फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 13 September 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

10:47 PM, 13-Sep-2026

बिहार: असम से 50 लाख की हेरोइन की खेप लेकर पहुंचे थे तस्कर, पटना की युवती सहित पांच गिरफ्तार; लाखों रुपये जब्त

मुजफ्फरपुर में एसटीएफ और तुर्की थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पटना की महिला धंधेबाज समेत पांच हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हेरोइन और 2.50 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। और पढ़ें
09:35 PM, 13-Sep-2026

हरितालिका तीज: मुजफ्फरपुर में तीज की धूम, लहठी बाजार में उमड़ी सुहागिनों की भीड़; खरीदारी से गुलजार हुआ बाजार

हरितालिका तीज व्रत को लेकर मुजफ्फरपुर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के लिए महिलाएं पूजन सामग्री, फल, साज-श्रृंगार और लहठी की जमकर खरीदारी कर रही हैं। लहठी बाजार में महिलाओं की भीड़ से विशेष उत्साह देखने को मिला। और पढ़ें
विज्ञापन
08:43 PM, 13-Sep-2026

फिल्मी क्लाइमेक्स से कम नहीं वीडियो: तीन मिनट में छात्र को पहुंचाया परीक्षा सेंटर, दिल्ली पुलिस ने जीता दिल

किसी फिल्मी क्लाइमेक्स की तरह के वीडियो में देखा जा सकता है कि एसएचओ और उनकी टीम पंकज को सही एग्जाम सेंटर तक ले जाने में पूरी तरह जुटी हुई है। पंकज को गाड़ी में बिठाने से पहले एसएचओ स्कूल के गेट पर यह भी पूछते नजर आए कि क्या और भी कोई है कोई है जिसे मदद की जरूरत है। आखिरी के यह तीन मिनट किसी फिल्मी क्लाइमेक्स से कम नहीं थे।  और पढ़ें
08:41 PM, 13-Sep-2026

बिहार: अररिया में मिट्टी के ढेर का कहर, दबने से दो मासूमों की मौत; शव रख ग्रामीणों ने दो घंटे जाम किया हाईवे

अररिया के नरपतगंज नगर पंचायत के धरहरा गांव में मिट्टी का ढेर धंसने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। हादसे में चार बच्चे दब गए थे, जिनमें दो को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर फोरलेन हाईवे करीब दो घंटे तक जाम रखा। और पढ़ें
08:20 PM, 13-Sep-2026

रोहतास: एक दिन, दो मौत से हड़कंप: विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, युवक ने भी की आत्महत्या

रोहतास जिले में रविवार को दो अलग-अलग घटनाओं में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि पारिवारिक कलह से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। और पढ़ें
07:14 PM, 13-Sep-2026

दिल्ली में बुझ गया बिहार का 'दीपक': तीसरी मंजिल से गिरकर हुई मौत, नहीं थे शरीर पर कपड़े; हादसा-नशा या हत्या

रविवार सुबह करीब 5:20 बजे एक राहगीर ने गली में दीपक को खून से लथपथ और बिना कपड़ों के पड़े देखा। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:06 PM, 13-Sep-2026

पटना: हाजत के बाथरूम में कैदी ने लगाई फांसी, 30 वर्षीय अजय मांझी की मौत; पुलिस महकमे में हड़कंप

पटना के पालीगंज अनुमंडल के सिगोड़ी थाना की हाजत में 30 वर्षीय अजय मांझी ने बाथरूम में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पैसे के विवाद में पुलिस अजय मांझी और उसके दो साथियों को पूछताछ के लिए थाने लाई थी। और पढ़ें
06:20 PM, 13-Sep-2026

बिहार: जूते पहनकर बेंच पर सोता दिखा विद्यालय सहायक, फोटो वायरल; प्राचार्या ने DEO से की सख्त कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरपुर के राजकीयकृत यदुनंदन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बाघी में विद्यालय सहायक सुमन कुमार का जूते पहनकर बेंच पर लेटे होने का फोटो वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया है। प्रभारी प्राचार्या ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को शिकायत भेजकर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई और तबादले की मांग की है। और पढ़ें
05:08 PM, 13-Sep-2026

बिहार: शराब माफिया के घर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर के बनबीरा गांव में शराब तस्करों के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया। हमले में उत्पाद थाना पटोरी के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार समेत आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि पुलिस के तीन वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए। और पढ़ें
04:45 PM, 13-Sep-2026

बिहार: सोन के सैलाब में कैद ‘सुरौधा टापू’, नाव-मोमबत्ती के सहारे जिंदगी; 1500 लोग आज भी विकास की बाट जोह रहे

भोजपुर के सुरौधा टापू पर रहने वाले करीब 1,500 लोग आज भी बिजली, सड़क, पेयजल और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बरसात में सोन नदी का जलस्तर बढ़ते ही टापू चारों तरफ से पानी से घिर जाता है और ग्रामीणों का मुख्य भूमि से संपर्क नाव के सहारे रह जाता है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed