12:29 PM, 28-May-2024
चुनावी ड्यूटी में जा रहे एएसआई की मौत
बिहार के भोजपुर में ट्रेन से गिरकर चुनावी ड्यूटी में जा रहे एएसआई की मौत हो गई। आरा सदर अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक एएसआई चौरी थाना क्षेत्र के बेरथ गांव निवासी स्व कमेश्र्वर सिंह के पुत्र सतेंद्र सिंह थे।
11:02 AM, 28-May-2024
पटना विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं स्थगित कर गई
बीएन कॉलेज के छात्र हर्ष राज की हत्या के बाद पटना विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं स्थगित कर गई हैं। पटना विवि प्रशासन की ओर से बताया गया है कि स्नातक-पीजी की परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दियाग या है। सभी कॉलेजों में अगले आदेश तक छुट्टी दे गई है।
09:25 AM, 28-May-2024
चार लोकसभ क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे तेजस्वी यादव
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज चार लोकसभ क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे। वह बक्सर, सासाराम और जहानाबाद में चुनावी सभा करेंगे। इसके बाद पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में अपनी बड़ी बहन मीसा भारती के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे। तेजस्वी लालू प्रसाद के रोड शो में शामिल होंगे।
08:26 AM, 28-May-2024
मीसा भारती के लिए रोड शो करेंगे लालू यादव
आज राजद सुप्रीमो लालू यादव चुनाव प्रचार करेंगे। वह अपनी बड़ी बेटी और पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से प्रत्याशी मीसा भारती के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। लालू रोड शो के जरिए जनता से मीसा भारती के लिए वोट मांगेंगे। राष्ट्रीय जनता दल की ओर से सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।
07:40 AM, 28-May-2024
Bihar News LIVE : बिहार में आज भी गरमी का कहर, लोकसभा चुनाव के लिए आज किन दिग्गजों की कहां हो रही है सभा
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान रेमल का असर बिहार में कुछ खास नहीं दिखा। पटना समेत बिहार दक्षिणी भागों में उमस भरी गर्मी से लोग काफी परेशान हो गए हैं। 43.2 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर सबसे गर्म जिला रहा। मौसम विभाग की मानें तो पटना समेत दक्षिण बिहार के कई इलाकों में दिन और रात में काफी गर्मी पड़ेगी। वहीं उत्तरी बिहार के पूर्णिया, अररिया,कटिहार समेत कई इलाकों में तेज हवा के बारिश के आसार हैं। इधर, सातवें चरण का चुनाव प्रचार अब अंतिम दौर में है। प्रचार के कई रंग देखने को मिल रहे हैं। आज सीएम नीतीश कुमार, राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई वरीय नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रचार करेंगे।