Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a7132c44b1eff8e4202fb83","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-08-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
10:47 PM, 04-Aug-2026
Bihar: जीविका दीदियों की बदलेगी तकदीर! बिहार में बनेंगे 203 मेगा ग्रामीण हाट, अब मिलेगा अपना स्थायी बाजार
बिहार सरकार ने जीविका दीदियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्यभर में 203 ग्रामीण हाट विकसित किए जाएंगे, जहां जीविका समूहों के सभी उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। इन हाटों में आधुनिक सुविधाएं होंगी और नाबार्ड के सहयोग से निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। और पढ़ें10:32 PM, 04-Aug-2026
Bihar Latest News: बिहार में आज क्या-क्या हुआ? सरकार ने क्या आश्वासन दिया?
Bihar Latest News: बिहार में आज क्या-क्या हुआ? सरकार ने क्या आश्वासन दिया? और पढ़ें
विज्ञापन
10:29 PM, 04-Aug-2026
Bihar: बच्चों की तकरार बनी खूनी जंग! लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमले में महिला की मौत, गांव में तनाव
पश्चिम चंपारण के साठी थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव में बच्चों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और ईंट-पत्थरबाजी में गंभीर रूप से घायल 55 वर्षीय सुनैना देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। और पढ़ें08:49 PM, 04-Aug-2026
Bihar News: बैंक से निकले... रास्ते में घिर गए! 6 लाख, लैपटॉप और मोबाइल लेकर फरार हुए बदमाश
पश्चिम चंपारण के बगहा अनुमंडल में दिनदहाड़े तीन हथियारबंद बाइक सवार बदमाशों ने SBI की हरिनगर शाखा से छह लाख रुपये निकालकर लौट रहे CSP संचालक निर्भय कुमार सिंह को निशाना बनाया। अपराधियों ने पिस्टल के बल पर करीब छह लाख रुपये नकद, लैपटॉप, मोबाइल फोन और बाइक की चाबी लूट ली और फरार हो गए। और पढ़ें08:46 PM, 04-Aug-2026
Bihar: श्रावणी मेले में डमरू रूपी कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र, शिवभक्ति और लोककला का दिखा अद्भुत संगम
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के दौरान मुंगेर के असरगंज स्थित कच्ची कांवरिया पथ पर झारखंड के धनबाद निवासी शिवभक्त अजय विश्वकर्मा अपनी डमरू के आकार की अनोखी कांवड़ के कारण श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने रहे। भगवान शिव के प्रिय वाद्य डमरू के स्वरूप में तैयार इस कांवड़ को देखने और उसके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। और पढ़ें08:29 PM, 04-Aug-2026
Bihar News: कोर्ट से भागा, 24 घंटे भी नहीं बच पाया, बिहार पुलिस ने अस्पताल से दबोचा पॉक्सो का फरार बंदी
समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय से पेशी के दौरान महिला सिपाही को चकमा देकर फरार हुआ पॉक्सो का विचाराधीन बंदी रोशन कुमार उर्फ साजन महज 24 घंटे के भीतर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर स्थित एक निजी अस्पताल से गिरफ्तार किया। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:05 PM, 04-Aug-2026
Bihar: बिहार की विरासत को मिलेगी विश्व पहचान! मां मुंडेश्वरी से बोधगया तक बनेगा वर्ल्ड क्लास टूरिज्म सर्किट
बिहार सरकार ने राज्य की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए बड़ा अभियान शुरू करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बोधगया, सुल्तानगंज, मंदार, केसरिया स्तूप और कैमूर स्थित मां मुंडेश्वरी मंदिर सहित प्रमुख पुरातात्विक स्थलों के संरक्षण, वैज्ञानिक सर्वेक्षण, उत्खनन और समग्र विकास की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं और पढ़ें07:58 PM, 04-Aug-2026
Bihar News: ड्रग सिंडिकेट पर बड़ा वार! 12.5 लाख की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, पूर्वोत्तर कनेक्शन उजागर
समस्तीपुर पुलिस ने एनएआरकोटिक्स सेल की सूचना पर शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के लगुनिया रेलवे स्टेशन के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए 60.35 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। और पढ़ें06:45 PM, 04-Aug-2026
Bihar News: गाली-गलौज का विरोध पड़ा भारी! मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया नगर पंचायत में घर के सामने गाली-गलौज का विरोध करना एक मजदूर को भारी पड़ गया। आरोप है कि कुछ युवक लाठी-डंडों के साथ लौटे और 45 वर्षीय बैरिस्टर मंडल पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बैरिस्टर मंडल की गोपालगंज सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। और पढ़ें06:27 PM, 04-Aug-2026