फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 14 August 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

10:57 PM, 14-Aug-2026

Bihar: रोहतास में मजदूर हत्याकांड के बाद बड़ा फैसला, जोगिया में 16 अगस्त से धारा 163 लागू; जमावड़े पर रोक

रोहतास के दिनारा के जोगिया गांव में मजदूर की हत्या के बाद तनाव को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र में बीएनएसएस की धारा 163 लागू करने का फैसला लिया है। यह प्रतिबंध 16 अगस्त से स्थिति सामान्य होने तक प्रभावी रहेगा। पांच या अधिक लोगों के जुटने, जुलूस, धरना और प्रदर्शन पर रोक रहेगी। और पढ़ें
10:34 PM, 14-Aug-2026

Bihar News: पड़ोस की सहेलियों ने कर ली शादी, तीन साल की दोस्ती के बाद उठाया कदम; पटना से भागकर भी पकड़ी गईं

पटना से सात अगस्त को लापता हुईं दो छात्राओं को खगड़िया पुलिस ने रेलवे स्टेशन के आसपास से बरामद कर लिया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस दोनों तक पहुंची। दोनों छात्राओं को आवश्यक प्रक्रिया के बाद पटना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। और पढ़ें
विज्ञापन
09:54 PM, 14-Aug-2026

उत्तराखंड टनल हादसा: गोपालगंज के पिता-पुत्र समेत तीन मजदूर घायल, रोहित एम्स में लड़ रहा जिंदगी की जंग

उत्तराखंड के चमोली के पीपलकोटी में निर्माणाधीन टनल में पानी भरने और मलबा धंसने से हुए हादसे में गोपालगंज के भोरे के तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें 20 वर्षीय रोहित पांडेय की हालत बेहद नाजुक है। उसे ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। और पढ़ें
09:28 PM, 14-Aug-2026

Bihar: पूर्णिया में 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटकी मिली; FSL जांच में जुटी पुलिस

पूर्णिया के बनमनखी में 16 वर्षीय किशोरी मनीषा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, नए कपड़े खरीदने को लेकर हुई बातचीत के बाद वह कमरे में चली गई थी। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और पोस्टमार्टम व एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। और पढ़ें
08:55 PM, 14-Aug-2026

गोपालगंज में 24 घंटे में पति-पत्नी की मौत: पहले पत्नी की संदिग्ध मौत; अगले दिन पेड़ से लटका मिला पति का शव

गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर पति-पत्नी की मौत से सनसनी फैल गई। पहले पत्नी प्रियंका देवी उर्फ नेहा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। इसके अगले दिन पति सुजीत प्रसाद का शव आम के पेड़ से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें
08:35 PM, 14-Aug-2026

Bihar Crime: पटना में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 134 किलो गांजा बरामद; चार गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

पटना के नौबतपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 134 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल फॉरच्यूनर और ट्रक को भी जब्त किया है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:22 PM, 14-Aug-2026

Bihar News: मुजफ्फरपुर के साहू पोखर में शख्स ने लगाई छलांग, डूबने से मौत; SDRF ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

मुजफ्फरपुर के साहू पोखर में गुरुवार देर रात एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव की तलाश शुरू की। मृतक की पहचान अंडीगोला निवासी 45 वर्षीय दिलीप प्रसाद के रूप में हुई है। और पढ़ें
08:00 PM, 14-Aug-2026

Bihar News: IGIMS के बाहर दवा दुकान को लेकर विवाद, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप; खोखा बरामद

पटना के IGIMS अस्पताल के गेट नंबर-3 के पास दवा दुकान को लेकर हुए विवाद के बाद हवाई फायरिंग की घटना सामने आई। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। FSL टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।  और पढ़ें
07:31 PM, 14-Aug-2026

Bihar: भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, विवाद सुलझाने पहुंचे थे अशोक सिंह; दो चचेरे भतीजे भी घायल

भोजपुर के चौरी थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव में विवाद सुलझाने पहुंचे वार्ड सदस्य अशोक सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमले में उनके दो चचेरे भतीजे भी लाठी-डंडे से घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें
07:06 PM, 14-Aug-2026

Bihar News: गयाजी जंक्शन पर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में महिला गंभीर घायल, आरपीएफ ने अस्पताल पहुंचाया

गयाजी जंक्शन पर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में एक अज्ञात महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए महिला को प्राथमिक उपचार दिलाया और बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेजा। महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed