10:41 PM, 25-Apr-2026
Jharkhand: हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, SUV और ट्रक की भीषण टक्कर, चार की मौत
झारखंड के हजारीबाग जिले में NH-2 पर दनुआ घाटी के पास तेज रफ्तार में ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान SUV ट्रक से टकरा गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। हादसा शाम करीब 6 बजे हुआ।
और पढ़ें
10:35 PM, 25-Apr-2026
Bihar News: भागलपुर में छात्र की गोली मारकर हत्या, दोस्त पर ही लगा आरोप, दो गिरफ्तार
भागलपुर में 21 वर्षीय छात्र सौरभ कुमार जायसवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सौरभ पूर्णिया का रहने वाला था और पढ़ाई के लिए भागलपुर में रह रहा था। घटना वाले दिन वह दोस्तों के साथ गया था, लौटते समय उसे गोली मारी गई।
और पढ़ें
10:05 PM, 25-Apr-2026
Bihar: 'मुसलमानों को खुश करने के लिए हिंदुओं का जनेऊ उतरवाया गया', गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर जुबानी हमला
जनेऊ विवाद को लेकर देश की राजनीति गरमा गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कर्नाटक में परीक्षा के दौरान जनेऊ उतरवाने के मुद्दे पर राहुल गांधी और कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति के लिए हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ किया जा रहा है।
और पढ़ें
09:43 PM, 25-Apr-2026
Bihar News: सहरसा में भीषण आग, सीमेंट-हार्डवेयर की दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान
सहरसा में रिफ्यूजी कॉलोनी के पास एक सीमेंट और हार्डवेयर की दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिससे लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकान मालिक के अनुसार करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने पहले बिजली कटवाई और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया।
और पढ़ें
09:31 PM, 25-Apr-2026
Bihar News : राजधानी पटना में हत्या से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Bihar : राजधानी पटना में अपराधियों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।
और पढ़ें
09:04 PM, 25-Apr-2026
Bihar News: नालंदा में दारोगा घूस लेते गिरफ्तार, 90 हजार रुपये लेते ही निगरानी टीम ने दबोचा
नालंदा के राजगीर थाना में तैनात SI देवकांत कुमार को निगरानी ब्यूरो ने 90 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। वह एक डॉक्टर से केस डायरी और जब्त पिस्टल रिलीज कराने के नाम पर पैसे मांग रहा था।
और पढ़ें
08:52 PM, 25-Apr-2026
Bihar News: गरही डैम में दर्दनाक हादसा, दोस्त को बचाने गया युवक भी डूबा, दोनों की मौत
जमुई के गरही डैम में नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। अफजल गहरे पानी में डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए समीर कूद पड़ा, लेकिन वह भी बाहर नहीं निकल सका। दोनों अपने दोस्तों के साथ घूमने आए थे।
और पढ़ें
08:48 PM, 25-Apr-2026
Bihar : पुनौराधाम में सीएम सम्राट चौधरी ने की पूजा, कहा- 2028 तक बनकर तैयार होगा मां जानकी का भव्य मंदिर
Bihar : सीतामढ़ी के पुनौराधाम में बन रहे मां सीता का मंदिर 31 दिसंबर 2028 तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। यह बात आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कही। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में मां का आशीर्वाद लेना उनके लिए गौरव का विषय है।
और पढ़ें
08:14 PM, 25-Apr-2026
Bihar News: कागजों में मदरसा, हकीकत में गायब! सरकारी फंड घोटाले का बड़ा आरोप, कार्रवाई की उठाई मांग
किशनगंज के पौआखाली में मदरसा नौमानिया शीशागाछी के नाम पर फर्जी मदरसा चलाने और सरकारी पैसे के गबन का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने पहले भी शिकायत की थी, लेकिन बिना जांच के भुगतान जारी रहा। मामले की शिकायत जिला प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक भेजी गई है और जांच व कार्रवाई की मांग की गई है।
और पढ़ें
07:54 PM, 25-Apr-2026
Bihar News: गया में मंच से बोले जीतन राम मांझी- संतोष सुमन मेरे सौतेले बेटे हैं, लेकिन वही मेरे उत्तराधिकारी
गया में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पहली बार सार्वजनिक रूप से बताया कि संतोष कुमार सुमन उनके सौतेले बेटे हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा उन्हें अपने बेटे की तरह पाला और वही उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी बने।
और पढ़ें