फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Flood Updates: मुजफ्फरपुर शहर के निचले हिस्सों तक आया पानी, बाढ़ के लिए दो सीनियर आईएएस बनाए गए ओएसडी

Tue, 01 Oct 2024 10:29 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 01 Oct 2024 10:29 PM IST
खास बातें

बिहार के 16 जिले के 55 प्रखंडों के 269 ग्राम पंचायतों नौ लाख 90 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इतना ही नहीं तेज बहाव में दंपती, बच्ची समेत आठ लोग बह गए। उनकी तलाश जारी है। तटबंधों की निगरानी के लिए 106 इंजीनियरों की टीम तैनात की गई है। 

विज्ञापन
Bihar News: Flood in 269 panchayats of 16 districts of Bihar, 10 lakh population affected; Kosi, Gandak
बिहार के 16 जिले में बाढ़ का पानी घुस चुका है। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:27 PM, 01-Oct-2024
प्रशासन अलर्ट मोड में 
मुजफ्फरपुर जिला के तीन प्रखंड साहेबगंज सरैया और पारू गंडक नदी के बाढ़ से होने वाले प्रभावित क्षेत्र हैं। इन इलाकों में क्षेत्र के सभी अंचल अधिकारियों को निगरानी का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग को भी प्रभावित क्षेत्र पर और हालात पर नजर रखने के लिए कहा गया है। किसी भी परिस्थिति से निबटने के लिए एनडीआरएफ और SDRF टीम मोटर बोट से पेट्रोलिंग कर रही है। इसके अलावा लोगों के आने जाने के लिए नाव की भी व्यवस्था की गई है। 
08:20 PM, 01-Oct-2024
गंडक नदी के जल स्तर में भारी वृद्धि, अलर्ट पर प्रशासन
साहेबगंज प्रखंड क्षेत्र के बंगरा निजामत माधोपुर हजारी हुसीपुर हुसीपुर रत्ती सहित कई गांव के वार्ड में पहुंचने लगा है गंडक नदी का बाढ़ का पानी।जिसके बाद से लोग तिरहुत नहर का बांध और ऊंचे स्थान पर अपना नया आशियाना बना कर रहने लग गए हैं। अगले दो दिनों तक जल स्तर में और भी वृद्धि की संभावना है।
विज्ञापन
07:19 PM, 01-Oct-2024
गंडक, कोसी, बागमती, महानन्दा एवं अन्य नदियों में आयी बाढ़ के कारण 16 जिलों, (यथा पूर्वी चम्पारण, प० चम्पारण, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, मधुबनी, दरभंगा, सारण, सहरसा एवं कटिहार) के 76 प्रखण्डों में 368 ग्राम पंचायतों के अन्तर्गत लगभग 11.84 लाख जनसंख्या बाढ़ से प्रभावित हुई है।
06:44 PM, 01-Oct-2024
कई स्कूल बाढ़ के पानी में डूबे 
बाढ़ के पानी से जमालपुर सहित तिकेश्वरस्थान के कई स्कूल डूबे। जमालपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में खिड़की के ऊपर बाढ़ का पानी गुजर रहा है। यहां समय रहते ही स्कूल और होस्टल से छात्राओं को निकाल लिया गया था। इस सम्बंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामभरोस चौधरी का कहना है कि बाढ़ से घिरे स्कूलो की सूची बनाकर जिला शिक्षा पदाधिकारी को स्कूल बन्द करने के लिए पत्र लिखा गया है, आदेश मिलते ही उसका पालन किया जाएगा। 
05:31 PM, 01-Oct-2024
दरभंगा भी हुआ प्रभावित - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
कमला बलान नदी में उफान से कुशेस्वरस्थान प्रखंड के 40 से ज्यादा गांव डूबे
कोसी नदी में उफान का असर अब दरभंगा जिले के कुशेस्वरस्थान पूर्वी प्रखंड की तरफ से गुजरने वाली कमला बलान नदी में भी उफान आ गया है। बाढ़ ने प्रखंड के चार पंचायतों के 40 से ज्यादा गांव जलमग्न हो गए है। इससे इटहर,लक्षिमिया, जिमराहा, विसुनिया, समौरा, हरिनाही, उसरी, कोला, छोटकी, अरराही, कोनिया, उजुआ  झाझा, बुढ़िया सुकराती, महादेव मठ सहित तिलकपुर गांव बाढ़ की पानी से तबाह हो रहा है। 
05:11 PM, 01-Oct-2024
बिहार में बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए राज्य के नीतीश कुमार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो वरिष्ठ अधिकारियों को आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया है। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के साथ कई अतिरिक्त प्रभार देख रहे 2011 बैच के इस महेंद्र कुमार और बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के साथ कई अतिरिक्त प्रभार देख रहे 2011 बैच के हिमांशु शर्मा को यह जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:42 PM, 01-Oct-2024
गंडक नदी में आई बाढ़ के कारण आम लोगों की जिंदगी के साथ-साथ जंगली जानवरों की भी परेशानी बढ़ गई है। जंगल मे गंडक नदी का पानी फैलने से वाल्मीकि नगर जंगल के जानवर भी उंचे जगह की तालाश कर रहे हैं। इसी क्रम में एक हिरन का बच्चा नदी में बह कर मलाही पहुंच गया। स्थानीय लोगों ने हिरण को देखकर मलाही पुलिस को सूचित किया और फिर पुलिस की तत्परता की वजह से उसे रेस्क्यू किया गया। फिर उसे वन विभाग को सौंप दिया गया।
03:38 PM, 01-Oct-2024
बाढ़ का पानी शहर में घुसा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
मुजफ्फरपुर में बागमती नदी के बाद अब बूढ़ी गंडक उफनाया
मुजफ्फरपुर में बागमती नदी के कहर के बाद अब बूढ़ी गंडक नदी के जल स्तर में तेजी से इजाफा होने लगा है। इसको लेकर लोगो में दहशत बना हुआ है। हालांकि बूढ़ी गंडक नदी अभी खतरे के निशान के नीचे है, लेकिन लगातार जल स्तर में हो रहे इजाफा के साथ बूढ़ी गंडक नदी के मीनापुर मुसहरी प्रखंड के कई निचले हिस्से में बाढ़ के  पानी ने दस्तक दे दिया है, जिसके बाद लोग दहशत में है। मीनापुर प्रखंड के मदारीपुर कर्ण पंचायत के कई वार्ड में बाढ़ के पानी का प्रवेश हो गया है। शहरी क्षेत्रों के अखाड़ा घाट क्षेत्र संगम घाट क्षेत्र नजीरपुर और चंदवारा दादर क्षेत्र में लगातार नदी के जल स्तर बढ़ने के साथ परेशानी बढ़ गई है।
02:11 PM, 01-Oct-2024
केन्द्रीय मंत्री पहुंचे सहरसा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
चिराग पासवान के सामने होने लगी मारामारी, अफसरों पर राशन नहीं देने का आरोप
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सहरसा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पहुंचे और उनके बीच राशन कीट का वितरण किया। लेकिन जैसे ही वह नाव से उतर कर लोगों के बीच पहुंचे, लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग राशन कीट को देख मंत्री के सामने ही एक दूसरे से झपटने लगे। इस वजह से बाद वह वापस नाव पर आकर कीट का वितरण करना पड़ा। निर्धारित संख्या में कीट रहने और पीड़ितो की संख्या अधिक होने के कारण कई लोगों को निराश होना पड़ा। लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि राहत और राशन तो दूर की बात है।
11:51 AM, 01-Oct-2024
मुजफ्फरपुर में भी बाढ़ का कहर
मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड क्षेत्र के भदाई बसंत मार्ग पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है। इस कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो चुका है। जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं मीनापुर प्रखंड क्षेत्र के मझौलिया पंचायत के वार्ड नंबर 7 में बाढ़ का पानी की घुस गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है। SDRF की टीम लगातार पूरे इलाके में मोटर बोट से पेट्रोलिंग कर रही है। बाढ़ में फंसे हुए लोग को निकाल कर सुरक्षित स्थान पर ले जा रही है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed