फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 18 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 18 August 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

10:54 PM, 18-Aug-2026

Bihar News: अरुणाचल में बादल फटने से सात जवान लापता, वैशाली के अग्निवीर आदित्य कुमार का भी नहीं मिला सुराग

अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली में बादल फटने और भूस्खलन के बाद लापता सात सेना के जवानों में वैशाली के अग्निवीर आदित्य कुमार भी शामिल हैं। कई दिन बाद भी उनका सुराग नहीं मिलने से परिवार और गांव में चिंता का माहौल है। और पढ़ें
10:27 PM, 18-Aug-2026

Bihar: मुजफ्फरपुर में खूनी खेल से खौफ, पुरानी रंजिश में दादा-पोती की हत्या, दो घायल; इलाके में तनाव

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में पुरानी रंजिश को लेकर रिश्तेदारों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। कथित हमले में 60 वर्षीय भोला अंसारी और उनकी नौ वर्षीय पोती अनब खातून की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव है। और पढ़ें
विज्ञापन
10:12 PM, 18-Aug-2026

भंवरी देवी हत्याकांड को लेकर उबाल, हजारों लोगों ने फलोदी कलेक्ट्रेट का किया घेराव

भंवरी देवी हत्याकांड को लेकर उबाल, हजारों लोगों ने फलोदी कलेक्ट्रेट का किया घेराव और पढ़ें
08:14 PM, 18-Aug-2026

Bihar: बंगाल में ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी समेत तीन गिरफ्तार, वारदात की फिराक में थे; हथियार व गांजा बरामद

समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के महमदीपुर पंचायत स्थित एक बगीचे में सोमवार देर रात पुलिस ने छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद स्थित शैंको ज्वेलर्स लूटकांड से जुड़ा राजतिलक भी शामिल है।  और पढ़ें
07:39 PM, 18-Aug-2026

Bihar: छपरा-पटना NH-19 पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की मौत; ग्रामीणों ने जाम किया हाईवे

छपरा-पटना एनएच-19 पर तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से करीब 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और वरीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। और पढ़ें
06:18 PM, 18-Aug-2026

Bihar News: झारखंड की बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा, गयाजी में रेड अलर्ट के बाद प्रशासन सतर्क; बढ़ी चिंता

झारखंड में हो रही मूसलाधार बारिश के बीच गया और जहानाबाद में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बाद गया जिला प्रशासन ने नदियों के जलस्तर और निचले इलाकों पर निगरानी बढ़ा दी है। चलिए जानते हैं प्रशासन ने क्या-क्या निर्देश दिए हैं? और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
05:48 PM, 18-Aug-2026

Bihar Police Constable Result 2026: पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट जारी, 27,969 अभ्यर्थी PET/PST के लिए चयनित

Bihar Police Constable Exam Result: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। केंद्रीय चयन पर्षद ने 27,969 अभ्यर्थियों को PET/PST के लिए चयनित किया है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची 18 अगस्त 2026 को जारी की गई। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें
05:45 PM, 18-Aug-2026

CSBC Constable: बिहार पुलिस कांस्टेबल जीडी और ऑपरेटर का रिजल्ट जारी, जानें अगले चरण के लिए कितनों का हुआ चयन

CSBC Bihar Police: बिहार पुलिस कांस्टेबल जीडी और ऑपरेटर भर्तियों के लिखित परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। 83 जीडी पदों के लिए 254 और 993 ऑपरेटर पदों के लिए 5,966 उम्मीदवार अगले चरण के लिए चुने गए हैं। अब PST/PET और दस्तावेज सत्यापन होगा।
  और पढ़ें
05:41 PM, 18-Aug-2026

Bihar News: अशोक धाम हादसे के बाद लखीसराय पहुंचे प्रशांत किशोर, बोले- चार लाख में कैसे तय हो गई जान की कीमत?

अशोक धाम मंदिर हादसे के बाद प्रशांत किशोर लखीसराय पहुंचे और घायलों व मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मुआवजे, जांच की पारदर्शिता और अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए। और पढ़ें
05:10 PM, 18-Aug-2026

Bihar News: भरत तिवारी प्रकरण के बीच भोजपुर में बड़ा बदलाव, डीएम तनय सुल्तानिया और एसपी मिस्टर राज हटे

भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया और एसपी मिस्टर राज का तबादला कर दिया गया है। दोनों अधिकारियों के तबादले को भरत तिवारी एनकाउंटर मामले से जोड़कर चर्चाएं हो रही हैं, हालांकि आधिकारिक आदेश में इसकी कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई गई है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed