Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a82724a9938d88666008306","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-08-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
10:24 PM, 17-Aug-2026
Bihar: गया IMC को मिलेगी रफ्तार, 2027 से पहले सड़क-पानी तैयार; सोन से फल्गू में आएगा पानी, CM का बड़ा एलान
Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने NICDIT की बैठक में गया इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि IMC क्षेत्र में सड़क और जलापूर्ति की जरूरी सुविधाएं 2027 से पहले पूरी करने का लक्ष्य है। जानिए सीएम ने और क्या एलान किया। और पढ़ें10:07 PM, 17-Aug-2026
Bihar: बारिश में बरसती है किस्मत! गया का रहस्यमयी हंसराज पहाड़, जहां हर मानसून बदल जाती है लोगों की जिंदगी
Bihar News: बिहार के गया स्थित हसरा गांव का हंसराज पर्वत मानसून में फिर चर्चा में है। ग्रामीणों का दावा है कि बारिश के बाद पहाड़ की मिट्टी के साथ चमकीले और कथित कीमती पत्थर बहकर आते हैं, जिनकी तलाश में लोग जुट जाते हैं। हालांकि इन पत्थरों की कीमत, पहचान और उत्पत्ति की अब तक किसी स्वतंत्र वैज्ञानिक संस्था ने पुष्टि नहीं की है। और पढ़ें
विज्ञापन
09:48 PM, 17-Aug-2026
Bihar: प्रेमिका की पैसों की मांग और धमकी से परेशान था प्रेमी, साथी संग बुलाया और व्हील रिंच से कर दी हत्या
Bihar News: पूर्णिया में महिला नासरीन खातून की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, अनैतिक संबंध, पैसों की लगातार मांग और केस में फंसाने की धमकी से परेशान होकर प्रेमी ने साथी के साथ मिलकर महिला की हत्या की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल व्हील रिंच समेत अन्य सामान बरामद किया है। और पढ़ें09:32 PM, 17-Aug-2026
झारखंड में रेड अलर्ट का असर: गया में बढ़ा बाढ़ का खतरा, फल्गु नदी पर प्रशासन की कड़ी नजर
Bihar News: झारखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश के रेड अलर्ट के बाद गया जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। फल्गु नदी के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी और निचले इलाकों में जलजमाव की आशंका को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। और पढ़ें08:14 PM, 17-Aug-2026
Bihar: ट्रेनें आईं, अफवाह दौड़ी और थम गईं सात जिंदगियां; अशोक धाम में भगदड़ से सात मौतें
Bihar News: लखीसराय के अशोक धाम हाल्ट पर सोमवार सुबह दोनों दिशाओं से एक साथ पैसेंजर ट्रेनें पहुंचने के बाद अफरातफरी मच गई। श्रद्धालुओं के दौड़ने से बैरिकेडिंग टूट गई और बिजली का पोल गिरने के बाद करंट की अफवाह फैल गई। इसके बाद करीब 50 मीटर दूर भगदड़ मच गई। हादसे में सात महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हुए। और पढ़ें07:50 PM, 17-Aug-2026
Bihar: पटना में पहली बार कहां सफल हुआ जीवित दाता लिवर ट्रांसप्लांट? पत्नी ने पति को दिया लिवर का हिस्सा
Patna AIIMS: एम्स पटना में इससे पहले बिहार का पहला डीसेस्ड डोनर लिवर ट्रांसप्लांट भी सफलतापूर्वक किया जा चुका है। इस लिविंग डोनर ट्रांसप्लांट की सफलता के बाद संस्थान में संपूर्ण लिवर ट्रांसप्लांट के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। साथ ही बीपीएल श्रेणी के शुरुआती पांच पात्र मरीजों को एम्स रिलीफ फंड से आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:36 PM, 17-Aug-2026
Bihar: जमालपुर में पानी टंकी पर चढ़ा रेलकर्मी, याद आया ‘शोले’ का वीरू; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Bihar News: मुंगेर में एक रेलकर्मी पानी टंकी पर चढ़ गया और ऊपर से शोर मचाने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और काफी देर तक उसे समझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे बाद रेलकर्मी खुद नीचे उतर आया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। और पढ़ें06:27 PM, 17-Aug-2026
Bihar: सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा; 5 लाख श्रद्धालु पहुंचे
Bihar News: श्रावण मास की तीसरी सोमवारी पर सोनपुर के ऐतिहासिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर में करीब पांच लाख श्रद्धालु पहुंचे। बिहार सरकार की पहल पर मंदिर परिसर के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। और पढ़ें06:17 PM, 17-Aug-2026
मेरठ की मस्जिद से 'आतंकी' गिरफ्तार: जैश के चीफ मसूद अजहर को मानता है गुरु, जिहाद के लिए इसे बनाया था हथियार
मोहम्मद जफर का मुख्य उद्देश्य भारतीय युवाओं का ब्रेनवाश कर उन्हें आतंक की राह पर धकेलना था। अपने इसी नापाक इरादे को अंजाम देने के लिए वह सोशल मीडिया का एक बड़े हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहा था। वह अपने फेसबुक अकाउंट पर चेहरा ढककर भड़काऊ वीडियो बनाता था, जिसमें वह 'जिहाद' और 'खिलाफत' के नाम पर सीधे तौर पर युवाओं को उकसाता था। और पढ़ें06:10 PM, 17-Aug-2026