20 सीट भी जितवा देगी तो वह बिहार में शराबबंदी कानून को खत्म करवा देंगे। मांझी यहीं नहीं रुके। उन्होंने एक और चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने मुझ पर जो एहसान किया था, मैंने उससे बढ़कर काम कर दिया है। मैंने राजद के मुख्यमंत्री पद को छोड़कर नीतीश कुमार को सीएम बनाया है। अब हिसाब बरामद हो गया। 
02:29 PM, 23-Feb-2024
बापू सभागार में मांझी की पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन
पटना में हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा के पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन बापू सभागार में हो रहा है। कार्यक्रम में पूर्व सीएम जीतनराम मांझी, मंत्री संतोष सुमन समेत पार्टी के कई वरीय नेता मौजूद हैं। कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा हो रही है। 
02:01 PM, 23-Feb-2024
लेट फीस के साथ 25 फरवरी तक करें आवेदन
बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 फरवरी, 2024 से शुरू हुई थी। आज, यानी 23 फरवरी को इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, लेट फीस के साथ उम्मीदवार 25 फरवरी, 2024 तक आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:26 PM, 23-Feb-2024
बिहार विधान परिषद के 11 सीटों पर चुनाव
बिहार विधान परिषद के 11 सीट पर चुनाव का एलान निर्वाचन आयोग ने कर दिया है। चार मार्च को नोटिफिकेशन जारी होगा। इसके बाद 21 मार्च को चुनाव होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन समेत 11 दिग्गजों का कार्यकाल छह मई को में समाप्त हो रहा है।
12:42 PM, 23-Feb-2024
राबड़ी बोलीं- सीएम नीतीश कुमार का अब वैल्यू नहीं रहा
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने राबड़ी देवी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार का अब वैल्यू नहीं रहा। बार-बार पाला बदलने से वैल्यू कम हो रहा। केके पाठक जैसे अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। जनता सब देख रही है समय आने वह जवाब जरूर देगी। वहीं आनंद मोहन के ससुराल वाले बयान पर पटलवार करते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि राजद सबके ससुराल के पार्टी है। खाली लालू यादव की ससुराल की ही पार्टी नहीं है। उनके यहां भी भाई-भतीजावाद है। सबसे ज्यादा परिवारवाद तो भाजपा में है। 
11:57 AM, 23-Feb-2024
सर्वसम्मति से चुन लिए गए उपाध्यक्ष 
विधासनसभा के उपाध्यक्ष पद पर नरेंद्र नारायण यादव चुन लिए गए। उन्हें पक्ष और विपक्ष ने सर्वसम्मति से चुन लिया। निर्वाचन के बाद नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि मैं सदन के नेता नीतीश कुमार के प्रति भी आभार व्यक्त करता हूं। उनके ही मार्गदर्शन में मैं यहां तक पहुंचा हूं। मैं यहां बैठकर पक्ष-विपक्ष दोनों की बात सुनकर सदन को चलाऊंगा। सदस्यों से आग्रह करूंगा कि सार्थक तरीके से जनता की समस्या उठाएं, सरकार उसका निराकरण करेगी। 
11:04 AM, 23-Feb-2024
पटना में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज
पटना में ग्राम रक्षा दल के कर्मचारियों द्वारा भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। हजारों कर्मचारी भाजपा कार्यालय के सामने पहुंचे हैं और अपनी वेतन वृद्धि समेत कई मांगे लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इधर, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानें। हालात अनियंत्रित होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed