फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gaya sherghati student obaid raza selected for dubai t20 test today bihar news

नन्हे क्रिकेटर का बड़ा कमाल: खेल में चमका गयाजी का सितारा, 8वीं के ओबैद रजा का दुबई ILT20 टेस्ट के लिए चयन

Fri, 18 Sep 2026 06:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Sep 2026 06:18 PM IST
सार

गयाजी के शेरघाटी स्थित गुरुकुल विद्यालय के कक्षा आठ के छात्र ओबैद रजा का दुबई में होने वाले टी20 (ILT20) टेस्ट के लिए चयन हुआ है। क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर कम उम्र में मिली इस उपलब्धि से परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
gaya sherghati student obaid raza selected for dubai t20 test today bihar news
बिहार: गयाजी के 8वीं के छात्र ओबैद रजा का कमाल

विस्तार

गयाजी जिले के शेरघाटी अनुमंडल स्थित गुरुकुल विद्यालय में कक्षा आठ के छात्र ओबैद रजा का दुबई में होने वाले टी20 (ILT20) टेस्ट के लिए चयन हुआ है। कम उम्र में मिली इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन

कम उम्र में बड़ी उपलब्धि
गया जिले के शेरघाटी अनुमंडल के रहने वाले ओबैद रजा बचपन से ही क्रिकेट के प्रति जुनूनी रहे हैं। लगातार अभ्यास और शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने दुबई में होने वाले टी20 टेस्ट के लिए अपनी जगह बनाई है। इस सफलता के बाद उनके घर में खुशी का माहौल है। परिवार का कहना है कि ओबैद ने मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।

विज्ञापन

पहले भी जीत चुके हैं कई सम्मान
ओबैद रजा इससे पहले भी क्रिकेट के मैदान पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। साउथ दिल्ली प्रीमियर लीग 2024-25 में उन्हें बेस्ट बैट्समैन का सम्मान मिला था। वहीं, शेरघाटी प्रीमियर लीग 2025 में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेस्ट परफॉर्मर का खिताब अपने नाम किया। लगातार अच्छे प्रदर्शन ने उन्हें युवा खिलाड़ियों की कतार में अलग पहचान दिलाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहला चरण पार कर पहुंचे दुबई टेस्ट तक
दुबई टी20 टेस्ट तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था। ओबैद ने पहले चयन चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी जगह पक्की की। इसके बाद उनका नाम दुबई में होने वाले टी20 टेस्ट के लिए चुना गया। अब सभी की नजर उनके प्रदर्शन पर रहेगी। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि वह विदेश में भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेंगे।

पढ़ाई के साथ खेल पर भी खास ध्यान
गुरुकुल शेरघाटी में विद्यार्थियों को केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं रखा जाता, बल्कि खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है। विद्यालय में नियमित क्रिकेट अभ्यास कराया जाता है, जहां खेल शिक्षक तकनीक, फिटनेस और अनुशासन पर विशेष ध्यान देते हैं। इसी माहौल का फायदा ओबैद रजा को भी मिला और उन्होंने अपनी प्रतिभा को लगातार निखारा।



ये भी पढ़ें- बिहार: इंजीनियर के पास लिफ्ट वाला बंगला, फ्लैट, जमीन, जेवर मिले, पत्नी-सास के नाम पर करोड़ों की संपत्ति

विद्यालय में खुशी का माहौल
ओबैद रजा के चयन की खबर मिलते ही गुरुकुल शेरघाटी में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के निदेशक जितेंद्र सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से हर छात्र अपने सपनों को साकार कर सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि ओबैद आने वाले समय में देश और जिले का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे। वहीं, विद्यालय के शिक्षक, साथी छात्र और परिजनों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए दुबई में शानदार प्रदर्शन की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed