फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Jamui Viral Video Case: Who Is Bihar ADG Law and Order Suhita Anupam? Know her career and professional journey

जमुई कांड के बाद चर्चा में आईं एडीजी कौन?: क्या है उनका पूरा नाम, सीआरपीएफ से बिहार गृह विभाग तक ऐसा रहा सफर

Tue, 22 Sep 2026 08:10 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 22 Sep 2026 08:10 PM IST
सार

Jamui Viral Video Case: जमुई में छात्र-छात्रा से बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस कार्रवाई चर्चा में है। इसी मामले के बीच बिहार की एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के. सुहिता अनुपम भी सुर्खियों में हैं। करीब तीन दशक के करियर में वह कई अहम पदों पर काम कर चुकी हैं।
 

विज्ञापन
Jamui Viral Video Case: Who Is Bihar ADG Law and Order Suhita Anupam? Know her career and professional journey
के सुहिता अनुपम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Jamui Viral Video Case: बिहार के जमुई में छात्र-छात्रा के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की और कई लोगों को गिरफ्तार किया। मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव और हरेराम यादव के साथ पुलिस की मुठभेड़ की जानकारी भी सामने आई है।

विज्ञापन


इस घटना के बाद बिहार पुलिस की एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के. सुहिता अनुपम का नाम भी चर्चा में है। वह 1998 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और बिहार कैडर में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं।

विज्ञापन

कौन हैं के. सुहिता अनुपम?

  • के. सुहिता अनुपम का पूरा नाम कासे सुहिता अनुपम है।
  • उनका जन्म 16 सितंबर 1974 को हुआ था।
  • उन्होंने बीई (सिविल) की पढ़ाई की है।
  • वह 1998 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं।
  • उन्होंने 28 दिसंबर 1998 को आईपीएस सेवा ज्वाइन की थी।


उपलब्ध सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, उनका होम स्टेट आंध्र प्रदेश और कैडर बिहार है। करीब तीन दशक की पुलिस सेवा में उन्होंने बिहार के साथ-साथ केंद्रीय पुलिस संगठनों में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं।

विज्ञापन

अभी बिहार पुलिस में कौन सी जिम्मेदारी संभाल रही हैं?

के. सुहिता अनुपम इस समय बिहार पुलिस में अपर पुलिस महानिदेशक यानी एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर तैनात हैं। यह बिहार पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में से एक है। राज्य में कानून-व्यवस्था से जुड़े बड़े मामलों और संवेदनशील घटनाक्रमों में पुलिस मुख्यालय की कार्रवाई में इस पद की अहम भूमिका होती है।

उन्हें एडीजी, सीआईडी बिहार का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इस तरह उनके पास कानून-व्यवस्था के साथ जांच और अपराध से जुड़े पुलिस कामकाज की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी है।

विज्ञापन

सीआरपीएफ में भी रह चुकी हैं डीआईजी

सुहिता अनुपम ने आईपीएस बनने के बाद पुलिस सेवा में अलग-अलग पदों पर काम किया है। उनके करियर में बिहार पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय पुलिस संगठन में भी महत्वपूर्ण तैनातियां रही हैं।

  • वह सीआरपीएफ में डीआईजी के पद पर भी रह चुकी हैं। हैदराबाद में तैनाती के दौरान उन्होंने डीआईजी की जिम्मेदारी संभाली।
  • वह डीआईजी और प्रिंसिपल, सीडीटीएस, हैदराबाद की जिम्मेदारी भी निभा चुकी हैं।
  • केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीआरपीएफ में काम करने के बाद वह बिहार लौटीं और यहां भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं।

बिहार लौटने के बाद गृह विभाग में भी किया काम

बिहार लौटने के बाद सुहिता अनुपम को आईजी मॉडर्नाइजेशन, बिहार की जिम्मेदारी मिली। इस पद पर पुलिस व्यवस्था के आधुनिकीकरण और उससे जुड़े कामकाज की जिम्मेदारी उनके पास रही।

इसके बाद उन्होंने बिहार सरकार के गृह विभाग में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली। वह स्पेशल सेक्रेटरी, होम डिपार्टमेंट (स्पेशल ब्रांच) के पद पर रहीं।

जनवरी 2023 में उन्हें एडीजी स्तर यानी लेवल-15 पर पदोन्नति मिली। इस तरह उनके करियर में पुलिस के मैदानी कामकाज से लेकर पुलिस आधुनिकीकरण और गृह विभाग की जिम्मेदारियों तक का अनुभव रहा है।

पुलिस सेवा में कई सम्मान मिले

  • सुहिता अनुपम को पुलिस सेवा के दौरान कई सम्मान भी मिल चुके हैं। 
  • उनके सेवा रिकॉर्ड में 2008 का पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री दर्ज है।
  • उन्हें 2015 में पुलिस मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस भी मिला।
  • वर्ष 2025 में उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस से सम्मानित किया गया। उस समय वह बिहार सरकार के गृह विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं।

जमुई मामले में क्या सामने आया?

जमुई की घटना को लेकर एक बार फिर सुहिता अनुपम का नाम चर्चा में है। सोशल मीडिया पर छात्रा के साथ बदसलूकी और छात्र के साथ मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

पुलिस के मुताबिक, वीडियो के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। मामले में बीएनएस की धारा 74, धारा 76/3(5) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed