Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a9e1abac27396a7f60a7053","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-09-07","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
08:59 PM, 07-Sep-2026
बिहार में नाबालिग से दरिंदगी: छह घंटे में तीन आरोपी पकड़े गए; खेलने के बहाने ले जाकर किया दुष्कर्म
Bihar News: सहरसा में नाबालिग बालिका को खेलने के बहाने एकांत स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह घंटे के भीतर तीन विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया है। और पढ़ें08:40 PM, 07-Sep-2026
मुंगेर में एएसआई संतोष हत्याकांड: 8 दोषियों को उम्रकैद, 25-25 हजार जुर्माना; अदालत का बड़ा फैसला
Bihar News: मुंगेर में डायल-112 के एएसआई संतोष कुमार सिंह की हत्या के मामले में अदालत ने आठ दोषियों को आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अपर एवं जिला सत्र न्यायाधीश-4 कुमारी मनीषा की अदालत ने प्रत्येक दोषी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। 24 अगस्त को अदालत ने सभी आठ अभियुक्तों को दोषी करार दिया था।और पढ़ें
विज्ञापन
08:13 PM, 07-Sep-2026
बिहार: 8,723 ग्रामीण महिलाओं को मिला 32.26 करोड़ का लोन, मंत्री रामकृपाल बोले- विकास की धुरी बनेगी आधी आबादी
मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि सहकारिता के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों तक बैंकिंग सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। बिहार राज्य सहकारी बैंक और जिला सहकारी बैंक किसानों को सभी आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं। और पढ़ें08:11 PM, 07-Sep-2026
बिहार: बारिश-बाढ़ ने बिगाड़ा खेती का गणित, 4,019 हेक्टेयर फसल क्षेत्र प्रभावित; प्रशासन ने बनाई योजना
Bihar News: औरंगाबाद में अत्यधिक बारिश और बाढ़ के कारण 4,019.50 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र प्रभावित हुआ है। सात सितंबर तक सितंबर माह में सामान्य से 196.97 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। डीएम ने जलजमाव, कृषि, सड़क, बिजली और स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत के साथ दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।और पढ़ें
07:50 PM, 07-Sep-2026
पीएम मोदी को चिट्ठी: तेजस्वी यादव का पत्र प्रधानमंत्री के नाम; सात बिंदुओं में बताया बिहार का हाल
Bihar News: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य में बाढ़ की स्थिति को लेकर सात मांगें रखी हैं। उन्होंने बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने, पांच हजार करोड़ रुपये का विशेष राहत पैकेज देने, सेना और वायुसेना के हेलीकॉप्टरों की मदद उपलब्ध कराने समेत कई मांगें की हैं।और पढ़ें
07:43 PM, 07-Sep-2026
बिहार: सम्राट सरकार का दावा- सर्वाधिक जलस्तर के बावजूद बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में, दो दिनों में राहत के आसार
Bihar Flood News: पटना समेत 13 जिलों के 74 प्रखंडों की 423 ग्राम पंचायतों में करीब 27.01 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। कई जगहों पर नदियों का जलस्तर अपने रिकॉर्ड स्तर पर है। बाढ़ से लोगों का हाल बेहाल है। इस बीच सरकार ने बड़ा दावा किया है। आइए जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:22 PM, 07-Sep-2026
बिहार में रफ्तार का कहर: कार-बाइक को पीछे से हाइवा ने रौंदा, पिता-पुत्री ने मौके पर तोड़ा दम, दो घायल
Bihar News: जमुई में तेज रफ्तार हाइवा ने कार और बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 35 वर्षीय सुशील कुमार और उनकी तीन वर्षीय बेटी की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुशील की पत्नी और कार सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। दुर्घटना के बाद दोनों शव हाइवा के नीचे दब गए, जिन्हें पुलिस ने जेसीबी की मदद से बाहर निकलवाया।और पढ़ें
06:15 PM, 07-Sep-2026
बिहार: पुणे में वैशाली के 22 साल के मजदूर की संदिग्ध हत्या, शव गांव पहुंचते ही फूटा गुस्सा; चार घंटे सड़क जाम
Bihar News: महाराष्ट्र के पुणे में मजदूरी करने गए वैशाली जिले के पातेपुर के बालिगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुरा गांव निवासी 22 वर्षीय सिकंदर कुमार की संदिग्ध अवस्था में हत्या कर दी गई। सोमवार को पैतृक गांव शव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। और पढ़ें06:04 PM, 07-Sep-2026
आईआरसीटीसी केस: लालू यादव समेत अन्य को राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोप तय करना का फैसला टला
दिल्ली की एक कोर्ट ने ईडी के आईआरसीटीसी घोटाला मामले में आरोप तय करने का फैसला टाल दिया। जिसमें लालू प्रसाद यादव और अन्य आरोपी हैं। मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर तय की है। और पढ़ें05:57 PM, 07-Sep-2026
बिहार: मुंबई से दरभंगा आ रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में 80 साल की महिला की बिगड़ी तबीयत, दो घंटे तक चला हंगामा
मुंबई से दरभंगा आ रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-115 में उड़ान से ठीक पहले 80 वर्षीय महिला यात्री की तबीयत बिगड़ गई। शुगर और ब्लड प्रेशर कम होने की जानकारी के बाद डॉक्टरों ने जांच की और उन्हें विमान से यात्रा करने की अनुमति नहीं दी। महिला को उतारने और चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी करने में करीब दो घंटे लगे। इस दौरान विमान में सवार यात्रियों ने देरी को लेकर हंगामा किया।और पढ़ें