फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 जून के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 11 June 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

10:13 PM, 11-Jun-2026

Bihar: ग्रैंड मैंगो फेस्टिवल में मियाजाकी, जर्दालू समेत 100 दुर्लभ किस्में, पटना में कब-कहां होगा आम महोत्सव?

Grand Mango Festival 2026: आम महोत्सव में देश-विदेश की 100 से अधिक दुर्लभ और प्रीमियम आम किस्मों का प्रदर्शन होगा। आयोजन में मैंगो टेस्टिंग, तकनीकी सत्र, पौधों की बिक्री, क्विज प्रतियोगिता और बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। और पढ़ें
10:13 PM, 11-Jun-2026

Bihar: दवा दुकान के लिए निकले और फिर गायब! मुजफ्फरपुर के व्यवसायी का नहीं मिला सुराग, परिवार की बढ़ी बेचैनी

Bihar: मुजफ्फरपुर के दामोदरपुर निवासी 35 वर्षीय दवा व्यवसायी राजेश कुमार 10 जून की सुबह अपनी दुकान के लिए निकले थे, लेकिन घर वापस नहीं लौटे। परिजनों की शिकायत पर ब्रह्मपुरा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर उनकी तलाश में जुटी है। और पढ़ें
विज्ञापन
10:06 PM, 11-Jun-2026

Bihar: मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था, NH पर ट्रैक्टर ने उजाड़ दी दो जिंदगियां; दुल्हन से छिना सुहाग और भाई

 Bihar: किशनगंज के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में बारिश के दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में नवविवाहित अकबर आलम और उसके साले मो. साहिल की मौत हो गई। अकबर एक दिन पहले ही शादी कर पत्नी को घर लाया था। हादसे के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।   और पढ़ें
08:48 PM, 11-Jun-2026

Bihar: छत पर सोया था 17 साल का शिवम, रात में सांप ने डसा और बुझ गया घर का इकलौता चिराग

Bihar: मुंगेर जिले के लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के मनकोठिया गांव में जहरीले सांप के डंसने से 17 वर्षीय किशोर शिवम कुमार की मौत हो गई। रात में छत पर सोए शिवम को सांप ने काट लिया था। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बच सकी।  

और पढ़ें
08:40 PM, 11-Jun-2026

Bihar: मिथिलांचल को मोदी सरकार की बड़ी सौगात; जयपुर-दरभंगा के बीच चलेगी सीधी ट्रेन, रेल मंत्री ने किया एलान

Bihar: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जयपुर से दरभंगा के बीच सीधी रेल सेवा शुरू करने की घोषणा की है। लंबे समय से इस ट्रेन की मांग की जा रही थी। नई रेल सेवा शुरू होने से बिहार और राजस्थान के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। रेलवे ने अगले दो महीने में रूट, समय-सारिणी और कोच उपलब्धता से जुड़े कार्य पूरे करने का निर्देश दिया है। और पढ़ें
08:28 PM, 11-Jun-2026

Bihar: कोसी नदी ने लौटाया दूसरा शव, 32 घंटे बाद भी नहीं मिली नेहा! नदी किनारे टिकी हैं सैकड़ों निगाहें

Bihar: दरभंगा के जमालपुर थाना क्षेत्र में कोसी नदी में हुए नाव हादसे के 32 घंटे बाद SDRF ने दूसरी लापता महिला अमीरा देवी का शव बरामद कर लिया है। हादसे में 11 लोग डूबे थे, जिनमें से 8 लोग बच गए थे जबकि तीन महिलाएं लापता हो गई थीं।   और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:21 PM, 11-Jun-2026

Bihar: घर लौट रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत, राजापट्टी स्टेशन के पास हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम

Bihar: मशरक-थावे रेलखंड के राजापट्टी रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक शिवम कुमार उर्फ दीपक की मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
08:15 PM, 11-Jun-2026

Bihar: बेतिया नगर निगम में बड़ा सुरक्षा घोटाला! एक्सपायर फायर एक्सटिंग्विशर के सहारे चल रहा पूरा कार्यालय

Bihar: बेतिया नगर निगम कार्यालय में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भवन में लगे कई फायर एक्सटिंग्विशर एक्सपायर हो चुके हैं, जबकि कुछ पर एक्सपायरी तिथि तक दर्ज नहीं है।  और पढ़ें
08:14 PM, 11-Jun-2026

Bihar MLC Election: निर्विरोध चुने गए विधान परिषद के 10 उम्मीदवार, निशांत कुमार क्या बोले?

Bihar MLC Election: निर्विरोध चुने गए विधान परिषद के 10 उम्मीदवार, निशांत कुमार क्या बोले? और पढ़ें
08:04 PM, 11-Jun-2026

Bihar: चलती ट्रेन में मोबाइल छीना, वापस पाने के लिए युवक ने लगा दी छलांग! बिहार संपर्क क्रांति का है मामला

Bihar: सीवान जंक्शन के पास बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री का मोबाइल तीन युवकों ने छीन लिया। मोबाइल वापस पाने की कोशिश में यात्री ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed