फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 27 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 27 October 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

09:10 PM, 27-Oct-2026

बिहार: राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आगाज, 360 खिलाड़ी दिखाएंगे दम; अंतरराष्ट्रीय तैराक विजेंद्र सम्मानित

बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ। दोनों देशों के बीच खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित इस सीरीज में पुरुष और महिला टीमों ने संयुक्त प्रशिक्षण, सांस्कृतिक गतिविधियों और चार रग्बी सेवन्स मुकाबलों में हिस्सा लिया। और पढ़ें
08:49 PM, 27-Oct-2026

बिहार: शराबबंदी खत्म होने का इंतजार ही रह गया; अब नशामुक्त अभियान, सीएम सम्राट ने शपथ दिलाई

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 27 अक्टूबर को पटना के अधिवेशन भवन में ‘नशामुक्त बिहार अभियान’ का शुभारंभ किया। यह अभियान 27 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक पूरे राज्य में चलाया जाएगा। इस दौरान व्हाट्सऐप चैटबॉट, हेल्पलाइन और जन-जागरूकता वाहनों की शुरुआत की गई। और पढ़ें
विज्ञापन
08:39 PM, 27-Oct-2026

बिहार: आम के पेड़ से लटका मिला तीन बच्चों की मां का शव, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

किशनगंज के पौआखाली थाना क्षेत्र के कठारों गांव में 29 वर्षीय विवाहिता खुशबू सिन्हा का शव आम के पेड़ से लटका मिला। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
08:37 PM, 27-Oct-2026

बिहार: मूर्ति विसर्जन के बाद दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प; पथराव और फायरिंग, 10 लोग हिरासत में

पटना जिला के बाढ़ थाना अंतर्गत मनकौरा गांव में मूर्ति विसर्जन में गाना बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, पत्थर चले और फायरिंग की गई। कुछ लोगों ने गली में खड़ी एक गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। और पढ़ें
08:22 PM, 27-Oct-2026

बिहार: कंचन ज्वेलर्स से करोडों के आभूषण की लूट, दूसरी बार अपराधियों ने बनाया निशाना; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

रोहतास जिले के कोचस स्थित कंचन ज्वेलर्स में चार हथियारबंद लुटेरों ने दिनदहाड़े लगभग तीन करोड़ रुपये के आभूषण और नकद लूट लिए। रोहतास पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने दुकान सील कर जांच शुरू की। बीते वर्ष भी इसी दुकान में 5.20 करोड़ रुपये की चोरी हुई थी। पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। और पढ़ें
07:44 PM, 27-Oct-2026

बिहार: प्रदेश की इस सेंट्रल जेल में तैनात बीएमपी जवान की संदिग्ध मौत, पैतृक गांव भेजा गया पार्थिव शरीर

पूर्णिया केंद्रीय कारा में तैनात बीएमपी जवान अब्दुल कय्यूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार सुबह वह अपने बैरक में मृत मिले। उन्हें पूर्णिया जीएमसीएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
06:53 PM, 27-Oct-2026

बिहार एमएलसी चुनाव: तिरहुत शिक्षक सीट पर एनडीए की जीत, भाजपा के नरेंद्र सिंह ने भूषण झा को 594 वोटों से हराया

बिहार विधान परिषद की तिरहुत शिक्षक निर्वाचन सीट पर एनडीए के घटक दल भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भूषण झा को 594 मतों से पराजित किया। और पढ़ें
06:23 PM, 27-Oct-2026

बिहार: यहां आवारा कुत्तों का आतंक, दो दिनों में 28 लोगों को काटा; बच्चों समेत घायलों में दहशत

मुंगेर के असरगंज प्रखंड के पांच गांवों में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। दो दिनों में करीब 28 लोगों को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद एंटी रेबीज वैक्सीन दी गई और पढ़ें
05:56 PM, 27-Oct-2026

मेधा घोटाला: तत्कालीन अध्यक्ष खियांग्ते समेत 12 आरोपियों पर चार्जशीट, अदालत में सौंपे 97 पन्नों के साक्ष्य

झारखंड के चर्चित जेपीएससी मेधा घोटाला मामले में सीआईडी ने रांची की विशेष अदालत में 12 आरोपियों के खिलाफ 97 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इनमें जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष एल. खियांग्ते और तत्कालीन उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता भी शामिल हैं। और पढ़ें
05:33 PM, 27-Oct-2026

बिहार में हुआ सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से मासूम अदनान की मौत, मां और मामा गंभीर; चालक फरार

किशनगंज के मस्तान चौक के पास ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों मोटरसाइकिल से इलाज कराने किशनगंज आ रहे थे। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed