{"_id":"6a7202fc45a654d17d0613e5","slug":"bagaha-sbi-csp-operator-robbed-rs-6-lakh-west-champaran-daylight-armed-robbery-bihar-news-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बैंक से निकले... रास्ते में घिर गए! 6 लाख, लैपटॉप और मोबाइल लेकर फरार हुए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बैंक से निकले... रास्ते में घिर गए! 6 लाख, लैपटॉप और मोबाइल लेकर फरार हुए बदमाश
Tue, 04 Aug 2026 08:49 PM IST
तिरहुत ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण
Published by: तिरहुत ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 08:49 PM IST
सार
पश्चिम चंपारण के बगहा अनुमंडल में दिनदहाड़े तीन हथियारबंद बाइक सवार बदमाशों ने SBI की हरिनगर शाखा से छह लाख रुपये निकालकर लौट रहे CSP संचालक निर्भय कुमार सिंह को निशाना बनाया। अपराधियों ने पिस्टल के बल पर करीब छह लाख रुपये नकद, लैपटॉप, मोबाइल फोन और बाइक की चाबी लूट ली और फरार हो गए।
विज्ञापन
- फोटो : Crime Demo
विस्तार
पश्चिम चंपारण के बगहा अनुमंडल में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। तीन बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की हरिनगर शाखा से रुपये निकालकर लौट रहे एक CSP संचालक से करीब छह लाख रुपये नकद, लैपटॉप, मोबाइल फोन और बाइक की चाबी लूट ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
SBI से रुपये निकालकर लौट रहे थे CSP संचालक
जानकारी के अनुसार, लूट के शिकार भावल स्थित SBI CSP संचालक निर्भय कुमार सिंह हैं। बताया जा रहा है कि वह हरिनगर स्थित SBI शाखा से करीब छह लाख रुपये निकालकर अपने CSP केंद्र लौट रहे थे। इसी दौरान रामनगर थाना क्षेत्र के भावल रोड पर पहले से घात लगाए तीन बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें रोक लिया।
पिस्टल दिखाकर नकदी, लैपटॉप और मोबाइल लूटा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों बदमाश पिस्टल से लैस थे। उन्होंने हथियार का भय दिखाकर CSP संचालक से नकदी से भरा बैग, लैपटॉप, मोबाइल फोन और बाइक की चाबी छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
इलाके में दहशत, सुरक्षा बढ़ाने की मांग
दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों और बैंक ग्राहकों में भय का माहौल है। लोगों ने बैंक से बड़ी रकम निकालने वाले ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही वारदात में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।